होम / शुभ लाभ / राम मंदिर में चढ़ावे का अंबार, पहले दिन भक्तों ने दान किए 3.17 करोड़!  

राम मंदिर में चढ़ावे का अंबार, पहले दिन भक्तों ने दान किए 3.17 करोड़!  

श्रीराम के दर्शन के लिए अयोध्या के राम मंदिर पहुंचने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है. भक्त दिल खोलकर दान भी कर रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

'वनवास' खत्म कर अयोध्या (Ayodhya) पधारे श्रीराम के दर्शन के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है. इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं कि प्रशासन के लिए व्यवस्था संभालना मुश्किल हो गया है. इस बीच, राम मंदिर (Ram Mandir) की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद पहले दिन यानी मंगलवार को चढ़ावे का जो आंकड़ा आया है, उसने सभी को चौंका दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक ही दिन में राम भक्तों द्वारा 3.17 करोड़ रुपए का चढ़ावा (Donation) चढ़ाया गया है. 

बड़ी संख्या में भक्तों ने किए दर्शन
रिपोर्ट्स में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी अनिल मिश्रा के हवाले से बताया गया है कि प्राण प्रतिष्ठा के दिन 10 दान काउंटर खोले गए थे. 22 जनवरी को समारोह के बाद श्रद्धालुओं ने दान काउंटर और ऑनलाइन दान के रूप में 3.17 करोड़ रुपए डोनेट किए हैं. उन्होंने बताया कि 23 जनवरी को पांच लाख से ज्यादा भक्तों ने दर्शन किए. जबकि, इसके एक दिन बाद रात 10 बजे तक 2.5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने रामलला के दर्शन किए. बुधवार को चढ़ावे के रूप में जो राशि प्राप्त हुई है, उसकी जानकारी आज सामने आएगी. 

रात 10 बजे तक खुल रहा मंदिर
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते फिलहाल मंदिर सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक खोला जा रहा है. जबकि मंदिर के खुलने का पूर्व निर्धारित समय सुबह 7 बजे से सुबह साढ़े ग्यारह बजे तक, फिर दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक थी. उत्त प्रदेश में पड़ रही भीषण ठंड और कोहरे के बावजूद लोग बड़ी संख्या में राम लला के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. मुख्य मार्ग राम पथ और मंदिर परिसर के आसपास लंबी कतारें देखी जा सकती हैं. वहीं, सुरक्षा के मद्देनजर मंदिर परिसर के बाहर रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की टीमों की तैनाती की भी खबर है. 

करोड़ों का कारोबार भी हुआ 
राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को पूरे देश में दिवाली की तरह मनाया गया था. इस मौके पर करोड़ों का कारोबार हुआ है. हाल ही में कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) की तरफ से बताया गया था कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के चलते देश में लगभग 1.25 लाख करोड़ रुपए के कारोबार का अनुमान है. उत्तर प्रदेश में लगभग 40 हजार करोड़ की वस्तु एवं सेवाओं की बिक्री हुई. जबकि राजधानी दिल्ली में यह आंकड़ा 25 हजार करोड़ रुपए पहुंच गया. CAIT के महासचिव प्रवीन खंडेलवाल ने कहा था कि संभवतः देश में यह पहली बार है जब आस्था एवं भक्ति के कारण इतनी बड़ी राशि व्यापार के जरिए बाजारों में आई. खास बात ये है कि यह कारोबार छोटे व्यापारियों एवं लघु उद्यमियों द्वारा किया गया, जिसकी वजह से यह पैसा व्यापार में आर्थिक तरलता को बढ़ाएगा. खंडेलवाल के मुताबिक, राम मंदिर की वजह से देश में कारोबार के नए अवसर मिले हैं और लोगों को बड़े पैमाने पर रोजगार भी मिलेगा.  
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अक्षय तृतीया 2025: गोल्ड में निवेश का सुनहरा मौका, जानें कहां मिलेंगे सबसे बेहतर ऑफर्स?

