होम / शुभ लाभ / ‘रंगमहला’, जहां आदि शंकराचार्य ने स्थापित किया शिवलिंग, अभिषेक करती हैं मां नर्मदा

‘रंगमहला’, जहां आदि शंकराचार्य ने स्थापित किया शिवलिंग, अभिषेक करती हैं मां नर्मदा

पातालेश्वर मंदिर का निर्माण स्वयं जगतगुरु आदि शंकराचार्य ने कराया था. मंदिर में लगभग 10 फीट नीचे शिवलिंग है. इस शिवलिंग की स्थापना नहीं की गई है, अपितु शिवलिंग स्वयं निर्मित है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

लोकेन्द्र सिंह
(लेखक स्वतंत्र पत्रकार एवं स्तम्भकार हैं)

कोटि तीर्थ मां नर्मदा उद्गम स्थल के समीप प्राचीन काल के मंदिरों का एक समूह है. ये मंदिर हमें नर्मदा के उद्गम की कहानी सुनाने के लिए अपने पास बुलाते हैं. हम शांत चित्त से यहां जैसे ही बैठते हैं, थोड़ी देर में ही ये मंदिर हमसे बातें करने लगते हैं. वे बताते हैं कि यहां जगतगुरु आदि शंकराचार्य आये थे. मंदिर परिसर से सट कर बने आदि शंकराचार्य आश्रम की ओर इशारा करते हैं- देखिए वह है हिन्दू धर्म और हिंदुस्तान को एकसूत्र में पिरोने वाले भगवान का आश्रम. फिर इसके बाद वह एक-एक करके अपने निर्माण की कथा सुनाते हैं. यहां पातालेश्वर मंदिर, कर्ण मंदिर, शिव मंदिर और एक पुरातन काल का सूर्य कुंड भी है. एक मंदिर में महावीर बजरंगबली भी विराजे हैं.

पातालेश्वर मंदिर का निर्माण
पातालेश्वर मंदिर का निर्माण स्वयं जगतगुरु आदि शंकराचार्य ने कराया था. मंदिर में लगभग 10 फीट नीचे शिवलिंग है. इस शिवलिंग की स्थापना नहीं की गई है, अपितु शिवलिंग स्वयं निर्मित है. वर्ष में एक बार नर्मदा जी अपने पिता शिव से मिलने इसी गर्भगृह में आती हैं. पातालेश्वर शिवलिंग जलहरी में सावन महीने के अंतिम सोमवार को श्री नर्मदा का प्रादुर्भाव होता है और शिवलिंग के ऊपर तक जल भर जाता है. ऐसी मान्यता है कि श्री नर्मदा शिवजी को स्नान कराने आती हैं. आश्चर्यजनक बात यह है कि ऐसा केवल श्रावण मास में ही होता है. अन्य समय चाहे कितनी भी बारिश क्यों न हो, इस प्रकार की घटना नहीं होती. यहीं परिसर में एक आयताकार कुंड भी है, जिसे सूर्य कुंड के नाम से जानते हैं. सूर्य कुंड का निर्माण भी आदि शंकराचार्य ने ही कराया था.

दूसरा प्रमुख मंदिर है- कर्ण मंदिर
इस परिसर का दूसरा प्रमुख मंदिर है- कर्ण मंदिर. बड़े चबूतरे वाले इस मंदिर का निर्माण 1042 ई. में कल्चुरी वंश के राजा कर्ण ने कराया था. यहां भी मंदिर के गर्भगृह में महादेव विराजे हैं. इसके अलावा यहां और भी मंदिर हैं. ये सब मंदिर नागर शैली में बनाये गए हैं और इनका मंडप एक पिरामिड के आकार का है. मंदिर समूह का यह परिसर प्रकृति की उपस्थिति से और भी सुखमय हो गया है.

