होम / शुभ लाभ / नवरात्रि में भूल से भी न करें ये 10 काम, नहीं तो शुरू हो जाएंगे बुरे दिन

नवरात्रि में भूल से भी न करें ये 10 काम, नहीं तो शुरू हो जाएंगे बुरे दिन

जो भक्त देवी मां की पूजा करते हैं, उनके लिए इन 9 दिनों तक कुछ चीजें पूरी तरह वर्जित हैं. यानी कुछ ऐसे काम हैं, जिन्हें किसी भी कीमत पर इन 9 दिनों तक नहीं करना होता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: शारदीय नवरात्रि के 9 दिनों का महापर्व 26 सितंबर से शुरू हो चुका है. इसबार की नवरात्रि बहुत विशेष है, क्योंकि मां दुर्गा का आगमन हाथी पर हुआ है. शास्त्रों के अनुसार इसे बहुत शुभ माना जाता है. शास्त्रों में ऐसा लिखा गया है कि इन 9 दिनों तक जो भक्त सच्चे मन से मां दुर्गा की आराधना करते हैं, उनकी हर मनोकामना हर हाल में पूरी हो जाती है.

9 दिनों तक रखना होता है विशेष ध्यान
जो भक्त देवी मां की पूजा करते हैं, उनके लिए इन 9 दिनों तक कुछ चीजें पूरी तरह वर्जित हैं. यानी कुछ ऐसे काम हैं, जिन्हें किसी भी कीमत पर इन 9 दिनों तक नहीं करना होता है, नहीं तो आपकी पूजा सफल नहीं मानी जाएगी, इसलिए सच्चे मन से मां की भक्ति करना चाहते हैं तो इन बातों का विशेष रूप से ख्याल रखें...

1. घर को खाली न छोड़ें: यदि आपने घटस्थापना की है तो किसी भी हाल में घर को खाली न छोड़ें. यानी आपको किसी काम से बाहर जाना भी हो तो किसी व्यक्ति को घर में ही रखकर जाएं.

2. सुबह-शाम आरती करना न भूलें: 9 दिनों तक सुबह-शाम दोनों टाइम मां दुर्गा की आरती जरूर करें. यदि सुबह में आरती कर ली है तो ऐसा कदापि नहीं करें कि शाम को आरती न करें. दोनों समय आरती बहुत जरूरी है.

3. गंदगी न रहने दें: ध्यान रखें कि जिस स्थल पर घटस्थापना की जा रही है, उसके आस-पास भूल से भी गंदगी न रहे. यदि घर में स्थापना की गई है, तो पूरे घर में गंदगी कहीं नहीं रहनी चाहिए.

4. लहसुन-प्‍याज का उपयोग न करें: यदि आप सच्चे मन से मां की आराधना करना चाहते हैं तो 9 दिनों तक लहसुन-प्याज का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं करें. तामसिक भोजन से पूरी तरह दूर रहें.

5. बाल, नाखून न काटें: इन 9 दिनों तक न तो अपने बाल कटवाएं, ना दाढ़ी बनवाएं और ना ही नाखून काटें.

6. चमड़े और काले रंग से बनाएं दूरी: इन 9 दिनों तक चमड़े से बनी वस्तु का इस्तेमाल नहीं करें, जैसे- बेल्ट, पर्स आदि. काले रंग के कपड़ों से भी बनाए रखें दूरी.

7. नशे का सेवन नहीं करें: इन 9 दिनों तक किसी भी प्रकार का नशा नहीं करें, जैसे- सिगरेट, शराब का सेवन बिल्कुल नहीं करें.
 
8. हथियार का उपयोग नहीं करें: यदि आपने घटस्थापना की है तो 9 दिनों तक किसी भी प्रकार के हथियार से दूरी बनाए रखें.

9. किसी कन्या का अपमान न करें: 9 दिनों तक कन्या का अपमान गलती से भी न करें. वैसे भी, कन्याओं का अपमान करना शास्त्रों में सबसे बड़ा पाप बताया गया है.

10. किसी की निंदा न करें: शास्त्रों में बताया गया है कि नवरात्रि के समय किसी की निंदा नहीं करनी चाहिए. हमेशा भक्ति में लीन रहें और माता रानी की आराधना करते रहें.

VIDEO : कंफर्म तत्काल टिकट झट से हो जाएगा बुक, जानें किस मोड से सबसे तेजी से होता है पेमेंट


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अक्षय तृतीया 2025: गोल्ड में निवेश का सुनहरा मौका, जानें कहां मिलेंगे सबसे बेहतर ऑफर्स?

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना न केवल परंपरा से जुड़ा है, बल्कि यह निवेश के लिहाज से भी एक बेहतरीन अवसर माना जाता है.

29-April-2025

कल से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, सुख-समृद्धि के उपाय

कल यानी 30 मार्च, 2025 से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है, धार्मिक आस्था का पर्व होने के साथ यह एक ऐसा अवसर है जब हम अपने जीवन में शांति, समृद्धि, और खुशहाली की कामना करते हैं,

29-March-2025

Bill Ackman के लिए 2025 अपूर्व संपत्ति, शक्ति और पहचान का वर्ष होगा

Bill Ackman की बेजोड़ दूरदृष्टि और बाजार संकटों को संभालने में उनकी साहसिकता ने उन्हें हमारे समय के सबसे प्रभावशाली निवेशकों में से एक बना दिया है.

06-December-2024

हृदय और मन को शुद्ध करने के साथ मनुष्य को सकारात्मक बनाता है ज्योतिष और दान -आचार्य प्रवीण चौहान

दान देना सबसे बड़ा पुण्य है और ये मनुष्य के सकारात्मक कर्म को आकर्षित करता है, जिससे आध्यात्मिक विकास होता है.

06-December-2024

Elon Musk : प्रतिभाशाली व्यक्ति और एक ट्रिलियनेयर बनने की ओर अग्रसर

एस्ट्रोलॉजर विक्रम चंदीर्रामणि के अनुसार अप्रैल 2025 एक महत्वपूर्ण महीना साबित होगा, जब बड़ी निवेश योजनाओं के परिणामस्वरूप बिजनेस ऑपरेशंस और असेट सेल्स से महत्वपूर्ण रेवेन्यू प्राप्त होंगे.

20-November-2024


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

13 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

12 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

12 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

17 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

16 hours ago