होम / शुभ लाभ / Surya Grahan: आज साल का आखिरी सूर्यग्रहण, भारत में कब दिखेगा, जानिये पूरी डिटेल

Surya Grahan: आज साल का आखिरी सूर्यग्रहण, भारत में कब दिखेगा, जानिये पूरी डिटेल

सूर्य ग्रहण देखने के लिए NASA और Timeanddate.com ने लाइव स्ट्रीम लिंक जारी किया है। इसकी सहायता से लोग इस अद्भुत खगोलीय घटना को देख सकेंगे।

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: आज साल दूसरा आंशिक सूर्यग्रहण (Solar Eclipse 2022) पड़ने वाला है. ये इस साल का आखिरी सूर्यग्रहण होगा. ये भारत में 4 बजकर 29 मिनट पर दिखाई देगा. जिसका सूतक काल भारत में प्रातः काल 4 बजे से शुरू हो गया है. 

आज साल का आखिरी सूर्यग्रहण 
सूर्य ग्रहण के कारण गोवर्धन पूजा 25 अक्टूबर की जगह 26 अक्टूबर और भैया दूज 26 अक्टूबर की जगह 27 अक्टूबर को मनाई जायेगी. दीपोत्सव भी पांच दिन की जगह 6 दिन तक मनाया जाएगा. ग्रहण लगने के 12 घंटे पहले से सूतक काल प्रभावी हो चुका है. सूर्य ग्रहण मंगलवार को 11 बजकर 28 से शुरू हो होकर शाम 06 बजकर 33 मिनट तक रहेगा. लेकिन भारत में यह ग्रहण 04 बजकर 22 से दिखना शुरू होगा और 05 बजकर 26 मिनट तक चलेगा. भारत में ग्रहण का मोक्षकाल सूर्यास्त के साथ ही हो जाएगा. ग्रहण में सूरज का 36.93 परसेंट हिस्सा चंद्रमा तक ढका रहेगा.

1:45 घंटे तक चलेगा सूर्यग्रहण  
आज यानी 25 अक्टूबर को लगने वाला आंशिक सूर्य ग्रहण भारत में 1 घंटे 45 मिनट तक चलेगा. यह गुजरात के द्वारका में सबसे लंबे समय तक और पश्चिम बंगाल के कोलकाता में सबसे कम समय के लिए केवल 12 मिनट के लिए दिखाई देगा. कुछ अन्य शहर जो एक घंटे से अधिक समय तक सूर्य ग्रहण देखेंगे, वे हैं नई दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, सूरत, पुणे, जयपुर, इंदौर, ठाणे, भोपाल, लुधियाना, आगरा, चंडीगढ़, उज्जैन, मथुरा, पोरबंदर, गांधीनगर, सिलवासा, सूरत और पणजी. सूर्य ग्रहण का सूतक काल लगने के साथ ही उत्तराखंड स्थित चार धाम बंद कर दिए गए हैं. इन चार धामों में गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम शामिल हैं. इसके अलावा मथुरा में आज मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे. इस लिए मथुरा में गोवेधन पूजा नहीं की जायेगी. 

यहां देख सकते हैं 
सूर्य ग्रहण देखने के लिए NASA और Timeanddate.com ने लाइव स्ट्रीम लिंक जारी किया है। इसकी सहायता से लोग इस अद्भुत खगोलीय घटना को देख सकेंगे. कई यूट्यूब चैनलों में भी ग्रहण को लाइव देखा जा सकता है. भारत के अलावा, आखिरी सूर्य ग्रहण 2022 यूरोप, पूर्वोत्तर अफ्रीका, दक्षिण पश्चिम एशिया और अटलांटिक में दिखाई देगा.

सूर्यग्रहण को लेकर सावधानियां 
सूर्यग्रहण को देखने के लिये कुछ सावधानियां बरतना जरूरी है. इसे नंगी आंखों से नहीं देखना चाहिए , किसी डार्क फिल्म के जरिये इसे देखने की सलाह दी जाती है. 
शास्त्रों के मुताबिक ग्रहण में गर्भवती महिलाओं को अपना विशेष ध्यान रखना चाहिए. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान भोजन करने से बचना चाहिए. ऐसा भी कहा जाता है कि ग्रहण के दुष्प्रभाव से खाना भी दूषित हो सकता है. उन्हें किसी भी तरीके से सूर्य ग्रहण देखने से भी बचना चाहिए. इससे सेहत पर नकारात्मक असर हो सकता है. सूर्य ग्रहण की किरणें नुकसान पहुंचा सकती हैं. 

VIDEO: PhonePe का धमाकेदार 'धनतेरस ऑफर', सोना-चांदी खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अक्षय तृतीया 2025: गोल्ड में निवेश का सुनहरा मौका, जानें कहां मिलेंगे सबसे बेहतर ऑफर्स?

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना न केवल परंपरा से जुड़ा है, बल्कि यह निवेश के लिहाज से भी एक बेहतरीन अवसर माना जाता है.

29-April-2025

कल से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, सुख-समृद्धि के उपाय

कल यानी 30 मार्च, 2025 से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है, धार्मिक आस्था का पर्व होने के साथ यह एक ऐसा अवसर है जब हम अपने जीवन में शांति, समृद्धि, और खुशहाली की कामना करते हैं,

29-March-2025

Bill Ackman के लिए 2025 अपूर्व संपत्ति, शक्ति और पहचान का वर्ष होगा

Bill Ackman की बेजोड़ दूरदृष्टि और बाजार संकटों को संभालने में उनकी साहसिकता ने उन्हें हमारे समय के सबसे प्रभावशाली निवेशकों में से एक बना दिया है.

06-December-2024

हृदय और मन को शुद्ध करने के साथ मनुष्य को सकारात्मक बनाता है ज्योतिष और दान -आचार्य प्रवीण चौहान

दान देना सबसे बड़ा पुण्य है और ये मनुष्य के सकारात्मक कर्म को आकर्षित करता है, जिससे आध्यात्मिक विकास होता है.

06-December-2024

Elon Musk : प्रतिभाशाली व्यक्ति और एक ट्रिलियनेयर बनने की ओर अग्रसर

एस्ट्रोलॉजर विक्रम चंदीर्रामणि के अनुसार अप्रैल 2025 एक महत्वपूर्ण महीना साबित होगा, जब बड़ी निवेश योजनाओं के परिणामस्वरूप बिजनेस ऑपरेशंस और असेट सेल्स से महत्वपूर्ण रेवेन्यू प्राप्त होंगे.

20-November-2024


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

13 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

12 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

12 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

17 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

16 hours ago