होम / शुभ लाभ / जब 'लड्डू गोपाल' को ताजमहल के बाहर कहा गया 'No Entry', जानें क्या है पूरा मामला

जब 'लड्डू गोपाल' को ताजमहल के बाहर कहा गया 'No Entry', जानें क्या है पूरा मामला

कड़े सुरक्षा मापदंडों के कारण पर्यटकों के लिए अधिकांश वस्तुओं को लेकर प्रवेश करने पर प्रतिबंध है।

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

आगरा: ताजमहल में कड़े सुरक्षा मापदंडों के कारण पर्यटकों के लिए अधिकांश वस्तुओं को लेकर प्रवेश करने पर प्रतिबंध है. इसके बावजूद जाने-अनजाने पर्यटक कुछ ऐसा कर बैठते हैं, जिससे उन्हें तो असुविधा होती ही है, सुरक्षा कर्मियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

लड्डू गोपाल के लिए कहा गया 'NO'
ऐसा ही एक मामला सोमवार को दोपहर 3 बजे सामने आया, जब राजस्थान के जयपुर निवासी गौतम अपने परिवार के साथ ताजमहल का दीदार करने के लिए पश्चिमी गेट पर पहुंचे. उनके हाथों में डलिया में लड्डू गोपाल की छोटी मूर्ति थी. गौतम के अनुसार लड्डू गोपाल उनके परिवार के सदस्य हैं. वे लड्डू गोपाल को साथ में लेकर ताजमहल देखने जा रहे थे, पर ताजमहल के पश्चिमी गेट पर सुरक्षा कर्मियों ने लड्डू गोपाल के साथ गौतम को अंदर जाने से रोक दिया. उनके सामने यह शर्त रखी कि लड्डू गोपाल को कहीं रख आएं, तभी उनको ताजमहल के अंदर प्रवेश मिलेगा. इसलिए वे बिना ताजमहल देखे ही जयपुर लौट गए.

हिंदूवादी नेताओं में आक्रोश
राजस्थान, ब्रज, गुजरात, समेत देश में लाखों भक्त अपने घर में लड्डू गोपाल की स्थापना करते हैं. लड्डू गोपाल को सभी भक्त परिवार का सदस्य मानते हैं. पर्यटक को लड्डू गोपाल के साथ प्रवेश न मिलने की सूचना मिलते ही हिंदूवादी नेता आक्रोशित हो गए.

हिंदुओं का अपमान किया जा रहा है
हिंदूवादी नेता गोविंद पाराशर का कहना है कि बार-बार ताजमहल पर इस तरह हिंदुओं का अपमान किया जा रहा है. हिंदुओं को ताजमहल देखने जाना बंद कर देना चाहिए. अगर लड्डू गोपाल को रोकने वालों पर कार्रवाई न हुई तो राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता ताजमहल के बाहर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठेंगे ओर इसका विरोध करेंगे.

पहले भी हो चुकी है इस तरह की घटना
अखिल भारत हिन्दू महासभा के प्रदेश प्रवक्ता संजय जाट ने कहा, "पहले भी कृष्ण के वेश में आए पर्यटक को ताजमहल में प्रवेश नहीं दिया गया था. संत जगतगुरु परमहंसाचार्य को भगवा कपड़ों और ब्रह्मदण्ड के साथ भी ताजमहल में प्रवेश नहीं दिया गया. यह गलत है. मंगलवार को हम ताजमहल पर लड्डू गोपाल के साथ जाएंगे और अगर किसी ने हमारे आराध्य को रोका तो वो खुद जिम्मेदार होगा."

अधिकारी ने नहीं दिया जवाब
इस बारे में पूछे जाने पर अधीक्षण पुरातत्त्वविद आरके पटेल ने कहा कि वे एक सरकारी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्ली में हैं. उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है. पर्यटक को रोके जाने के बारे में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के अधिकारी ही जवाब दे सकते हैं. सीआईएसएफ के कमांडेंट से इस बारे में सम्पर्क नहीं हो सका.

VIDEO : आजादी के उत्सव में भी भ्रष्टाचार? लाखों खर्च कर ट्रेनों पर लगाए ग्राफ़िक्स, चंद घंटों में ही उखड़े!


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अक्षय तृतीया 2025: गोल्ड में निवेश का सुनहरा मौका, जानें कहां मिलेंगे सबसे बेहतर ऑफर्स?

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना न केवल परंपरा से जुड़ा है, बल्कि यह निवेश के लिहाज से भी एक बेहतरीन अवसर माना जाता है.

29-April-2025

कल से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, सुख-समृद्धि के उपाय

कल यानी 30 मार्च, 2025 से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है, धार्मिक आस्था का पर्व होने के साथ यह एक ऐसा अवसर है जब हम अपने जीवन में शांति, समृद्धि, और खुशहाली की कामना करते हैं,

29-March-2025

Bill Ackman के लिए 2025 अपूर्व संपत्ति, शक्ति और पहचान का वर्ष होगा

Bill Ackman की बेजोड़ दूरदृष्टि और बाजार संकटों को संभालने में उनकी साहसिकता ने उन्हें हमारे समय के सबसे प्रभावशाली निवेशकों में से एक बना दिया है.

06-December-2024

हृदय और मन को शुद्ध करने के साथ मनुष्य को सकारात्मक बनाता है ज्योतिष और दान -आचार्य प्रवीण चौहान

दान देना सबसे बड़ा पुण्य है और ये मनुष्य के सकारात्मक कर्म को आकर्षित करता है, जिससे आध्यात्मिक विकास होता है.

06-December-2024

Elon Musk : प्रतिभाशाली व्यक्ति और एक ट्रिलियनेयर बनने की ओर अग्रसर

एस्ट्रोलॉजर विक्रम चंदीर्रामणि के अनुसार अप्रैल 2025 एक महत्वपूर्ण महीना साबित होगा, जब बड़ी निवेश योजनाओं के परिणामस्वरूप बिजनेस ऑपरेशंस और असेट सेल्स से महत्वपूर्ण रेवेन्यू प्राप्त होंगे.

20-November-2024


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

13 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

12 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

12 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

17 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

16 hours ago