✕

होम / ताकत खेल की / पहले गोल्ड की आस टूटी अब टूट गया देश का दिल...विनेश फोगाट ने लिया संन्यास 

पहले गोल्ड की आस टूटी अब टूट गया देश का दिल...विनेश फोगाट ने लिया संन्यास 

ओलंपिक में अपने प्रदर्शन से देश का सिर गर्व से ऊंचा करने वालीं विनेश फोगाट ने कुश्ती से संन्यास का ऐलान किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) ने कुश्ती से संन्यास का ऐलान कर दिया है. पेरिस ओलंपिक से डिस्क्वालिफाई होने से आहत विनेश फोगाट के इस ऐलान ने पूरे देश को हिला दिया है. विनेश रेसलिंग के 50 किग्रा कैटेगरी के फाइनल में पहुंच गई थीं, लेकिन वजन बढ़ने के चलते उन्हें डिस्क्वालिफाई कर दिया गया. विनेश फोगाट का वजन वजह 50 किलो से महज 100 ग्राम ज्यादा था. ओलंपिक कमिटी के इस कदम से विनेश सहित गोल्ड की उम्मीद लगाए बैठे भारत को तगड़ा झटका लगा था और अब उन्होंने संन्यास का ऐलान करके सबको हिलाकर रख दिया है.      

मां से मांगी माफी 
भारत की तरफ से तीन ओलंपिक खेलों में हिस्सा ले चुकीं विनेश फोगाट ने सोशल मीडिया पर संन्यास का ऐलान किया है. 29 वर्षीय विनेश ने लिखा है - मां कुश्ती मेरे से जीत गई मैं हार गई. माफ करना आपका सपना, मेरी हिम्मत सब टूट चुके हैं. इससे ज्यादा ताकत नहीं रही अब. अलविदा कुश्ती 2001-2024, आप सबकी हमेशा ऋणी रहूंगी, माफी.

शानदार रहा है करियर 
1994 में जन्मी विनेश 7 साल की उम्र से ही रेसलिंग कर रही हैं. उन्होंने 2019 और 2022 में वर्ल्ड चैंपियनशिप में 53 किग्रा कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल जीता था. 2018 एशियन गेम्स में विनेश गोल्ड जीतकर लाईं थीं. इतना ही नहीं, उनके नाम कॉमनवेल्थ गेम्स में भी 3 गोल्ड हैं. विनेश फोगाट एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ दोनों में गोल्ड जीतने वाली भारत की पहली रेसलर भी हैं.

फिर भी बना दिया रिकॉर्ड
विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक में अपने प्रदर्शन से सबको मोहित किया. उन्होंने पहले राउंड में जापान की युई सुसाकी को शिकस्त दी. सुसाकी का हारना इसलिए भी बड़ी बात थी, क्योंकि इससे पहले वह अपने 82 मैच के इंटरनेशनल करियर में कोई मुकाबला नहीं हारी थीं. इसके बाद लगातार दो मैच जीतकर विनेश फाइनल में पहुंचीं, लेकिन वजन के मोर्चे पर हार गईं. इसके बावजूद भी विनेश फोगाट एक रिकॉर्ड बनाने में कामयाब रही हैं. विनेश से पहले तक कोई भी भारतीय महिला रेसलर ओलंपिक के फाइनल में नहीं पहुंच पाई थी.  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

4 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

1 hour ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

6 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

6 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

7 hours ago