होम / शुभ लाभ / अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का निधन, जानिए इनके बारे में

अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का निधन, जानिए इनके बारे में

जब नितिन गडकरी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष थे, तब संदीप देवेंद्र कालिया उनके प्रमुख एडवाइजर थे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संदीप देवेंद्र कालिया अब हमारे बीच नहीं रहे. 53 साल की उम्र में हृदय गति रुक जाने के कारण उनका निधन हो गया. उनके निधन की खबर मिलने से हर तरफ शोक की लहर है.

सक्सेसफुल एंटरप्रेन्योर भी थे
संदीप देवेंद्र कालिया का हिंदुत्व पर बहुत यकीन था और वे धर्म की रक्षा के लिए दिन-रात जुटे रहते थे. वे अपने पीछे पत्नी गौरी को छोड़ गए हैं. हिंदुत्व के प्रचारक रहने के साथ-साथ संदीप देवेंद्र कालिया एक सक्सेसफुल एंटरप्रेन्योर भी थे.

नितिन गडकरी के एडवाइजर रह चुके हैं
जब नितिन गडकरी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष थे, तब संदीप देवेंद्र कालिया उनके प्रमुख एडवाइजर थे. मूल रूप से हैदराबाद के रहने वाले संदीप मुरली मनोहर जोशी के भी एडवाइजर थे. फिलहाल वे अखिल भारत हिंदू महासभा के नेशनल वर्किंग प्रेसिडेंट थे.

ट्विटर पर काफी एक्टिव थे संदीप देवेंद्र कालिया
किसी से भी नहीं डरने वाले संदीप देवेंद्र कालिया ट्विटर पर भी काफी एक्टिव रहते थे. उन्होंने अपने बायो में लिखा था- "गर्व से कहता हूं मैं हिंदू महासभा से हूं. एक स्वयंसेवक हूं. मोदी जी और सभी राष्ट्रवादियों का भक्त हूं." वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के बहुत बड़े समर्थक थे. निधन के कुछ घंटे पहले ही उन्होंने पीएम मोदी के ट्वीट को रिट्वीट भी किया था.

अखिल भारत हिंदू महासभा के बारे में
अखिल भारत हिंदू महासभा भारत के सबसे पुराने संगठनों में से एक है जिसका गठन 1907 में हुआ था. प्रख्यात हिंदू नेताओं ने 1915 में अखिल भारतीय आधार पर इस संगठन का विस्तार किया. हिंदू महासभा एक हिंदू संगठन आंदोलन और हिंदुत्व की राजनीति है. हिंदू महासभा एक गैर-धर्मनिरपेक्ष पार्टी है, जिसे हिंदुओं के मुद्दों की सुरक्षा के लिए स्थापित किया गया है. इस संगठन की स्थापना करने वाले और अखिल भारतीय सत्रों की अध्यक्षता करने वाले प्रमुख व्यक्तित्व हैं: पंडित मदन मोहन मालवीय, स्वामी शारदानन्द, शंकराचार्य डॉ. कुर्तकोटी, एन.सी. केलकर, लाला लाजपत राय, राजा नरेंद्रनाथ, रामानंद चटर्जी, वीर विनायक दामोदर सावरकर, डॉ बी एस मुंजे, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, डॉ एन बी खरे, एन सी चटर्जी, प्रो. वी जी देशपांडे और एन एन बनर्जी. वर्तमान में बाबा नंदकिशोर मिश्रा अखिल भारत हिंदू महासभा के नेशनल प्रेसिडेंट हैं.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अक्षय तृतीया 2025: गोल्ड में निवेश का सुनहरा मौका, जानें कहां मिलेंगे सबसे बेहतर ऑफर्स?

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना न केवल परंपरा से जुड़ा है, बल्कि यह निवेश के लिहाज से भी एक बेहतरीन अवसर माना जाता है.

29-April-2025

कल से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, सुख-समृद्धि के उपाय

कल यानी 30 मार्च, 2025 से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है, धार्मिक आस्था का पर्व होने के साथ यह एक ऐसा अवसर है जब हम अपने जीवन में शांति, समृद्धि, और खुशहाली की कामना करते हैं,

29-March-2025

Bill Ackman के लिए 2025 अपूर्व संपत्ति, शक्ति और पहचान का वर्ष होगा

Bill Ackman की बेजोड़ दूरदृष्टि और बाजार संकटों को संभालने में उनकी साहसिकता ने उन्हें हमारे समय के सबसे प्रभावशाली निवेशकों में से एक बना दिया है.

06-December-2024

हृदय और मन को शुद्ध करने के साथ मनुष्य को सकारात्मक बनाता है ज्योतिष और दान -आचार्य प्रवीण चौहान

दान देना सबसे बड़ा पुण्य है और ये मनुष्य के सकारात्मक कर्म को आकर्षित करता है, जिससे आध्यात्मिक विकास होता है.

06-December-2024

Elon Musk : प्रतिभाशाली व्यक्ति और एक ट्रिलियनेयर बनने की ओर अग्रसर

एस्ट्रोलॉजर विक्रम चंदीर्रामणि के अनुसार अप्रैल 2025 एक महत्वपूर्ण महीना साबित होगा, जब बड़ी निवेश योजनाओं के परिणामस्वरूप बिजनेस ऑपरेशंस और असेट सेल्स से महत्वपूर्ण रेवेन्यू प्राप्त होंगे.

20-November-2024


बड़ी खबरें

टाटा ट्रस्ट्स ने चंद्रशेखरन के फैसले का किया समर्थन, नए चेयरमैन की तलाश शुरू

एन चंद्रशेखरन फरवरी 2027 के बाद टाटा संस के चेयरमैन पद पर दोबारा नियुक्ति नहीं चाहते हैं. टाटा ट्रस्ट्स ने उनके फैसले का सम्मान करते हुए उत्तराधिकारी चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

3 hours ago

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

5 hours ago

SKF इंडिया इंडस्ट्रीयल ने सुजीत पई को बनाया नया मैनेजिंग डायरेक्टर

कंपनी ने बताया कि सुजीत पई 1 सितंबर 2026 से SKF India Industrial के मैनेजिंग डायरेक्टर का पद संभालेंगे. यह नियुक्ति शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है. कंपनी के बोर्ड और नॉमिनेशन कमेटी ने 11 अगस्त को उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी.

4 hours ago

RBI का बड़ा कदम: लोन की ब्याज दर और छिपे चार्ज पर लगेगी लगाम, ग्राहकों के लिए नए नियमों का प्रस्ताव

रिजर्व बैंक ने लोन की कीमत तय करने के लिए एक समान फ्रेमवर्क का ड्राफ्ट जारी किया है. इसमें फ्लोटिंग रेट वाले रिटेल और MSME लोन को बाहरी बेंचमार्क से जोड़ने, स्प्रेड में मनमानी रोकने और छोटे कर्ज पर APR की सीमा तय करने का प्रस्ताव है.

8 hours ago

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

6 hours ago