होम / शुभ लाभ / इस साल दिवाली के अगले दिन ही क्यों नहीं मनाई जाएगी गोवर्धन पूजा? जानिए कारण

इस साल दिवाली के अगले दिन ही क्यों नहीं मनाई जाएगी गोवर्धन पूजा? जानिए कारण

इस साल दिवाली धनतेरस के अगले ही दिन 24 अक्टूबर को मनाई जाएगी. ठीक वैसे ही गोवर्धन पूजा भी इस बार दिवाली के अगले दिन ही नहीं, बल्कि 2 दिन बाद है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: पांच दिवसीय दिवाली का त्योहार धनतेरस से शुरू होकर भाई दूज पर खत्म होता है. हर साल धनतेरस के दो दिन बाद दीपावली मनाई जाती है, लेकिन इस बार धनतरेस के अलगे दिन ही दीपावली मनाई जाएगी. यानी इस साल 23 अक्टूबर को धनतेरस है और 24 अक्टूबर को दिवाली. इस साल ऐसा क्या हो गया, जिससे धनतेरस के अलगे दिन ही दिवाली मनाई जाएगी? आइए, जानते हैं इसके पीछे का कारण.

23 अक्टूबर को धनतेरस
धनतेरस का शुभ मुहूर्त 22 अक्टूबर, शाम 6:02 बजे से ही शुरू हो जाएगा, जो 23 अक्टूबर की शाम 06:03 बजे तक रहेगा, लेकिन उदया तिथि के अनुसार धनतेरस 23 अक्टूबर को ही मनाया जाएगा. इस साल सर्वार्थ सिद्धि योग पूरे दिन है, इसलिए इस बार धनतेरस का काफी शुभ है.

25 अक्टूबर को है सूर्य ग्रहण
आचार्य शैलेश तिवारी के अनुसार, 23 अक्टूबर शाम 06:04 बजे से नरक चतुर्दशी लग जाएगी, जो 24 अक्टूबर की शाम 05:27 तक रहेगी. 24 अक्टूबर को शाम 05:28 बजे से अमावस्या शुरू हो जाएगी, जो 25 अक्टूबर को शाम 04:18 बजे तक रहेगी. इस बार 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण है और जिस दिन सूर्यग्रहण होता है उस दिन पूजा का कोई भी कार्य नहीं किया जाता है. उस दिन सभी मंदिर भी बंद रहते हैं. इसलिए इस साल दिवाली धनतेरस के अगले ही दिन 24 अक्टूबर को मनाई जाएगी.

गोवर्धन पूजा भी दिवाली के अगले दिन नहीं
ठीक इसी तरह, दिवाली के अगले ही दिन मनाई जाने वाली गोवर्धन पूजा भी इस बार एक दिन बाद मनाई जाएगी. इसके पीछे का कारण भी सूर्य ग्रहण है. यानी इस साल 24 अक्टूबर को दिवाली मनाई जाएगी, तो 26 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा मनाई जाएगी. गोवर्धन पूजा के अगले दिन 27 अक्टूबर को भाई दूज है और इसी के साथ पांच दिवसीय दिवाली के त्योहार का समापन हो जाएगा.

क्या है इस बार शुभ मुहूर्त
इस साल दिवाली वाले दिन, यानी 24 अक्टूबर को दीपदान का शुभ समय शाम 5 से 6 बजे तक रहेगा. शाम 06:43 बजे से शाम 08:40 तक दिवाली की पूजा का सबसे शुभ समय है. वहीं, धनतेरस के दिन यदि आप सोना-चांदी, जमीन, मकान और वाहन खरीदने वाले हैं तो 23 अक्टूबर को सुबह 08:17 बजे से लेकर शाम 04:30 बजे तक खरीद लें. ये सबसे शुभ मुहूर्त है. शाम 04:30 बजे से शाम 6 बजे तक राहुकाल रहेगा, इसलिए कुछ भी खीरददारी न करें. फिर शाम 6 बजे के बाद से रात 11:05 बजे तक खरीददारी का शुभ मुहूर्त है. इस दौरान आप कुछ भी खरीद सकते हैं.

गोवर्धन पूजा और भाई दूज का शुभ मुहूर्त
गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त 26 अक्टूबर को सुबह 06:39 बजे से रात 08:20 बजे तक है. भाई दूज का शुभ मुहूर्त 27 अक्टूबर को दिनभर है. सिर्फ दोपहर 1:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक राहुकाल रहेगा, इसलिए इस डेढ़ घंटे को छोड़कर कभी भी पूजा कर सकते हैं.

