होम / रियल एस्टेट / राष्ट्रीय मंदी के बावजूद Delhi-NCR रियल एस्टेट बाजार में स्थिरता: रिपोर्ट

राष्ट्रीय मंदी के बावजूद Delhi-NCR रियल एस्टेट बाजार में स्थिरता: रिपोर्ट

बुनियादी ढांचे के विकास और किफायती आवास की बढ़ती मांग के कारण दिल्ली-एनसीआर आने वाले वर्षों में निवेशकों और खरीदारों के लिए एक आकर्षक गंतव्य बन सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

राष्ट्रीय आर्थिक मंदी के बावजूद, दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) के रियल एस्टेट (Real Estate) बाजार में लगातार स्थिरता का संकेत मिल रहा है. प्रॉपटाइगर की हालिया रिपोर्ट "रियल इनसाइट रेजिडेंशियल: क्यू1 2025" में इसका खुलासा हुआ है. रिपोर्ट में बताया गया है कि दिल्ली-एनसीआर में आवासीय बाजार में कीमतें जनवरी से मार्च 2025 तक स्थिर बनी रही हैं.  ये स्थिरता पिछले कुछ वर्षों की तेज मूल्य वृद्धि के बाद आई है, जो रियल एस्टेट सेक्टर के मजबूत होने का इशारा करती है. आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं.

दिल्ली-एनसीआर रियल एस्टेट: स्थिरता और भविष्य की दिशा

दिल्ली-एनसीआर का रियल एस्टेट बाजार भारत के सबसे सक्रिय और प्रतिस्पर्धी बाजारों में से एक माना जाता है और अब यह स्थिरता की दिशा में बढ़ रहा है. प्रॉपटाइगर की रिपोर्ट के अनुसार, 2025 की पहली तिमाही में यहाँ की औसत आवासीय कीमत ₹8,106 प्रति वर्ग फुट रही, जो पिछली तिमाही के समान है. 2024 में 32% की वृद्धि के बाद कीमतों में यह स्थिरता एक सकारात्मक संकेत है, जो रियल खरीदारों को आकर्षित करने में मदद करेगी और सट्टा गतिविधियों को कम करेगी.

बीपीटीपी के नेशनल सेल्स हेड हरिंदर ढिल्लोन ने कहा, "मुंबई और दिल्ली जैसे प्रमुख बाजारों में स्थिर आवास कीमतें दर्शाती हैं कि बाजार मजबूत है. एनसीआर क्षेत्र में द्वारका एक्सप्रेसवे के आसपास हो रहे बुनियादी ढांचे के विकास और बढ़ती मांग के कारण यह क्षेत्र तेज़ी से विकास कर रहा है. आने वाले महीनों में यह क्षेत्र रियल एस्टेट विकास में अहम भूमिका निभाएगा".

बुनियादी ढांचे का विकास

दिल्ली-एनसीआर में निरंतर बुनियादी ढांचे का विस्तार इस क्षेत्र को मजबूत बना रहा है. मेट्रो नेटवर्क का विस्तार, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, आरआरटीएस और द्वारका एक्सप्रेसवे जैसे महत्वपूर्ण परियोजनाओं ने कनेक्टिविटी को बेहतर किया है, जिससे उन क्षेत्रों में भी आवास की मांग बढ़ी है जो पहले कम ध्यान में रहते थे.

रॉयल ग्रीन रियल्टी के मैनेजिंग डायरेक्टर, यशांक वासन ने कहा, "कई वर्षों की तेज़ वृद्धि के बाद अब इस क्षेत्र में औसत आवासीय मूल्य ₹8,106 प्रति वर्ग फुट पर स्थिर हो गया है. यह स्थिरता एक महत्वपूर्ण बदलाव को दर्शाती है, जिससे बाजार अब एंड यूज़र-ड्रिवेन हो रहा है और दीर्घकालिक विकास के लिए अनुकूल हो रहा है".

मूल्य स्थिरता और निवेशक का विश्वास

दिल्ली-एनसीआर में स्थिरता को बढ़ावा देने वाली कुछ मुख्य बातें हैं जैसो-बुनियादी ढांचे का विकास, नए माइक्रो-मार्केट्स का उभरना, और रेडी-टू-मूव-इन तथा किफायती आवास की बढ़ती मांग, विशेष रूप से मेट्रो विस्तार, प्रमुख एक्सप्रेसवे, और जेवर हवाई अड्डा जैसी परियोजनाओं के आने वाले प्रभाव से इस क्षेत्र में भविष्य में और अधिक सुधार की संभावना है.

प्रॉपटाइगर के नेतृत्व के अनुसार, यह स्थिरता निवेशकों का विश्वास बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और असली घर खरीदारों के लिए सस्ती कीमतों को सुनिश्चित करेगी. इससे 2025 में स्थिर और टिकाऊ विकास के लिए मजबूत आधार तैयार हो रहा है.

 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव क्वार्टर में कमर्शियल रियल एस्टेट की बदलती तस्वीर, ऑफिस से रिटेल तक लीजिंग में क्यों आती है तेजी?

त्योहारी सीजन में कंपनियां नए ऑफिस, रिटेल स्टोर और बेहतर कमर्शियल लोकेशन पर तेजी से लेती हैं फैसले, 2025 में ऑफिस और रिटेल दोनों सेगमेंट में मजबूत लीजिंग दर्ज

3 days ago

UP-RERA का बड़ा फैसला, नोएडा-गाजियाबाद में ₹472 करोड़ के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

UP-RERA के अनुसार, गाजियाबाद में करीब ₹286 करोड़ की लागत वाली तीन परियोजनाओं को मंजूरी मिली है. इनमें दो कमर्शियल और एक रेसिडेंशियल परियोजना शामिल है.

4 days ago

द्वारका एक्सप्रेसवे ने बदला गुरुग्राम के लग्जरी रियल एस्टेट का नक्शा, 5 साल में 135% बढ़े घरों के दाम

एनारॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, द्वारका एक्सप्रेसवे अब गुरुग्राम के स्थापित लग्जरी इलाकों को दे रहा चुनौती, बेहतर कनेक्टिविटी और प्रीमियम प्रोजेक्ट्स से बढ़ी मांग

1 week ago

घर महंगे होते गए, खरीदारों की रफ्तार थमी, NCR की बिक्री में 27% गिरावट: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-NCR, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे बाजारों ने कीमतों की इस तेजी में अहम भूमिका निभाई.

22-August-2026

भारत में सीनियर लिविंग का बाजार रफ्तार पकड़ रहा, 2030 तक ₹1 लाख करोड़ के पार पहुंचने का अनुमान

वरिष्ठ नागरिकों की बढ़ती आबादी और आधुनिक, सुरक्षित व हेल्थकेयर सुविधाओं से लैस घरों की मांग बढ़ा रही बाजार का आकार, करीब ₹13,000 करोड़ के निवेश की भी तैयारी

19-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

46 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago