होम / शुभ लाभ / आस्था: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन क्यों है इस खीरे का महत्व, जानने के लिए पढ़िये पूरी खबर

आस्था: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन क्यों है इस खीरे का महत्व, जानने के लिए पढ़िये पूरी खबर

मगर आज हम आपको बताने जा रहे उस खीरे के विषय में जिसका आज सबसे ज्यादा महत्व है या यूं कहे कि बिना उसके कृष्ण जन्माष्टमी अधूरी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

कानपुरः देशभर में शुक्रवार को भगवान कृष्ण की जन्माष्टमी बड़े ही धूमधाम से मनाई जा रही है. शहर में प्रभु के आगमन को लेकर तरह तरह की झांकिया भी सजाई जा रही है. मगर आज हम आपको बताने जा रहे उस खीरे के विषय में जिसका आज सबसे ज्यादा महत्व है या यूं कहे कि बिना उसके कृष्ण जन्माष्टमी अधूरी है.

जानिए डंठल वाले खीरे का महत्व

बात अगर उत्तर भारत की करें तो यहां कोई ऐसा राज्य नहीं है जहाँ कृष्ण जन्माष्टमी के दिन डंठल वाले खीरे का इस्तेमाल ना होता हो. जानकारों की मानें तो इस खीरे को लोग जन्मत बच्चे के रूप में करते हैं. मतलब जैसे जब बच्चा मां के गर्भ से बाहर आता है तो उसके नाभि से एक नाड़ा जुड़ा रहता है, जिसे डॉक्टर बड़े ही सावधानी पूर्वक काटता है. ठीक उसी तरह कृष्ण जन्माष्टमी के दिन लोग डंठल वाले खीरे को रात बारह बजे प्रभु कृष्ण के जन्म के समय इस खीरे की डंठल को काटकर खीरे से अलग कर देते हैं और भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाते हैं.

इसका किसी भी शास्त्र में नहीं है उल्लेख

डंठल वाले खीरे की प्रथा सदियों से चली आ रही है, मगर आज के युवा पंडितों की माने तो इसके बारे में कहीं भी किसी शास्त्र में और ना ही भागवत गीता में इसका उल्लेख है. युवा पंडित लक्षमण पांडे ने बताया कि शास्त्र के मुताबिक आज दिन हम भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाते है, जैसे आम इंसान अपने जन्मदिन को एक उत्सव के रूप में मनाता है. इनकी माने तो डंठल वाले खीरे को आज के दिन ये सोचकर इस्तेमाल करना कि प्रभु कृष्ण का जन्म करवाकर नाड़े के रूप में डंठल को काटकर उनका जन्मदिन मनाना पूर्णतया गलत है, मगर ये प्रथा सदियों से चली आ रही है और इससे करोड़ लोगों की आस्था जुड़ी हुई है, इसलिए इस पर रोक नहीं लगाया जा सकता. 

बाजार में 25 से 40 रुपये में बिक रहा एक खीरा 

डंठल वाले खीरे के महत्व को देखकर आज के दिन बाजार में इसका भाव ऊंचा ही रहता है. बाजार में यह 25 रुपये से 40 रुपये में उपलब्ध होता है. आज के दिन इस डंठल वाले खीरे को बेचने के लिए इससे जुड़े व्यापारी इसका स्टॉक दो दिन पहले से ही करके रख लेते है.

VIDEO: New Alto K10 में क्या-क्या हैं नई बातें, फीचर्स से लेकर कीमत तक जानें सबकुछ

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अक्षय तृतीया 2025: गोल्ड में निवेश का सुनहरा मौका, जानें कहां मिलेंगे सबसे बेहतर ऑफर्स?

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना न केवल परंपरा से जुड़ा है, बल्कि यह निवेश के लिहाज से भी एक बेहतरीन अवसर माना जाता है.

29-April-2025

कल से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, सुख-समृद्धि के उपाय

कल यानी 30 मार्च, 2025 से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है, धार्मिक आस्था का पर्व होने के साथ यह एक ऐसा अवसर है जब हम अपने जीवन में शांति, समृद्धि, और खुशहाली की कामना करते हैं,

29-March-2025

Bill Ackman के लिए 2025 अपूर्व संपत्ति, शक्ति और पहचान का वर्ष होगा

Bill Ackman की बेजोड़ दूरदृष्टि और बाजार संकटों को संभालने में उनकी साहसिकता ने उन्हें हमारे समय के सबसे प्रभावशाली निवेशकों में से एक बना दिया है.

06-December-2024

हृदय और मन को शुद्ध करने के साथ मनुष्य को सकारात्मक बनाता है ज्योतिष और दान -आचार्य प्रवीण चौहान

दान देना सबसे बड़ा पुण्य है और ये मनुष्य के सकारात्मक कर्म को आकर्षित करता है, जिससे आध्यात्मिक विकास होता है.

06-December-2024

Elon Musk : प्रतिभाशाली व्यक्ति और एक ट्रिलियनेयर बनने की ओर अग्रसर

एस्ट्रोलॉजर विक्रम चंदीर्रामणि के अनुसार अप्रैल 2025 एक महत्वपूर्ण महीना साबित होगा, जब बड़ी निवेश योजनाओं के परिणामस्वरूप बिजनेस ऑपरेशंस और असेट सेल्स से महत्वपूर्ण रेवेन्यू प्राप्त होंगे.

20-November-2024


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

13 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

12 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

12 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

17 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

16 hours ago