मन कहता है कि यहां घंटों बैठे रहें
सुंदर पार्क और हरे-भरे वृक्ष हृदय को आनंदित करते हैं. नर्मदा मंदिर से आती घंटी की मधुर ध्वनियां कानों में रस घोलती हैं. मन कहता है कि यहां घंटों बैठे रहें. अंतर्मन की यह कहा-सुनी भी ये प्राचीन मंदिर सुन लेते हैं और कहते हैं- बैठो न, हमें भी अच्छा लगता है, आप लोगों का साथ. परेशानी तो हमें बस चोट पहुंचाने वालों से है. परिसर के मंदिरों का रंग गेरूआ है. यह रंग मंदिर समूह के प्रति और आकर्षण बढ़ाता है. संभवत: भारतीय सनातन परंपरा के प्रतीक गेरूआ रंग के कारण ही इस पूरे परिसर को रंगमहला भी कहते हैं.

40 वर्ष बाद न्यायालय ने हटायी पूजा करने पर लगी रोक
अमरकंटक के ऐतिहासिक मंदिर समूह परिसर ‘रंगमहला’ में 40 वर्ष बाद पूजा करने की अनुमति मिली है. इस परिसर में आदि शंकराचार्य द्वारा स्थापित पातालेश्वर शिवलिंग के साथ ही 15 छोटे-बड़े मंदिर हैं. पुरातत्व विभाग ने मंदिरों को संरक्षित घोषित करते हुए यहां पूजा-पाठ पर रोक लगा दी थी. 1998 में जब द्वारिका-शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती ने यहाँ पूजा करने का प्रयास किया तो उन्हें अनुमति नहीं दी गई. लगभग 17 वर्ष बाद यानी 2015 में अपर सत्र न्यायालय राजेन्द्रग्राम में उन्होंने पूजा करने की अनुमति देने के लिए याचिका लगाई. लगभग 7 वर्ष के बाद 16 सितंबर, 2022 को न्यायालय ने पूजन पर लगी रोक को हटा दिया है. अब श्रद्धालु यहां पूजा-अर्चना कर सकेंगे.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अक्षय तृतीया 2025: गोल्ड में निवेश का सुनहरा मौका, जानें कहां मिलेंगे सबसे बेहतर ऑफर्स?

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना न केवल परंपरा से जुड़ा है, बल्कि यह निवेश के लिहाज से भी एक बेहतरीन अवसर माना जाता है.

29-April-2025

कल से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, सुख-समृद्धि के उपाय

कल यानी 30 मार्च, 2025 से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है, धार्मिक आस्था का पर्व होने के साथ यह एक ऐसा अवसर है जब हम अपने जीवन में शांति, समृद्धि, और खुशहाली की कामना करते हैं,

29-March-2025

Bill Ackman के लिए 2025 अपूर्व संपत्ति, शक्ति और पहचान का वर्ष होगा

Bill Ackman की बेजोड़ दूरदृष्टि और बाजार संकटों को संभालने में उनकी साहसिकता ने उन्हें हमारे समय के सबसे प्रभावशाली निवेशकों में से एक बना दिया है.

06-December-2024

हृदय और मन को शुद्ध करने के साथ मनुष्य को सकारात्मक बनाता है ज्योतिष और दान -आचार्य प्रवीण चौहान

दान देना सबसे बड़ा पुण्य है और ये मनुष्य के सकारात्मक कर्म को आकर्षित करता है, जिससे आध्यात्मिक विकास होता है.

06-December-2024

Elon Musk : प्रतिभाशाली व्यक्ति और एक ट्रिलियनेयर बनने की ओर अग्रसर

एस्ट्रोलॉजर विक्रम चंदीर्रामणि के अनुसार अप्रैल 2025 एक महत्वपूर्ण महीना साबित होगा, जब बड़ी निवेश योजनाओं के परिणामस्वरूप बिजनेस ऑपरेशंस और असेट सेल्स से महत्वपूर्ण रेवेन्यू प्राप्त होंगे.

20-November-2024


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

13 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

12 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

12 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

17 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

16 hours ago