होम / धर्म / बिजनेस करने के लिए मचल रहा मन? तो ग्रहों के अनुसार जानें कौन सा व्यापार आपके लिए अच्छा

बिजनेस करने के लिए मचल रहा मन? तो ग्रहों के अनुसार जानें कौन सा व्यापार आपके लिए अच्छा

Best Business Ideas: आप बिजनेस में तभी सफल हो सकते हैं जब आपकी कुंडली में बिजनेस से जुड़ा ग्रह और योग प्रबल हो.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

Best Business Ideas: प्राइवेट जॉब में बढ़ते दबाव और तनाव के बीच इन दिनों कई कर्मचारियों को बिजनेस करने की प्रबल इच्छा जग रही है. उन्हें ऐसा लगता है कि जितनी मेहनत वो कंपनी के लिए करते हैं, यदि उतनी मेहनत खुद के बिजनेस में करें तो उससे ज्यादा कमा लेंगे. पर, वास्तविक में ऐसा होता नहीं है. इसके पीछे की बड़ी वजह ग्रह चाल है.

यानी, हर व्यक्ति की क्षमता और मानसिक स्थिति अलग होती है. यदि आप कोई भी काम करना चाहें तो यह संभव नहीं है. आपको अपनी क्षमता के अनुसार ही कोई कार्य करना चाहिए. आप बिजनेस में तभी सफल हो सकते हैं जब आपकी कुंडली में बिजनेस से जुड़ा ग्रह और योग प्रबल हो.

व्यापार के लिए बुध व बृहस्पति ग्रह का शुभ होना अच्छा माना जाता है. लेकिन आप कौन सा व्यापार करें, इसके लिए प्रत्येक ग्रहों की अपनी भूमिका होती है.

कुंडली में सूर्य ग्रह का मजबूत होना: यदि आपकी कुंडली में सूर्य ग्रह मजबूत है तो आप बिजली, होटल, आभूषण, मेडिकल स्टोर, जनरल स्टोर, कपड़ा, वाहन, से जुड़े व्यवसाय कर सकते हैं. इन बिजनेस में आपको फायदा हो सकता है.

कुंडली में चंद्रमा का मजबूत होना: यदि आपकी कुंडली में चंद्रमा मजबूत है तो आपके लिए कृषि, कोल्ड ड्रिंक, आयुर्वेद, मोटर पार्ट्स, पेट्रोल पंप, म्यूजिक, मिट्टी, दलाली, प्रकाशन, दूध से जुड़े व्यवसाय करना लाभकारी होगा.

कुंडली में मंगल ग्रह का मजबूत होना: यदि आपकी कुंडली में मंगल मजबूत है तो आप कम्प्यूटर, इलेक्ट्रॉनिक, मेडिकल, सर्जरी, कोर्ट आदि से जुड़े कार्य कर सकते हैं.

कुंडली में बुध ग्रह का मजबूत होना: बुध के मजबूत होने पर आप टूरिज्म, मोबाइल, पान मसाला, पुस्तक, चूड़ियां, कपड़े, फर्नीचर से जुड़े व्यापार करेंगे तो लाभ में रहेंगे.

कुंडली में गुरू का मजबूत होना: कुंडली में यदि गुरू मजबूत है तो आप एडिटिंग, होलसेल, पूजा-पाठ, मिठाई की दुकान, फिल्म प्रोडक्शन, प्रॉपर्टी, विचारक, शिक्षा से जुड़े कारोबार कर सकते हैं.

कुंडली में शुक्र ग्रह का मजबूत होना: यदि आपकी कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत है तो आप रेस्टोरेंट, कॉस्मेटिक्स, साहित्य, एडवरटाइजमेंट, ट्रांसपोर्ट, हीरा, पेंटिंग, टीवी शो आदि से जुड़े व्यापार कर सकते हैं.

कुंडली में शनि ताकतवर हो तो: यदि आपकी कुंडली में शनि ताकतवर और शुभ फल देने वाला हो तो आप ज्योतिष, कर्मकांड, लोहे, टेक्निकल, ट्रांसपोर्ट, मुर्गी पालन, लकड़ी का कार्य कर सकते हैं, ये आपके लिए लाभकारी होगा.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ मान्यताओं पर आधारित हैं. BWHindi इस तरह की किसी भी मान्यता की पुष्टि नहीं करता है. कोई भी उपाय करने से पूर्व ज्योतिष से संपर्क जरूर करें.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अक्षय तृतीया 2025: गोल्ड में निवेश का सुनहरा मौका, जानें कहां मिलेंगे सबसे बेहतर ऑफर्स?

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना न केवल परंपरा से जुड़ा है, बल्कि यह निवेश के लिहाज से भी एक बेहतरीन अवसर माना जाता है.

29-April-2025

कल से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, सुख-समृद्धि के उपाय

कल यानी 30 मार्च, 2025 से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है, धार्मिक आस्था का पर्व होने के साथ यह एक ऐसा अवसर है जब हम अपने जीवन में शांति, समृद्धि, और खुशहाली की कामना करते हैं,

29-March-2025

Bill Ackman के लिए 2025 अपूर्व संपत्ति, शक्ति और पहचान का वर्ष होगा

Bill Ackman की बेजोड़ दूरदृष्टि और बाजार संकटों को संभालने में उनकी साहसिकता ने उन्हें हमारे समय के सबसे प्रभावशाली निवेशकों में से एक बना दिया है.

06-December-2024

हृदय और मन को शुद्ध करने के साथ मनुष्य को सकारात्मक बनाता है ज्योतिष और दान -आचार्य प्रवीण चौहान

दान देना सबसे बड़ा पुण्य है और ये मनुष्य के सकारात्मक कर्म को आकर्षित करता है, जिससे आध्यात्मिक विकास होता है.

06-December-2024

Elon Musk : प्रतिभाशाली व्यक्ति और एक ट्रिलियनेयर बनने की ओर अग्रसर

एस्ट्रोलॉजर विक्रम चंदीर्रामणि के अनुसार अप्रैल 2025 एक महत्वपूर्ण महीना साबित होगा, जब बड़ी निवेश योजनाओं के परिणामस्वरूप बिजनेस ऑपरेशंस और असेट सेल्स से महत्वपूर्ण रेवेन्यू प्राप्त होंगे.

20-November-2024


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

13 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

12 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

12 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

17 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

16 hours ago