होम / शुभ लाभ / चाहे आप अमेरिका में हों या लंदन में, घर बैठे-बैठे देख सकेंगे जनकपुरी महोत्सव

चाहे आप अमेरिका में हों या लंदन में, घर बैठे-बैठे देख सकेंगे जनकपुरी महोत्सव

ताजनगरी के साथ-साथ देश-विदेश के करोड़ों राम भक्तों को फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर मिलेगी जनकपुरी महोत्सव की हर दिन लेटेस्ट अपडेट.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

आगरा: डिजिटल इंडिया (Digital India) की तर्ज पर जनकपुरी महोत्सव (Janakpuri Mahotsav) भी अब डिजिटल हो गया है. फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और ट्विटर हैंडल के माध्यम से ताजनगरी के साथ-साथ देश-विदेश के करोड़ों राम भक्त अब घर बैठे हर दिन जनकपुरी महोत्सव का अपडेट लेते हुए उत्तर भारत के सबसे बड़े सांस्कृतिक महोत्सव का आनंद ले सकेंगे.

आईटी सेल का शुभारंभ
मंगलवार को जनकपुरी महोत्सव समिति के 100 फुटा रोड, दयाल बाग स्थित कार्यालय पर पोस्टर लॉन्चिंग के साथ आईटी सेल का शुभारंभ किया गया. आईटी सेल में शामिल वैभव कक्कड़, आदित्य शर्मा, त्रिशार दयानी, रौनित गुप्ता और कुणाल शर्मा सहित पाँच युवाओं की टीम मौजूद रही.

हर दिन की गतिविधि देख सकेंगे
आईटी हेड वैभव कक्कड़ ने बताया कि जनकपुरी महोत्सव में अब होने वाली हर दिन की गतिविधि को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर अपडेट किया जाएगा. साथ ही सीता जी की मेहंदी की रस्म और सीता जी के डोले के भ्रमण के साथ-साथ 21, 22, 23, 24 सितंबर के चार दिवसीय महोत्सव का सीधा प्रसारण विभिन्न माध्यमों से किया जाएगा.

विकास कार्यों की झलक भी देख सकेंगे
इस दौरान आयोजन समिति की विभिन्न बैठकों के साथ-साथ जनक महल के निर्माण और विभिन्न क्षेत्रों में होने वाले विकास कार्यों की एक झलक भी लाखों राम भक्तों को देखने को मिलती रहेगी. इस अवसर पर जनकपुरी महोत्सव के समिति के अध्यक्ष सुरेश चंद गर्ग (तपन ग्रुप), संयोजक भरत शर्मा, महामंत्री मनोज अग्रवाल अछनेरा वाले, राजीव जैसवाल, रामचरण शर्मा, उपाध्यक्ष दिनेश नौहवार, मंत्री सौदान सिंह, कोषाध्यक्ष अनूप अग्रवाल, विजय मोहन गुप्ता, अश्विनी शर्मा, कार्यालय प्रभारी तिलकधारी शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य चौधरी उदयवीर सिंह, रवि चौधरी, जयेश अग्रवाल, विनोद कुमार गर्ग, मीडिया प्रभारी कुमार ललित, विशाल सक्सेना के अलावा क्षेत्रीय लोगों में चंद्रवीर सिंह वर्मा, एके दीक्षित, विजय चतुर्वेदी, आरके टंडन और शिशिर चौधरी प्रमुख रूप से मौजूद रहे.

VIDEO : कैसा दिखता है दुबई का सबसे महंगा Villa, जिसे मुकेश अंबानी ने बेटे के लिए खरीदा?


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अक्षय तृतीया 2025: गोल्ड में निवेश का सुनहरा मौका, जानें कहां मिलेंगे सबसे बेहतर ऑफर्स?

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना न केवल परंपरा से जुड़ा है, बल्कि यह निवेश के लिहाज से भी एक बेहतरीन अवसर माना जाता है.

29-April-2025

कल से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, सुख-समृद्धि के उपाय

कल यानी 30 मार्च, 2025 से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है, धार्मिक आस्था का पर्व होने के साथ यह एक ऐसा अवसर है जब हम अपने जीवन में शांति, समृद्धि, और खुशहाली की कामना करते हैं,

29-March-2025

Bill Ackman के लिए 2025 अपूर्व संपत्ति, शक्ति और पहचान का वर्ष होगा

Bill Ackman की बेजोड़ दूरदृष्टि और बाजार संकटों को संभालने में उनकी साहसिकता ने उन्हें हमारे समय के सबसे प्रभावशाली निवेशकों में से एक बना दिया है.

06-December-2024

हृदय और मन को शुद्ध करने के साथ मनुष्य को सकारात्मक बनाता है ज्योतिष और दान -आचार्य प्रवीण चौहान

दान देना सबसे बड़ा पुण्य है और ये मनुष्य के सकारात्मक कर्म को आकर्षित करता है, जिससे आध्यात्मिक विकास होता है.

06-December-2024

Elon Musk : प्रतिभाशाली व्यक्ति और एक ट्रिलियनेयर बनने की ओर अग्रसर

एस्ट्रोलॉजर विक्रम चंदीर्रामणि के अनुसार अप्रैल 2025 एक महत्वपूर्ण महीना साबित होगा, जब बड़ी निवेश योजनाओं के परिणामस्वरूप बिजनेस ऑपरेशंस और असेट सेल्स से महत्वपूर्ण रेवेन्यू प्राप्त होंगे.

20-November-2024


बड़ी खबरें

मिडिल ईस्ट संकट का भारत को बड़ा फायदा! 1 साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा फ्यूल एक्सपोर्ट

बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और वैश्विक बाजार में सप्लाई गैप का फायदा उठाते हुए भारतीय रिफाइनिंग कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली.

8 minutes ago

नोएडा-गुरुग्राम बने रियल एस्टेट निवेश के सबसे बड़े हॉटस्पॉट, 7 साल में घरों की कीमतें 125% तक बढ़ीं: रिपोर्ट

ANAROCK रिसर्च एंड एडवाइजरी के विश्लेषण के अनुसार, देश के 11 प्रमुख आवासीय बाजारों में 2019 से Q2 2026 के बीच पूंजीगत मूल्य और रेंटल यील्ड, दोनों में लगभग समान गति से वृद्धि हुई है.

1 hour ago

महंगाई और वैश्विक चुनौतियों के बीच इमामी का दमदार प्रदर्शन, Q1 में राजस्व 15% बढ़ा

इमामी लिमिटेड के निदेशक मंडल ने 30 जून 2026 को समाप्त पहली तिमाही के गैर-ऑडिटेड वित्तीय नतीजों को मंजूरी दे दी है. कंपनी ने बताया कि Q1 FY27 में समेकित परिचालन राजस्व 15 फीसदी बढ़कर 1,039 करोड़ रुपये रहा.

1 hour ago

बुढ़ापे की रफ्तार धीमी करने का विज्ञान

बेहतर नींद और पर्याप्त पानी से लेकर संतुलित आहार और नियमित व्यायाम तक, जीवनशैली की नौ आदतें सूजन (इन्फ्लेमेशन) को कम कर सकती हैं, बुढ़ापे की रफ्तार धीमी कर सकती हैं और बीमारियों के खतरे को घटा सकती हैं.

4 hours ago

अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स में मितुल ठक्कर को बड़ी जिम्मेदारी, बने हेड ऑफ कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस

नई भूमिका में मितुल ठक्कर अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स के आंतरिक और बाहरी संचार की जिम्मेदारी संभालेंगे.

1 hour ago