होम / शुभ लाभ / वास्तु शास्त्र में TV रखने के भी हैं नियम: पढ़ें कौनसी दिशा है शुभ, कहां हो सकता है नुकसान

वास्तु शास्त्र में TV रखने के भी हैं नियम: पढ़ें कौनसी दिशा है शुभ, कहां हो सकता है नुकसान

घर के लिविंग रूम में दक्षिण-पूर्व दिशा में टीवी रखना अच्छा माना जाता है. वास्तु शास्त्र के मुताबिक, इस दिशा में TV रखने से लिविंग रूम में पॉजिटिव एनर्जी आती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

आप भले ही यकीन करें या न करें, लेकिन वास्तु शास्त्र की हमारी जिंदगी में महत्वपूर्ण भूमिका है. कहा जाता है कि यदि घर का वास्तु ठीक न हो तो पैसों की तंगी सहित कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. वास्तु शास्त्र में घर के दरवाजे से लेकर उसके अंदर रखीं चीज़ों के लिए भी नियम हैं. 

ये दिशा है सही
घर की हर वस्तु का सही दिशा में रखा होना अत्यंत महत्वपूर्ण है. यहां तक कि अगर TV भी सही दिशा में नहीं है, तो उसे अशुभ माना जाता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, जिस तरह घर में हर सामान के रखने की दिशा तय होती है. वैसे ही टीवी को भी सही दिशा में रखा जाना ज़रूरी है. घर में टीवी की दिशा इस तरह से होनी चाहिए कि TV देखने वाले इंसान का चेहरा दक्षिण दिशा की तरफ हो. ऐसा करना शुभ रहता है.

बेडरूम में TV
घर के लिविंग रूम में दक्षिण-पूर्व दिशा में टीवी रखना अच्छा माना जाता है. वास्तु शास्त्र के मुताबिक, इस दिशा में TV रखने से लिविंग रूम में पॉजिटिव एनर्जी आती है. साथ ही इससे घर में कलह नहीं होती. वहीं, आजकल देखा जाता है कि लोग आराम की वजह से बेडरूम में टीवी लगा लेते हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार बेडरूम में टीवी रखना शुभ नहीं है. लेकिन इसके बावजूद भी आप अपने बेडरूम में TV चाहते हैं तो इसे दक्षिण-पूर्व दिशा की तरफ लगाना चाहिए. ऐसा न करने से घर में कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है और नकारात्मक प्रभाव बढ़ सकता है.

यहां न लगाएं टीवी
कई घरों में TV प्रवेश करते ही सामने नज़र आता है, ये भले ही साज-सजावट के लिहाज से ठीक दिखता हो, मगर वास्तु के अनुसार, ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता. घर के प्रवेश द्वार के सामने टीवी होने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. 

(डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी मान्यताओं और उपलब्ध जानकारियों पर आधारित है. BWHindi इसकी पुष्टि नहीं करता है)
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अक्षय तृतीया 2025: गोल्ड में निवेश का सुनहरा मौका, जानें कहां मिलेंगे सबसे बेहतर ऑफर्स?

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना न केवल परंपरा से जुड़ा है, बल्कि यह निवेश के लिहाज से भी एक बेहतरीन अवसर माना जाता है.

29-April-2025

कल से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, सुख-समृद्धि के उपाय

कल यानी 30 मार्च, 2025 से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है, धार्मिक आस्था का पर्व होने के साथ यह एक ऐसा अवसर है जब हम अपने जीवन में शांति, समृद्धि, और खुशहाली की कामना करते हैं,

29-March-2025

Bill Ackman के लिए 2025 अपूर्व संपत्ति, शक्ति और पहचान का वर्ष होगा

Bill Ackman की बेजोड़ दूरदृष्टि और बाजार संकटों को संभालने में उनकी साहसिकता ने उन्हें हमारे समय के सबसे प्रभावशाली निवेशकों में से एक बना दिया है.

06-December-2024

हृदय और मन को शुद्ध करने के साथ मनुष्य को सकारात्मक बनाता है ज्योतिष और दान -आचार्य प्रवीण चौहान

दान देना सबसे बड़ा पुण्य है और ये मनुष्य के सकारात्मक कर्म को आकर्षित करता है, जिससे आध्यात्मिक विकास होता है.

06-December-2024

Elon Musk : प्रतिभाशाली व्यक्ति और एक ट्रिलियनेयर बनने की ओर अग्रसर

एस्ट्रोलॉजर विक्रम चंदीर्रामणि के अनुसार अप्रैल 2025 एक महत्वपूर्ण महीना साबित होगा, जब बड़ी निवेश योजनाओं के परिणामस्वरूप बिजनेस ऑपरेशंस और असेट सेल्स से महत्वपूर्ण रेवेन्यू प्राप्त होंगे.

20-November-2024


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

13 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

12 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

12 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

17 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

16 hours ago