होम / शुभ लाभ / पोर्नोग्राफी पर पोप फ्रांसिस ने किया ऐसा खुलासा, हिल गई दुनिया

पोर्नोग्राफी पर पोप फ्रांसिस ने किया ऐसा खुलासा, हिल गई दुनिया

ईसाई समुदाय के सबसे बड़े धर्मगुरु पोप फ्रांसिस ने इस सच्चाई को स्वीकार किया है कि कई पादरी और नन भी ऑनलाइन पोर्नोग्राफी देखते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

पोर्नोग्राफी का जाल इस कदर फैल गया है कि आम आदमी से लेकर पादरी और नन भी इसकी चपेट में आ गए हैं. ईसाई समुदाय के सबसे बड़े धर्मगुरु पोप फ्रांसिस ने दुनिया के सामने इस सच्चाई को स्वीकार किया है कि कई पादरी और नन भी ऑनलाइन पोर्नोग्राफी देखते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोशल मीडिया के सर्वोत्तम इस्तेमाल के विषय पर वेटिकन सिटी में आयोजित एक कार्यक्रम में सवालों के जवाब देते हुए 86 वर्षीय पोप फ्रांसिस ने कहा कि सोशल मीडिया पर पोर्नोग्राफी का प्रभाव इतना बढ़ गया है कि पादरी और नन भी इससे अछूते नहीं हैं.

ईसाईयत के खिलाफ बताया 
पोप फ्रांसिस ने कहा कि कई नन पोर्न देखती हैं, जो चिंता का विषय है. साथ ही उन्होंने इसे ईसाईयत के खिलाफ बताते हुए कहा कि सभी को पोर्नोग्राफी से दूर रहना चाहिए. पोप ने आगे कहा, 'पोर्नोग्राफी एक बीमारी की तरह है, जिसने पादरियों और ननों को भी अपनी चपेट में लिया हुआ है. हमारे जीवन में शैतान अब इस माध्यम से प्रवेश कर रहा है'. उन्होंने यह भी कहा कि अगर सोशल मीडिया पर समय बिताना भी है तो कम से कम समय बिताएं. जो दिनभर जीसस की शरण में होने की बात करते हैं, वह पोर्न नहीं देख सकते.

कमजोर होती है आत्मा
पोप ने पादरी और ननों को सीख देते हुए कहा कि आपको एडल्ट ऐप को अपने फोन से ही बाहर करना होगा, ताकि आप किसी तरह के लालच की चपेट में न आएं. उन्होंने कहा कि इस तरह के क्रियाकलापों से आत्मा कमजोर होती है और शैतान शरीर में प्रवेश कर जाता है. पोप ने यह भी बताया कि जब वह 30 साल की उम्र में बिशप बने, तब उन्हें के मोबाइल फोन दिया गया था. हालांकि, वह फोन का इस्तेमाल केवल अपनी बहन से बात करने के लिए किया करते थे. 

उठानी पड़ी थी शर्मिंदगी 
2020 में वेटिकन सिटी को उस वक्त शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा था जब पोप के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ब्राजील की मॉडल Natalia Garibotto की हॉट तस्वीर को लाइक किया गया था. मॉडल ने दावा किया था कि इस एक लाइक की बदौलत उसके फॉलोअर्स की संख्या बढ़कर 600,000 हो गई थी. इस घटने के बाद वेटिकन सिटी ने मामले की जांच की बात कही थी.  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अक्षय तृतीया 2025: गोल्ड में निवेश का सुनहरा मौका, जानें कहां मिलेंगे सबसे बेहतर ऑफर्स?

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना न केवल परंपरा से जुड़ा है, बल्कि यह निवेश के लिहाज से भी एक बेहतरीन अवसर माना जाता है.

29-April-2025

कल से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, सुख-समृद्धि के उपाय

कल यानी 30 मार्च, 2025 से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है, धार्मिक आस्था का पर्व होने के साथ यह एक ऐसा अवसर है जब हम अपने जीवन में शांति, समृद्धि, और खुशहाली की कामना करते हैं,

29-March-2025

Bill Ackman के लिए 2025 अपूर्व संपत्ति, शक्ति और पहचान का वर्ष होगा

Bill Ackman की बेजोड़ दूरदृष्टि और बाजार संकटों को संभालने में उनकी साहसिकता ने उन्हें हमारे समय के सबसे प्रभावशाली निवेशकों में से एक बना दिया है.

06-December-2024

हृदय और मन को शुद्ध करने के साथ मनुष्य को सकारात्मक बनाता है ज्योतिष और दान -आचार्य प्रवीण चौहान

दान देना सबसे बड़ा पुण्य है और ये मनुष्य के सकारात्मक कर्म को आकर्षित करता है, जिससे आध्यात्मिक विकास होता है.

06-December-2024

Elon Musk : प्रतिभाशाली व्यक्ति और एक ट्रिलियनेयर बनने की ओर अग्रसर

एस्ट्रोलॉजर विक्रम चंदीर्रामणि के अनुसार अप्रैल 2025 एक महत्वपूर्ण महीना साबित होगा, जब बड़ी निवेश योजनाओं के परिणामस्वरूप बिजनेस ऑपरेशंस और असेट सेल्स से महत्वपूर्ण रेवेन्यू प्राप्त होंगे.

20-November-2024


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

13 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

12 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

12 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

17 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

16 hours ago