होम / शुभ लाभ / किस शहर में कितने बजे दिखेगा सूर्यग्रहण, सरकार ने जारी किया समय; देखें लिस्ट

किस शहर में कितने बजे दिखेगा सूर्यग्रहण, सरकार ने जारी किया समय; देखें लिस्ट

सरकार ने बताया है कि 25 अक्टूबर 2022 को आंशिक सूर्य ग्रहण घटित होगा. भारत में सूर्यास्त के पहले अपराह्न में ग्रहण आरम्भ होगा तथा इसे अधिकांश स्थानों से देखा जा सकेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में 25 अक्टूबर को आंशिक सूर्यग्रहण दिखाई देगा. इसी कारण इस साल दिवाली भी 24 अक्टूबर को मनाई जा रही है. सरकार ने विभिन्न शहरों में सूर्यग्रहण शुरू होने का समय बताया है.

सरकार ने डिटेल में दी जानकारी
सरकार ने बताया है कि 25 अक्टूबर 2022 को आंशिक सूर्य ग्रहण घटित होगा. भारत में सूर्यास्त के पहले अपराह्न में ग्रहण आरम्भ होगा तथा इसे अधिकांश स्थानों से देखा जा सकेगा. हांलाकि ग्रहण अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह तथा उत्तर-पूर्व भारत के कुछ स्थानों (आइजॉल, डिब्रूगढ़, इम्फाल, इटानगर, कोहिमा, सिबसागर, सिलचर, तामलोंग इत्यादि) से दिखाई नहीं देगा. ग्रहण का अंत भारत में दिखाई नहीं देगा क्योंकि वह सूर्यास्त के उपरांत भी जारी रहेगा.

दिल्ली में 1 घंटे 13 मिनट तक रहेगा सूर्यग्रहण
दिल्ली और मुम्बई में सूर्यग्रहण सूर्यास्त तक क्रमश: 1 घंटे 13 मिनट तथा 1 घंटे 19 मिनट का होगा. चेन्नई एवं कोलकाता में ग्रहण की अवधि प्रारम्भ से लेकर सूर्यास्त के समय तक क्रमश: 31 मिनट तथा 12 मिनट की होगी. ग्रहण यूरोप, मध्य पूर्व, अफ्रीका के उत्तर-पूर्वी हिस्सों, पश्चमी एशिया, उत्तर अटलांटिक महासागर तथा उत्तर हिंद महासागर के क्षेत्रों में दिखाई देगा.

भारत में अगला सूर्यग्रहण अगस्त, 2027 में
भारत में अगला सूर्य ग्रहण 2 अगस्त 2027 को दिखाई देगा, जो पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा. बता दें कि अमावस्या को सूर्य ग्रहण तब घटित होता है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है तथा वे तीनों एक सीध में आ जाते हैं. आंशिक सूर्य ग्रहण तब घटित होता है जब चन्द्र चक्रिका सूर्य चक्रिका को आंशिक रूप से ही ढक पाती है.

भूल से भी खाली आंखों से नहीं देखें सूर्यग्रहण
सूर्य ग्रहण को थोड़ी देर के लिए भी खाली आंखों से नहीं देखा जाना चाहिए. चंद्रमा सूर्य के अधिकतम हिस्सों को ढक दे तब भी इसे खाली आंखों से न देखें, क्योंकि यह आंखों को स्थाई नुकसान पहुंचा सकता है, जिससे अंधा होने का खतरा रहता है.

कैसे देखें सूर्यग्रहण
सूर्य ग्रहण को देखने की सबसे सही तकनीक है ऐलुमिनी माइलर, काले पॉलिमर, 14 नं. शेड के झलाईदार कांच का उपयोग कर अथवा टेलिस्कोप के माध्यम से सूर्यग्रहण देख सकते हैं.

आइए, अब जानते हैं कि 25 अक्टूबर, 2022 को भारत के किस शहर में कितने बजे से लगेगा सूर्ग्रहण...

शहर का नाम - सूर्यग्रहण का समय
अगरतला - 4:50 PM
अहमदाबाद - 4:38 PM
अजमेर - 4:32 PM
प्रयागराज - 4:40 PM
अमृतसर - 4:20 PM
बेंगलुरु - 4:44 PM
भागलपुर - 4:44 PM
भोपाल - 4:42 PM
भुवनेश्वर - 4:56 PM
चंडीगढ़ - 4:23 PM
चेन्नई - 5:14 PM
कोचीन - 5:22 PM
कटक - 4:56 PM
दार्जलिंग - 4:41 PM
देहरादून - 4:26 PM
दिल्ली - 4:29 PM
द्वारका - 4:36 PM
गांधीनगर - 4:38 PM
गंगटोक - 4:40 PM
गुवाहाटी - 4:45 PM
गया - 4:44 PM
हरिद्वार - 4:25 PM
हजारीबाग - 4:46 PM
हुबली - 5 PM
हैदराबाद - 4:59 PM
जयपुर - 4:32 PM
जालंधर - 4:20 PM
जम्मू - 4:17 PM
कन्याकुमारी - 5:32 PM
कोलकाता - 4:52 PM
लखनऊ - 4:36 PM
मदुरै - 5:24 PM
मैंगलोर - 5:10 PM
माउंट आबू - 4:34 PM
मिदनापुर - 4:52 PM
मुंबई - 4:49 PM
मुजफ्फरपुर - 4:41 PM
नागपुर - 4:49 PM
नासिक - 4:47 PM
पटना - 4:42 PM
पणजी - 5 PM
पुणे - 4:51 PM
रांची - 4:48 PM
उज्जैन - 4:41 PM
उदयपुर - 4:35 PM
वाराणसी - 4:41 PM


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अक्षय तृतीया 2025: गोल्ड में निवेश का सुनहरा मौका, जानें कहां मिलेंगे सबसे बेहतर ऑफर्स?

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना न केवल परंपरा से जुड़ा है, बल्कि यह निवेश के लिहाज से भी एक बेहतरीन अवसर माना जाता है.

29-April-2025

कल से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, सुख-समृद्धि के उपाय

कल यानी 30 मार्च, 2025 से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है, धार्मिक आस्था का पर्व होने के साथ यह एक ऐसा अवसर है जब हम अपने जीवन में शांति, समृद्धि, और खुशहाली की कामना करते हैं,

29-March-2025

Bill Ackman के लिए 2025 अपूर्व संपत्ति, शक्ति और पहचान का वर्ष होगा

Bill Ackman की बेजोड़ दूरदृष्टि और बाजार संकटों को संभालने में उनकी साहसिकता ने उन्हें हमारे समय के सबसे प्रभावशाली निवेशकों में से एक बना दिया है.

06-December-2024

हृदय और मन को शुद्ध करने के साथ मनुष्य को सकारात्मक बनाता है ज्योतिष और दान -आचार्य प्रवीण चौहान

दान देना सबसे बड़ा पुण्य है और ये मनुष्य के सकारात्मक कर्म को आकर्षित करता है, जिससे आध्यात्मिक विकास होता है.

06-December-2024

Elon Musk : प्रतिभाशाली व्यक्ति और एक ट्रिलियनेयर बनने की ओर अग्रसर

एस्ट्रोलॉजर विक्रम चंदीर्रामणि के अनुसार अप्रैल 2025 एक महत्वपूर्ण महीना साबित होगा, जब बड़ी निवेश योजनाओं के परिणामस्वरूप बिजनेस ऑपरेशंस और असेट सेल्स से महत्वपूर्ण रेवेन्यू प्राप्त होंगे.

20-November-2024


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

13 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

12 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

12 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

17 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

16 hours ago