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना न केवल परंपरा से जुड़ा है, बल्कि यह निवेश के लिहाज से भी एक बेहतरीन अवसर माना जाता है.

29-April-2025

कल से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, सुख-समृद्धि के उपाय

कल यानी 30 मार्च, 2025 से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है, धार्मिक आस्था का पर्व होने के साथ यह एक ऐसा अवसर है जब हम अपने जीवन में शांति, समृद्धि, और खुशहाली की कामना करते हैं,

29-March-2025

Bill Ackman के लिए 2025 अपूर्व संपत्ति, शक्ति और पहचान का वर्ष होगा

Bill Ackman की बेजोड़ दूरदृष्टि और बाजार संकटों को संभालने में उनकी साहसिकता ने उन्हें हमारे समय के सबसे प्रभावशाली निवेशकों में से एक बना दिया है.

06-December-2024

हृदय और मन को शुद्ध करने के साथ मनुष्य को सकारात्मक बनाता है ज्योतिष और दान -आचार्य प्रवीण चौहान

दान देना सबसे बड़ा पुण्य है और ये मनुष्य के सकारात्मक कर्म को आकर्षित करता है, जिससे आध्यात्मिक विकास होता है.

06-December-2024

Elon Musk : प्रतिभाशाली व्यक्ति और एक ट्रिलियनेयर बनने की ओर अग्रसर

एस्ट्रोलॉजर विक्रम चंदीर्रामणि के अनुसार अप्रैल 2025 एक महत्वपूर्ण महीना साबित होगा, जब बड़ी निवेश योजनाओं के परिणामस्वरूप बिजनेस ऑपरेशंस और असेट सेल्स से महत्वपूर्ण रेवेन्यू प्राप्त होंगे.

20-November-2024


बड़ी खबरें

IPO बाजार में हलचल: AGS Health समेत 4 कंपनियों को SEBI की मंजूरी

AGS Health और PGP Glass मिलकर करीब ₹8,600 करोड़ जुटाने की तैयारी में हैं. वहीं, Jio Platforms के संभावित मेगा IPO ने भी बाजार की उत्सुकता बढ़ा दी है.

1 minute ago

IPL सट्टेबाजी से Nasdaq तक: महादेव के पैसे का वैश्विक सफर

महादेव के काले अरबों रुपये वैश्विक वित्तीय प्रणाली के हर प्रहरी को चकमा देने में सफल रहे.

29 minutes ago

RBI के विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी कमी, एक हफ्ते में निकले 10 अरब डॉलर

एक सप्ताह में करीब 10 अरब डॉलर घटा भारत का फॉरेक्स रिजर्व, गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में 10.75 अरब डॉलर की कमी; विदेशी मुद्रा आस्तियों में हालांकि बढ़ोतरी दर्ज

3 hours ago

इनोवेशन का मूल्यांकन उसके प्रभाव से होना चाहिए, वैल्यूएशन से नहीं: डॉ. प्रफुल आर. नाइक

आविष्कारक, उद्यमी और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ डॉ. प्रफुल रामचंद्र नाइक ने BW Businessworld से विशेष बातचीत में पेटेंट, भारत के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र, स्वच्छ प्रौद्योगिकी और भविष्य में स्थिरता व मानव कल्याण की बढ़ती भूमिका पर अपने विचार साझा किए.

1 hour ago

Gen Z और छोटे शहरों ने बदली ब्यूटी मार्केट की तस्वीर, फ्लिपकार्ट की बिक्री 50% बढ़ी

रिपोर्ट के अनुसार भारतीय उपभोक्ता अब वैज्ञानिक रूप से विकसित स्किनकेयर उत्पादों, प्रीमियम ब्यूटी ब्रांड्स और वैश्विक ट्रेंड्स से प्रेरित उत्पादों पर अधिक खर्च कर रहे हैं.

2 hours ago