VIDEO : इस मल्टीबैगर शेयर ने सिर्फ 15 महीने में एक लाख को बना दिया 88.80 लाख रुपये


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अक्षय तृतीया 2025: गोल्ड में निवेश का सुनहरा मौका, जानें कहां मिलेंगे सबसे बेहतर ऑफर्स?

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना न केवल परंपरा से जुड़ा है, बल्कि यह निवेश के लिहाज से भी एक बेहतरीन अवसर माना जाता है.

29-April-2025

कल से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, सुख-समृद्धि के उपाय

कल यानी 30 मार्च, 2025 से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है, धार्मिक आस्था का पर्व होने के साथ यह एक ऐसा अवसर है जब हम अपने जीवन में शांति, समृद्धि, और खुशहाली की कामना करते हैं,

29-March-2025

Bill Ackman के लिए 2025 अपूर्व संपत्ति, शक्ति और पहचान का वर्ष होगा

Bill Ackman की बेजोड़ दूरदृष्टि और बाजार संकटों को संभालने में उनकी साहसिकता ने उन्हें हमारे समय के सबसे प्रभावशाली निवेशकों में से एक बना दिया है.

06-December-2024

हृदय और मन को शुद्ध करने के साथ मनुष्य को सकारात्मक बनाता है ज्योतिष और दान -आचार्य प्रवीण चौहान

दान देना सबसे बड़ा पुण्य है और ये मनुष्य के सकारात्मक कर्म को आकर्षित करता है, जिससे आध्यात्मिक विकास होता है.

06-December-2024

Elon Musk : प्रतिभाशाली व्यक्ति और एक ट्रिलियनेयर बनने की ओर अग्रसर

एस्ट्रोलॉजर विक्रम चंदीर्रामणि के अनुसार अप्रैल 2025 एक महत्वपूर्ण महीना साबित होगा, जब बड़ी निवेश योजनाओं के परिणामस्वरूप बिजनेस ऑपरेशंस और असेट सेल्स से महत्वपूर्ण रेवेन्यू प्राप्त होंगे.

20-November-2024


बड़ी खबरें

मिडिल ईस्ट संकट का भारत को बड़ा फायदा! 1 साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा फ्यूल एक्सपोर्ट

बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और वैश्विक बाजार में सप्लाई गैप का फायदा उठाते हुए भारतीय रिफाइनिंग कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली.

13 minutes ago

नोएडा-गुरुग्राम बने रियल एस्टेट निवेश के सबसे बड़े हॉटस्पॉट, 7 साल में घरों की कीमतें 125% तक बढ़ीं: रिपोर्ट

ANAROCK रिसर्च एंड एडवाइजरी के विश्लेषण के अनुसार, देश के 11 प्रमुख आवासीय बाजारों में 2019 से Q2 2026 के बीच पूंजीगत मूल्य और रेंटल यील्ड, दोनों में लगभग समान गति से वृद्धि हुई है.

1 hour ago

महंगाई और वैश्विक चुनौतियों के बीच इमामी का दमदार प्रदर्शन, Q1 में राजस्व 15% बढ़ा

इमामी लिमिटेड के निदेशक मंडल ने 30 जून 2026 को समाप्त पहली तिमाही के गैर-ऑडिटेड वित्तीय नतीजों को मंजूरी दे दी है. कंपनी ने बताया कि Q1 FY27 में समेकित परिचालन राजस्व 15 फीसदी बढ़कर 1,039 करोड़ रुपये रहा.

1 hour ago

बुढ़ापे की रफ्तार धीमी करने का विज्ञान

बेहतर नींद और पर्याप्त पानी से लेकर संतुलित आहार और नियमित व्यायाम तक, जीवनशैली की नौ आदतें सूजन (इन्फ्लेमेशन) को कम कर सकती हैं, बुढ़ापे की रफ्तार धीमी कर सकती हैं और बीमारियों के खतरे को घटा सकती हैं.

5 hours ago

अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स में मितुल ठक्कर को बड़ी जिम्मेदारी, बने हेड ऑफ कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस

नई भूमिका में मितुल ठक्कर अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स के आंतरिक और बाहरी संचार की जिम्मेदारी संभालेंगे.

1 hour ago