होम / शुभ लाभ / नाग पंचमी के दिन आपने कहीं गलती से भी इन 5 में से कोई 1 काम भी तो नहीं कर लिया?

नाग पंचमी के दिन आपने कहीं गलती से भी इन 5 में से कोई 1 काम भी तो नहीं कर लिया?

Nag panchami: इस शुभ दिन अनहोनी से बचने के लिए कुछ काम करने की मनाही भी है. कई लोग इससे अनजान रहते हैं और उन कार्यों को भी करते हैं, जिसे इस शुभ दिन करने से उनके जीवन में अनहोनी हो सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: आज पूरे देश में धूमधाम से नाग पंचमी मनाई गई. इस दौरान भोलेनाथ के मंदिरों में लोगों ने पूरी आस्था के साथ शिवलिंग पर जल चढ़ाया और नाग देवता की पूजा की. इस पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 5 मिनट से लेकर 8 बजकर 41 मिनट तक था.

आपको बता दें कि इस शुभ दिन अनहोनी से बचने के लिए कुछ काम करने की मनाही भी है. कई लोग इससे अनजान रहते हैं और उन कार्यों को भी करते हैं, जिसे इस शुभ दिन करने से उनके जीवन में अनहोनी हो सकती है. कहीं, आपसे कोई गलती तो नहीं हुई? आइए, जानते हैं, इस नाग पंचमी के दिन क्या-क्या काम भूल से भी नहीं करने चाहिए...

1. खेत जोतने या खोदने की मनाही
नाग पंचमी के दिन खेत की जुताई वर्जित है. इस दिन खेत की जुताई नहीं करनी चाहिए. इसके अलावा कितना भी जरूरी क्यों न हो, जमीन भी नहीं खोदनी चाहिए. नाग पंचमी की कथा में इसका वर्णन है. कथा के अनुसा, इस दिन एक किसान ने खेत में हल चला दिया था, जिसकी वजह से नागिन के बच्चों की मौत हो गई और फिर नागिन ने किसान के पूरे परिवार से बदला लिया.

2. सुई धागे का इस्तेमाल नहीं करें
नाग पंचमी के दिन सुई-धागे का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. इसके अलावा इस दिन किसी भी नुकीली चीज का उपयोग नहीं करनी चाहिए. यदि ऐसा गलती से भी हो जाता है तो जीवन में कष्ट आ सकता है. आपके व्यापार के विकास में रुकावट आ सकती है. आपको कोई बड़ा नुकसान भी हो सकता है.

3. लोहे के बर्तन में खाना न बनाएं
ऐसी मान्यता है कि नाग पंचमी के दिन लोहे के बर्तन में खाना नहीं बनाना चाहिए. ऐसा करने से नाग देवता को कष्ट होता है. ऐसा कहा गया है कि यदि घर में लोहे के बर्तन में खाना बनाया गया तो इससे आपके कर्म क्षेत्र पर भी असर पड़ सकता है. आपकी सेहत पर भी बुरा असर हो सकता है. व्यापार में घाटा हो सकता है.

4. पीतल के पात्र से दूध न चढ़ाएं
कई मामलों में पूजा के लिए पीतल के पात्र को पवित्र माना जाता है, लेकिन नाग पंचमी के दिन यह अशुभ माना गया है. मान्यता के अनुसार, इस विशेष दिन नाग देवता को पीतल के पात्र से दूध न चढ़ाएं. उसकी जगह स्टील के लोटे का इस्तेमाल कर सकते हैं. यह ज्यादा फलदायी होगा.

5. सांप की हत्या न करें
मान्यता के अनुसार, नाग पंचमी के दिन किसी सांप की हत्या न करें. ऐसा करने से आपकी पूरी जिंदगी तबाह हो सकती है. व्यापार में बहुत बड़ा घाटा हो सकता है. यहां तक की लोग अर्श से फर्श पर भी आ सकते हैं.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ मान्यताओं पर आधारित हैं. BWHindi इस तरह की किसी भी मान्यता की पुष्टि नहीं करता है. कोई भी उपाय करने से पूर्व ज्योतिष से संपर्क जरूर करें.

VIDEO: 1 अगस्त से आपकी जिंदगी में आए ये 5 बड़े बदलाव


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अक्षय तृतीया 2025: गोल्ड में निवेश का सुनहरा मौका, जानें कहां मिलेंगे सबसे बेहतर ऑफर्स?

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना न केवल परंपरा से जुड़ा है, बल्कि यह निवेश के लिहाज से भी एक बेहतरीन अवसर माना जाता है.

29-April-2025

कल से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, सुख-समृद्धि के उपाय

कल यानी 30 मार्च, 2025 से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है, धार्मिक आस्था का पर्व होने के साथ यह एक ऐसा अवसर है जब हम अपने जीवन में शांति, समृद्धि, और खुशहाली की कामना करते हैं,

29-March-2025

Bill Ackman के लिए 2025 अपूर्व संपत्ति, शक्ति और पहचान का वर्ष होगा

Bill Ackman की बेजोड़ दूरदृष्टि और बाजार संकटों को संभालने में उनकी साहसिकता ने उन्हें हमारे समय के सबसे प्रभावशाली निवेशकों में से एक बना दिया है.

06-December-2024

हृदय और मन को शुद्ध करने के साथ मनुष्य को सकारात्मक बनाता है ज्योतिष और दान -आचार्य प्रवीण चौहान

दान देना सबसे बड़ा पुण्य है और ये मनुष्य के सकारात्मक कर्म को आकर्षित करता है, जिससे आध्यात्मिक विकास होता है.

06-December-2024

Elon Musk : प्रतिभाशाली व्यक्ति और एक ट्रिलियनेयर बनने की ओर अग्रसर

एस्ट्रोलॉजर विक्रम चंदीर्रामणि के अनुसार अप्रैल 2025 एक महत्वपूर्ण महीना साबित होगा, जब बड़ी निवेश योजनाओं के परिणामस्वरूप बिजनेस ऑपरेशंस और असेट सेल्स से महत्वपूर्ण रेवेन्यू प्राप्त होंगे.

20-November-2024


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

13 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

12 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

12 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

17 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

16 hours ago