होम / ताकत खेल की / 26 जुलाई को होगा Paris Olympic 2024 का आगाज, घर बैठे फ्री में यहां देखें लाइव सेरेमनी

26 जुलाई को होगा Paris Olympic 2024 का आगाज, घर बैठे फ्री में यहां देखें लाइव सेरेमनी

26 जुलाई 2024 से पेरिस ओलंपिक्स 20204 (Paris Olympics 2024) की शुरुआत होने जा रही है. इसमें 200 से अधिक देशों के लगभग 10,500 एथलीट शामिल होंगे, जिसमें 117 भारतीय खिलाड़ी हैं. 

रितु राणा 2 years ago

शुक्रवार यानी 26 जुलाई की शाम को ओपनिंग सेरेमनी (Opening Ceremony) के साथ पेरिस ओलंपिक्स 2024 की शुरुआत हो जाएगी. अगर आप भी ओलंपिक का लाइव प्रसारण देखकर खेलों का आनंद लेना चाहते हैं, तो सेरेमनी शुरू होने से पहले अपने फोन में एक ऐप को इंस्टॉल करना होगा. इस ऐप के जरिए आप फ्री में ओलंपिक खेल देख सकते हैं. तो आइए जनते हैं भारतीय समयानुसार पेरिस ओलंपिक 2024 ओपनिंग सेरेमनी कितने बजे से शुरू होगी और आप कौन- से ऐप में इसका लाइव प्रसारण देख सकते हैं?

कब शुरू होगी ओपनिंग सेरेमनी?
पेरिस ओलंपिक्स 2024 का काउंटडाउन शुरू हो गया है, पेरिस में खेले जाने वाले ओलंपिक खेलों की Opening Ceremony कल यानी 26 जुलाई को भारत के समयानुसार रात 11 बजे से शुरू होगी, जोकि अगले दिन 27 जुलाई देर रात 2 बजे तक चल सकती है. इसमें 200 से अधिक देशों के लगभग 10,500 एथलीट शामिल होंगे जिसमें 117 भारतीय खिलाड़ी भी शामिल हैं. वहीं, खेलों का समापन 11 अगस्त को होगा.

पेरिस में 100 साल बाद ओलंपिक खेलें की वापसी

आपको बता दें, पेरिस एक बार फिर से ओलंपिक विलेज बन रहा है. इससे पहले 1924 और 1900 में पेरिस ओलंपिक की मेजबानी कर चुका है. इसका मतलब पूरे 100 साल बाद यहां ओलंपिक्स का आयोजन होने जा रहा है. इस बार ओलंपिक में सभी एथलीट 329 मेडल स्पर्धाओं में प्रतिस्पर्धा करेंगे. 

यहां देखें फ्री स्ट्रीमिंग
भारतीय समयानुसार 26 जुलाई 2024 रात 11 बजे से पेरिस ओलंपिक 2024 की ओपनिंग सेरेमनी शुरू होगी. इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए आपको बस मोबाइल फोन में Reliance Jio कंपनी के Jio Cinema App को डाउनलोड और इंस्टॉल करना होगा. ये ऐप आपको गूगल प्ले स्टोर और एपल एप स्टोर पर आसानी से मिल जाएगा. फोन में जियो सिनेमा ऐप को इंस्टॉल करने के बाद आपको बस फोन नंबर डालकर ऐप में लॉग-इन करना होगा. एक बार आपने ऐप में लॉग-इन कर लिया तो फिर जैसे ही Paris Olympic 2024 Opening Ceremony शुरू होगी, आप ऐप से फ्री में लाइव स्ट्रीमिंग का लुत्फ उठा पाएंगे. वहीं, यूजर्स केवल Jio Cinema App पर ही नहीं, बल्कि जियो सिनेमा की ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉग-इन करके भी इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग को देख पाएंगे. वहीं, पेरिस ओलंपिक 2024 का भारत में स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर SD और HD दोनों चैनलों पर सीधा प्रसारण किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें-Hyundai motor ने साइन किया MOU, इस कंपनी के साथ मिलकर स्थापित करेगी EV चार्जिंग स्टेशन


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

भारत में मुए थाई को बढ़ावा देने की टेरो इंडिया की पहल, थाईलैंड की स्पोर्ट्स अथॉरिटी के साथ साझेदारी

टेरो इंडिया ने नई दिल्ली में मुए थाई पहल की शुरुआत की. कंपनी का फोकस भारतीय कोच और खिलाड़ियों को ट्रेनिंग, मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम और अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतिस्पर्धी अवसर उपलब्ध कराने पर है.

1 day ago

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

14 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

14 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

14 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

15 hours ago