होम / धर्म / बिजनेस में सफल बनने के लिए शनिवार को जरूर करें ये टोटका, फिर देखें कमाल

बिजनेस में सफल बनने के लिए शनिवार को जरूर करें ये टोटका, फिर देखें कमाल

दरवाजे के बाहर दोनों ओर एक मुट्ठी गेहूं का आटा डाल दें. यह प्रकिया लगातार एक माह 13 दिन तक करना है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

यदि आप बिजनेसमैन हैं या फिर नया बिजनेस करना चाह रहे हैं तो आज हम आपको एक कारगर टोटका बताने जा रहे हैं, जिससे सफलता के चांसेज बहुत बढ़ जाएंगे.

शनिवार के दिन जरूर करें ये टोटका
यदि आपको बिजनेस में कोई समस्या आ रही है तो किसी सफल बिजनेसमैन के घर से या फिर उसके ऑफिस से शनिवार के दिन कोई लोहे की वस्तु अपने घर लाएं. इसके बाद जहां आपका बिजनेस है, वहां हल्दी से स्वास्तिक बनाएं. स्वास्तिक पर काली उड़द रखें और उसके ऊपर ही लोहे की वस्तु रख दें. इसके बाद देखते ही देखते आपके व्यापार में तरक्‍की होने लगेगी.

नुकसान से बचाएगा यह टोटका
यदि आपको बिजनेस में लगातार नुकसान उठाना पड़ रहा है तो आपका जितना वजह है, उतने ही वजन का कच्चा कोयला लाएं. शनिवार के दिन उसे बहते पानी में बहा दें. आपको तुरंत फायदा मिलना शुरू हो जाएगा.

ये उपाय भी कारगर
शुक्ल पक्ष के किसी भी दिन अपने व्यापार के स्थल पर यह टोटका करें. दरवाजे के बाहर दोनों ओर एक मुट्ठी गेहूं का आटा डाल दें. यह प्रकिया लगातार एक माह 13 दिन तक करना है. बीच में यदि यह टोटका रुक गया तो फिर नुकसान भी हो सकता है. इसलिए यदि इस टोटके को शुरू कर दें तो बीच में न छोड़ें.

सेल बढ़ाने वाला टोटका
यदि आपको अपनी सेल बढ़ानी है तो शुक्ल पक्ष के पहले शुक्रवार को पांच गोमती चक्र लें. उसे लाल वस्त्र में बांध कर अपनी दुकान की चौखट से बांध दें. फिर देखें कमाल, कस्टमर की लाइन ही खत्म नहीं होगी.

कर्मचारी टिक नहीं रहे हों तो ये टोटका करें
यदि कोई भी कर्मचारी आपका साथ नहीं दे रहा हो. जॉब जल्द छोड़कर जल्दी जा रहा हो तो शनिवार को रास्‍ते में यदि कोई कील दिखाई दे तो उसे उठा लें. इसके बाद उसे भैंस के मूत्र से धो लें और अपने कार्य स्थल पर गाड़ दें. इसके बाद कोई भी कर्मचारी आपका साथ छोड़कर नहीं जाएगा. इसे आजमाकर देखें.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ मान्यताओं पर आधारित हैं. BWHindi इस तरह की किसी भी मान्यता की पुष्टि नहीं करता है. कोई भी उपाय करने से पूर्व ज्योतिष से संपर्क जरूर करें.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अक्षय तृतीया 2025: गोल्ड में निवेश का सुनहरा मौका, जानें कहां मिलेंगे सबसे बेहतर ऑफर्स?

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना न केवल परंपरा से जुड़ा है, बल्कि यह निवेश के लिहाज से भी एक बेहतरीन अवसर माना जाता है.

29-April-2025

कल से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, सुख-समृद्धि के उपाय

कल यानी 30 मार्च, 2025 से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है, धार्मिक आस्था का पर्व होने के साथ यह एक ऐसा अवसर है जब हम अपने जीवन में शांति, समृद्धि, और खुशहाली की कामना करते हैं,

29-March-2025

Bill Ackman के लिए 2025 अपूर्व संपत्ति, शक्ति और पहचान का वर्ष होगा

Bill Ackman की बेजोड़ दूरदृष्टि और बाजार संकटों को संभालने में उनकी साहसिकता ने उन्हें हमारे समय के सबसे प्रभावशाली निवेशकों में से एक बना दिया है.

06-December-2024

हृदय और मन को शुद्ध करने के साथ मनुष्य को सकारात्मक बनाता है ज्योतिष और दान -आचार्य प्रवीण चौहान

दान देना सबसे बड़ा पुण्य है और ये मनुष्य के सकारात्मक कर्म को आकर्षित करता है, जिससे आध्यात्मिक विकास होता है.

06-December-2024

Elon Musk : प्रतिभाशाली व्यक्ति और एक ट्रिलियनेयर बनने की ओर अग्रसर

एस्ट्रोलॉजर विक्रम चंदीर्रामणि के अनुसार अप्रैल 2025 एक महत्वपूर्ण महीना साबित होगा, जब बड़ी निवेश योजनाओं के परिणामस्वरूप बिजनेस ऑपरेशंस और असेट सेल्स से महत्वपूर्ण रेवेन्यू प्राप्त होंगे.

20-November-2024


बड़ी खबरें

मिडिल ईस्ट संकट का भारत को बड़ा फायदा! 1 साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा फ्यूल एक्सपोर्ट

बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और वैश्विक बाजार में सप्लाई गैप का फायदा उठाते हुए भारतीय रिफाइनिंग कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली.

8 minutes ago

नोएडा-गुरुग्राम बने रियल एस्टेट निवेश के सबसे बड़े हॉटस्पॉट, 7 साल में घरों की कीमतें 125% तक बढ़ीं: रिपोर्ट

ANAROCK रिसर्च एंड एडवाइजरी के विश्लेषण के अनुसार, देश के 11 प्रमुख आवासीय बाजारों में 2019 से Q2 2026 के बीच पूंजीगत मूल्य और रेंटल यील्ड, दोनों में लगभग समान गति से वृद्धि हुई है.

1 hour ago

महंगाई और वैश्विक चुनौतियों के बीच इमामी का दमदार प्रदर्शन, Q1 में राजस्व 15% बढ़ा

इमामी लिमिटेड के निदेशक मंडल ने 30 जून 2026 को समाप्त पहली तिमाही के गैर-ऑडिटेड वित्तीय नतीजों को मंजूरी दे दी है. कंपनी ने बताया कि Q1 FY27 में समेकित परिचालन राजस्व 15 फीसदी बढ़कर 1,039 करोड़ रुपये रहा.

1 hour ago

बुढ़ापे की रफ्तार धीमी करने का विज्ञान

बेहतर नींद और पर्याप्त पानी से लेकर संतुलित आहार और नियमित व्यायाम तक, जीवनशैली की नौ आदतें सूजन (इन्फ्लेमेशन) को कम कर सकती हैं, बुढ़ापे की रफ्तार धीमी कर सकती हैं और बीमारियों के खतरे को घटा सकती हैं.

4 hours ago

अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स में मितुल ठक्कर को बड़ी जिम्मेदारी, बने हेड ऑफ कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस

नई भूमिका में मितुल ठक्कर अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स के आंतरिक और बाहरी संचार की जिम्मेदारी संभालेंगे.

1 hour ago