होम / धर्म / 5 चमत्कारिक उपाय करने से रातोंरात बदल जाएगी किस्मत, बिजनेस में नहीं होगा घाटा

5 चमत्कारिक उपाय करने से रातोंरात बदल जाएगी किस्मत, बिजनेस में नहीं होगा घाटा

Astrology tips for business: कई ऐसी-ऐसी छोटी बातें होती हैं, जिनका हम ध्यान नहीं रख पाते. इन बातों का आपकी तरक्की से सीधा संबंध है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

Astrology tips for business: क्या व्यापार में आपका भी मुनाफा पहले के मुकाबले कम हो गया है? आप जमकर मेहनत कर रहे हैं, फिर भी आपका कारोबार ठंडा पड़ गया है? परेशान होकर कहीं आप बिजनेस बंद करने के बारे में तो नहीं सोच रहे? यदि ऐसा है तो जरा रुकिए. कुछ ज्योतिषीय उपाय के बाद आपकी किस्मत पूरी तरह बदल सकती है, बस एक बार इसे आजमाकर जरूर देखें.

छोटी-छोटी बातों का बड़ा महत्व
व्यापार में मेहनत तो बहुत जरूरी है, पर कई ऐसी-ऐसी छोटी बातें होती हैं, जिनका हम ध्यान नहीं रख पाते. इन बातों का आपकी तरक्की से सीधा संबंध है. यदि आप वास्तु के कुछ उपाय आजमाएं तो बिजनेस में विशेष लाभ हो सकता है.

व्यापार वृद्धि यंत्र पूजन: ज्योतिष के अनुसार यंत्र की पूजा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है. बिजनेस में लाभ के लिए व्यापार वृद्धि यंत्र का पूजन करना चाहिए. इसका सकारात्मक असर दिखता है. ध्यान रहे, इस यंत्र को शुभ मुहूर्त में ही स्थापित करें. ज्योतिष के अनुसार इसे स्थापित करने का भी नियम है. हर माह शुक्ल पक्ष के रविवार के दिन इस यंत्र की स्थापना करना शुभ होता है. पूजा करते समय ‘ऊँ श्री ह्रीं क्लीं महालक्ष्मै नम:’ मंत्र का जरूर जाप करें.

पीपल के पत्ते हनुमान जी को चढ़ाएं: ज्योतिष के अनुसार, हर मंगलवार को पीपल के 11 पत्तों पर लाल चंदन से राम-राम लिखें और एक माला बना कर हनुमान जी को चढ़ा दें. ऐसा करने से व्यापार में कभी असफलता नहीं मिलेगी. ध्यान रखें कि यह उपाय आप गोपनीय ही रखें, किसी और को न बताएं.

तोते की तस्वीर का कनेक्शन: वास्तु के अनुसार बिजनेस में तरक्की पाने के लिए, जातक को उत्तर दिशा की दीवार पर हरे रंग के तोते की तस्वीर लगाएं. ऐसी मान्यता है कि हरा रंग बुध का रंग होता है. ऐसा करने से दोष दूर होता है और मन के मुताबिक फल मिलता है.

अंगूठे का उपाय: जब भी आप अपने कार्यस्थल पर जाएं तो सबसे पहले दाहिने हाथ के अंगूठे को जमीन पर स्पर्श करें. उसके बाद अंगूठे को मस्तक पर लगाएं. इससे आपको काफी फर्क दिखने लगेगा. व्यापारियों के लिए इसे चमत्कारिक उपाय कहा जाता है.

गुड़, चना बांटने का उपाय: यदि आप व्यापार में तरक्की चाहते हैं तो लक्ष्मी नारायण मंदिर में शुक्रवार के दिन गुड़, चना बांटे. काले कुत्ते, गाय और कौवों को रोटी खिलाने से भी व्यापार में तरक्की होती है.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ मान्यताओं पर आधारित हैं. BWHindi इस तरह की किसी भी मान्यता की पुष्टि नहीं करता है. कोई भी उपाय करने से पूर्व ज्योतिष से संपर्क जरूर करें.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अक्षय तृतीया 2025: गोल्ड में निवेश का सुनहरा मौका, जानें कहां मिलेंगे सबसे बेहतर ऑफर्स?

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना न केवल परंपरा से जुड़ा है, बल्कि यह निवेश के लिहाज से भी एक बेहतरीन अवसर माना जाता है.

29-April-2025

कल से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, सुख-समृद्धि के उपाय

कल यानी 30 मार्च, 2025 से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है, धार्मिक आस्था का पर्व होने के साथ यह एक ऐसा अवसर है जब हम अपने जीवन में शांति, समृद्धि, और खुशहाली की कामना करते हैं,

29-March-2025

Bill Ackman के लिए 2025 अपूर्व संपत्ति, शक्ति और पहचान का वर्ष होगा

Bill Ackman की बेजोड़ दूरदृष्टि और बाजार संकटों को संभालने में उनकी साहसिकता ने उन्हें हमारे समय के सबसे प्रभावशाली निवेशकों में से एक बना दिया है.

06-December-2024

हृदय और मन को शुद्ध करने के साथ मनुष्य को सकारात्मक बनाता है ज्योतिष और दान -आचार्य प्रवीण चौहान

दान देना सबसे बड़ा पुण्य है और ये मनुष्य के सकारात्मक कर्म को आकर्षित करता है, जिससे आध्यात्मिक विकास होता है.

06-December-2024

Elon Musk : प्रतिभाशाली व्यक्ति और एक ट्रिलियनेयर बनने की ओर अग्रसर

एस्ट्रोलॉजर विक्रम चंदीर्रामणि के अनुसार अप्रैल 2025 एक महत्वपूर्ण महीना साबित होगा, जब बड़ी निवेश योजनाओं के परिणामस्वरूप बिजनेस ऑपरेशंस और असेट सेल्स से महत्वपूर्ण रेवेन्यू प्राप्त होंगे.

20-November-2024


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

13 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

12 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

12 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

17 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

16 hours ago