होम / शुभ लाभ / आज घर-घर विराजेंगे बप्पा, अनंत अंबानी ने भेंट किया 20 किलो सोना का मुकुट

आज घर-घर विराजेंगे बप्पा, अनंत अंबानी ने भेंट किया 20 किलो सोना का मुकुट

पूरा देश आज गणेशोत्सव मना रहा है. आज गणपति बप्पा घर-घर विराजे जाएंगे. गणेशोत्सव की सबसे ज्यादा धूम महाराष्ट्र में देखने को मिलती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आज घर-घर में बप्पा विराजेंगे. 10 दिनी गणेशोत्सव आज यानी 7 सितंबर से शुरू हो रहा है. इस मौके पर मुंबई के लालबागचा राजा को सोने-चांदी से सजाया गया है. लालबागचा राजा की काफी मान्यता है. पूरे साल इनके दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ लगी रहती है, लेकिन गणेशोत्सव के मौके पर इसमें एकदम से काफी इजाफा हो जाता है.   

15 करोड़ है कीमत
गणेश चतुर्थी के अवसर पर मुंबई के लालबागचा के राजा को 20 किलो सोने का मुकुट पहनाया गया है. एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस मुकुट को अंबानी परिवार के छोटे बेटे अनंत अंबानी और रिलायंस फाउंडेशन ने भेंट किया है. इसकी कीमत कम से कम 15 करोड़ रुपए बताई जा रही है. यह मुकुट यहां आने वाले बप्पा के भक्तों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. 

मुंबई-पुणे में धूम
महाराष्ट्र में गणेशोत्सव के सबसे ज्यादा धूम रहती है. खासकर मुंबई और पुणे का गणेशोत्सव सर्वाधिक फेमस है. इस खास मौके का गवाह बनने के लिए विदेशी सैलानी भी यहां आते हैं. गणेश मंडलों द्वारा महीनों पहले से इसकी तैयारियां शुरू कर दी जाती हैं. गणेश चतुर्थी पर ढोल-नगाड़ों के साथ गणपति को विरजा जाता है. पूरे दस दिन ऐसा भक्तिमय माहौल बना रहता है. 10 दिनी गणेशोत्सव 7 सितंबर से शुरू होकर  17 सितंबर तक चलेगा.

सालों पुराना जुड़ाव
बताया जा रहा है कि मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी ने लालबागचा राजा को जो सोने का मुकुट भेंट दिया है, उसे तैयार करने में दो महीने का समय लगा है. अनंत अंबानी का लालबागचा राजा से जुड़ाव सालों पुराना है. उन्हें अक्सर गणेशोत्सव समारोह और गिरगांव चौपाटी बीच पर होने वाले भव्य विसर्जन समारोह में शामिल होते देखा जा सकता है. अनंत अंबानी के योगदान को देखते हुए उन्हें लालबागचा राजा सार्वजनिक गणेश उत्सव मंडल की मानद सदस्यता मिली हुई है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अक्षय तृतीया 2025: गोल्ड में निवेश का सुनहरा मौका, जानें कहां मिलेंगे सबसे बेहतर ऑफर्स?

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना न केवल परंपरा से जुड़ा है, बल्कि यह निवेश के लिहाज से भी एक बेहतरीन अवसर माना जाता है.

29-April-2025

कल से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, सुख-समृद्धि के उपाय

कल यानी 30 मार्च, 2025 से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है, धार्मिक आस्था का पर्व होने के साथ यह एक ऐसा अवसर है जब हम अपने जीवन में शांति, समृद्धि, और खुशहाली की कामना करते हैं,

29-March-2025

Bill Ackman के लिए 2025 अपूर्व संपत्ति, शक्ति और पहचान का वर्ष होगा

Bill Ackman की बेजोड़ दूरदृष्टि और बाजार संकटों को संभालने में उनकी साहसिकता ने उन्हें हमारे समय के सबसे प्रभावशाली निवेशकों में से एक बना दिया है.

06-December-2024

हृदय और मन को शुद्ध करने के साथ मनुष्य को सकारात्मक बनाता है ज्योतिष और दान -आचार्य प्रवीण चौहान

दान देना सबसे बड़ा पुण्य है और ये मनुष्य के सकारात्मक कर्म को आकर्षित करता है, जिससे आध्यात्मिक विकास होता है.

06-December-2024

Elon Musk : प्रतिभाशाली व्यक्ति और एक ट्रिलियनेयर बनने की ओर अग्रसर

एस्ट्रोलॉजर विक्रम चंदीर्रामणि के अनुसार अप्रैल 2025 एक महत्वपूर्ण महीना साबित होगा, जब बड़ी निवेश योजनाओं के परिणामस्वरूप बिजनेस ऑपरेशंस और असेट सेल्स से महत्वपूर्ण रेवेन्यू प्राप्त होंगे.

20-November-2024


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

34 minutes ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

3 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

59 minutes ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago