होम / शुभ लाभ / शनि-सूर्य की बदली स्थिति, बना समसप्तक योग; जानिए आपपर क्या होगा इसका असर

शनि-सूर्य की बदली स्थिति, बना समसप्तक योग; जानिए आपपर क्या होगा इसका असर

जब दो ग्रह एक दूसरे से सातवें स्थान पर होते हैं, तब उन ग्रहों के बीच जो योग बनता है, उसे ही समसप्तक योग कहते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: शनि और सूर्य दोनों बेहद महत्वपूर्ण ग्रह हैं. इनकी चाल जरा सी भी बदलती है तो कई राशियों पर इसका डायरेक्ट इम्पैक्ट पड़ता है. शनि और सूर्य ग्रह की स्थिति फिर से बदल चुकी है, जिसके कारण समसप्तक योग बन चुका है. शनि देव ने राशि परिवर्तन कर लिया है. अब वे मकर राशि में हैं. वहीं, सूर्य ग्रह कर्क राशि में प्रवेश कर चुका है.

क्या होता है समसप्तक योग
जब दो ग्रह एक दूसरे से सातवें स्थान पर होते हैं, तब उन ग्रहों के बीच जो योग बनता है, उसे ही समसप्तक योग कहते हैं. समसप्तक योग से ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि 4 राशियों के लिए ये योग किसी वरदान से कम नहीं है. आइए. जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं और इस योग का इनपर क्या होने जा रहा असर...

मिथुन: मिथुन राशि वालों के दिन अब बदल जाएंगे. समसप्तक योग के कारण उन्हें लाभ होने वाला है. आर्थिक रूप से उन्हें फिलहाल कोई दिक्कत नहीं होने वाली है. इस जातक के लोगों की आर्थिक स्थिति और भी बेहतर होगी. व्यापारी वर्ग के लोगों के लिए यह समय अनुकूल है. समसप्तक योग के कारण कारोबार में वृद्धि होगी. यदि आप निवेश करेंगे तो रिटर्न बेहतर मिलेगा.

कर्क: समसप्तक योग के कारण कर्क राशि के जातकों के बुरे दिन अब खत्म होने वाले हैं. सूर्य इस राशि के सातवें विभाग में विराजमान है. इसका सीधा फायदा कर्क राशि के जातकों को होने वाला है. यदि आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो तैयार हो जाइए. आपकी मनोकामना पूर्ण होने वाली है और बहुत जल्द आपको वैसी ही नौकरी मिलने वाली है, जिसकी इच्छा आप वर्षों से करते आ रहे हैं. व्यापारियों के लिए भी यह समय लाभकारी है. आपके रुके हुए काम भी पूरे हो जाएंगे.

तुला: आप जमकर मेहनत करते हैं, पर उसका फल नहीं मिलता, तो अब निराश होने की जरूरत नहीं है. समसप्तक योग के कारण इस राशि के जातकों के लिए मीठा फल खाने का समय आ चुका है. मेहनत का उचित परिणाम मिलने वाला है. निराश होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि नई नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं. यदि आप कारोबारी हैं, तो तैयार हो जाइए तिजोरी भरने के लिए, क्योंकि इस जातक के व्यापारियों को भरपूर लाभ होने के संकेत हैं.

मीन: इस राशि के जातकों के लिए भी समसप्तक योग वरदान लेकर आया है. बहुत जल्द आपको ऐसी खुशखबरी मिलने वाली है, जिसका आपको वर्षों से इंतजार है. यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो आप सफल हो जाएंगे. कोई नया व्यापार करने के बारे में सोच रहे हैं तो इसके लिए अच्छा योग बन रहा है. आप इसकी शुरुआत कर सकते हैं.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ मान्यताओं पर आधारित हैं. BWHindi इस तरह की किसी भी मान्यता की पुष्टि नहीं करता है. कोई भी उपाय करने से पूर्व ज्योतिष से संपर्क जरूर करें.

Video: दुनिया 10 सबसे अमीर लोगों की लेटेस्ट लिस्ट जारी, जानें इसमें कौन-कौन है शामिल


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अक्षय तृतीया 2025: गोल्ड में निवेश का सुनहरा मौका, जानें कहां मिलेंगे सबसे बेहतर ऑफर्स?

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना न केवल परंपरा से जुड़ा है, बल्कि यह निवेश के लिहाज से भी एक बेहतरीन अवसर माना जाता है.

29-April-2025

कल से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, सुख-समृद्धि के उपाय

कल यानी 30 मार्च, 2025 से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है, धार्मिक आस्था का पर्व होने के साथ यह एक ऐसा अवसर है जब हम अपने जीवन में शांति, समृद्धि, और खुशहाली की कामना करते हैं,

29-March-2025

Bill Ackman के लिए 2025 अपूर्व संपत्ति, शक्ति और पहचान का वर्ष होगा

Bill Ackman की बेजोड़ दूरदृष्टि और बाजार संकटों को संभालने में उनकी साहसिकता ने उन्हें हमारे समय के सबसे प्रभावशाली निवेशकों में से एक बना दिया है.

06-December-2024

हृदय और मन को शुद्ध करने के साथ मनुष्य को सकारात्मक बनाता है ज्योतिष और दान -आचार्य प्रवीण चौहान

दान देना सबसे बड़ा पुण्य है और ये मनुष्य के सकारात्मक कर्म को आकर्षित करता है, जिससे आध्यात्मिक विकास होता है.

06-December-2024

Elon Musk : प्रतिभाशाली व्यक्ति और एक ट्रिलियनेयर बनने की ओर अग्रसर

एस्ट्रोलॉजर विक्रम चंदीर्रामणि के अनुसार अप्रैल 2025 एक महत्वपूर्ण महीना साबित होगा, जब बड़ी निवेश योजनाओं के परिणामस्वरूप बिजनेस ऑपरेशंस और असेट सेल्स से महत्वपूर्ण रेवेन्यू प्राप्त होंगे.

20-November-2024


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

13 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

12 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

12 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

17 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

16 hours ago