होम / शुभ लाभ / नवरात्रि पर बन रहा है शुभ संयोग, जानें किन राशियों पर सबसे ज्यादा होगी मां की कृपा

नवरात्रि पर बन रहा है शुभ संयोग, जानें किन राशियों पर सबसे ज्यादा होगी मां की कृपा

शारदीय नवरात्रि की शुरुआत आज (26 सितंबर) से हो रही है, जो कि पूरे नौ दिनों तक चलेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

हर साल नवरात्रि के मौके पर मां दुर्गा का आगमन किसी न किसी खास वाहन पर होता है. मां दुर्गा की सवारी या वाहन के साथ भविष्य के संकेत भी जुड़े होते हैं. आइए जानते हैं इस साल शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की सवारी क्या होगी? शारदीय नवरात्रि की शुरुआत आज (26 सितंबर) से हो रही है, जो कि पूरे नौ दिनों तक चलेगा. शारदीय नवरात्रि पर माता दुर्गा का आगमन किसी न किसी खास सवारी पर होता है. माता रानी की सवारी को इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इससे भविष्य में होने वालीं शुभ-अशुभ घटनाओं का अनुमान लगाया जाता है. 

हाथी पर ही होगी विदाई
आचार्य ज्योति वर्धन साहनी के अनुसार, इस बार मां दुर्गा की सवारी शुभ होने वाली है, जिससे भविष्य में सुख व समृद्धि आएगी. यानी मां दुर्गा के आगमन के साथ ही खुशियों की बहार भी आएगी. मां दुर्गा का आगमन इस बार हाथी पर होने वाला है. यानी मां दुर्गा इस साल शारदीय नवरात्रि पर हाथी पर सवार होकर आएंगी और 05 अक्टूबर 2022 को हाथी पर ही उनकी विदाई होगी. अगर नवरात्रि की शुरुआत सोमवार या रविवार से होती है तो मां दुर्गा का वाहन हाथी होता है. वहीं यदि मां दुर्गा की विदाई बुधवार या शुक्रवार को होती है, तब भी उनका वाहन हाथी होता है. ऐसे में इस बार मां दुर्गा का आगमन हाथी पर होगा और विदाई भी हाथी पर होगी. 

हाथी ज्ञान और समृद्धि का कारक
मां दुर्गा नवरात्रि पर अलग-अलग सवारियों में आती हैं. मां दुर्गा का आगमन डोली, नाव, मनुष्य, घोड़े, भैंस और हाथी जैसे अलग-अलग वाहनों पर होता है, लेकिन हाथी को ज्ञान और समृद्धि का कारक माना गया है. इसलिए अन्य सभी वाहनों में मां दुर्गा का आगमन हाथी और नांव पर सबसे शुभ माना जाता है. इसके अलावा अन्य वाहनों पर मां दुर्गा का आगमन अशुभ घटनाओं के संकेत देता है. आचार्य ज्योति वर्धन साहनी के अनुसार, मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आती हैं तो वो अपने साथ ढेरों सुख-समृद्धि लेकर आती हैं. साथ ही यह इस बात का भी संकेत होता है कि इस बार वर्षा अधिक होगी, जिससे फसलों की पैदावार अच्छी होगी चारों ओर हरियाली का माहौल रहेगा. 

देवी भागवत पुराण में है वर्णन
देवी भागवत पुराण में नवरात्रि में मां दुर्गा के आगमन और उनकी सवारी के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया है. शशि सूर्य गजरुढा शनिभौमै तुरंगमे। गुरौशुक्रेच दोलायां बुधे नौकाप्रकीर्तिता।। इस श्लोक के अनुसार यदि नवरात्रि की शुरुआत सोमवार और रविवार के दिन से होती है, तो मां दुर्गा हाथी पर विराजमान होकर आती हैं. यदि नवरात्रि शनिवार और मंगलवार से प्रारंभ हो तो माता रानी की सवारी घोड़ा होगा. शुक्रवार और गुरुवार को नवरात्रि शुरू होने पर माता रानी डोली पर आती हैं और बुधवार के दिन से नवरात्रि की शुरुआत होती है तो मां दुर्गा का आगमन नाव पर होता है.

इनके लिए सबसे शुभ
आचार्य ज्योति वर्धन साहनी के मुताबिक, वृष, मिथुन, वृश्चिक और कुम्भ राशि वालों के लिए नवरात्रि अति शुभ रहेगी. शारदीय नवरात्रि घटस्थापना का मुहूर्त 26 सितंबर को सुबह 5 बजकर 59 मिनट से शुरू होकर 7 बजकर 37 मिनट तक है. दूसरा मुहुर्त अभिजित काल में 11:36 से 12:24 तक रहेगा.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अक्षय तृतीया 2025: गोल्ड में निवेश का सुनहरा मौका, जानें कहां मिलेंगे सबसे बेहतर ऑफर्स?

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना न केवल परंपरा से जुड़ा है, बल्कि यह निवेश के लिहाज से भी एक बेहतरीन अवसर माना जाता है.

29-April-2025

कल से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, सुख-समृद्धि के उपाय

कल यानी 30 मार्च, 2025 से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है, धार्मिक आस्था का पर्व होने के साथ यह एक ऐसा अवसर है जब हम अपने जीवन में शांति, समृद्धि, और खुशहाली की कामना करते हैं,

29-March-2025

Bill Ackman के लिए 2025 अपूर्व संपत्ति, शक्ति और पहचान का वर्ष होगा

Bill Ackman की बेजोड़ दूरदृष्टि और बाजार संकटों को संभालने में उनकी साहसिकता ने उन्हें हमारे समय के सबसे प्रभावशाली निवेशकों में से एक बना दिया है.

06-December-2024

हृदय और मन को शुद्ध करने के साथ मनुष्य को सकारात्मक बनाता है ज्योतिष और दान -आचार्य प्रवीण चौहान

दान देना सबसे बड़ा पुण्य है और ये मनुष्य के सकारात्मक कर्म को आकर्षित करता है, जिससे आध्यात्मिक विकास होता है.

06-December-2024

Elon Musk : प्रतिभाशाली व्यक्ति और एक ट्रिलियनेयर बनने की ओर अग्रसर

एस्ट्रोलॉजर विक्रम चंदीर्रामणि के अनुसार अप्रैल 2025 एक महत्वपूर्ण महीना साबित होगा, जब बड़ी निवेश योजनाओं के परिणामस्वरूप बिजनेस ऑपरेशंस और असेट सेल्स से महत्वपूर्ण रेवेन्यू प्राप्त होंगे.

20-November-2024


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

13 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

12 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

12 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

17 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

16 hours ago