✕

होम / यूटिलिटी / सरकारी कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, सरकार के इस नए फैसले से बढ़ जायेगी Salary

सरकारी कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, सरकार के इस नए फैसले से बढ़ जायेगी Salary

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि, केंद्र ने केन्द्रीय सरकार के कर्मचारियों मिलने वाले DA में 4% की बढ़ोत्तरी की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

 

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि, भारत सरकार ने केन्द्रीय सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलने वाले DA (डियरनेस अलाउंस) में 4% की बढ़ोत्तरी कर दी है. केंद्र सरकार द्वारा 4% की वृद्धि किये जाने के बाद केंद्रीय सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA 38% से बढ़कर 42% पर पहुंच गया है.

क्या होता है DA?
बढ़ती हुई महंगाई से कहीं आपकी बेसिक सैलरी को किसी प्रकार का नुक्सान न हो, इसके लिए केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को DA यानी डियरनेस अलाउंस देती है. इसे महंगाई भत्ता भी कहा जा सकता है क्योंकि इसका मुख्य उद्देश्य आपकी सैलरी को बढ़ती हुई महंगाई के प्रभावों से बचाना होता है. सिर्फ केंद्र सरकार ही नहीं, बहुत सी मशहूर कॉर्पोरेट कंपनियां भी अपने कर्मचारियों को यह महंगाई भत्ता देती हैं ताकि वह बढ़ती हुई महंगाई का सामना कर सकें. DA और DR (डियरनेस रिलीफ)को लेकर परेशान न हों, इन दोनों ही टर्मों का मतलब एक ही होता है बस DR पेंशनर्स को दी जाती है और DA कर्मचारियों को. 

इतने कर्मचारियों और पेंशनर्स को होगा सीधा फायदा
सरकार द्वारा रिलीज की गयी एक प्रेस रिलीज में कहा गया है कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली यूनियन कैबिनेट ने 1 अप्रैल 2023 से केंद्रीय सरकार के कर्मचारियों को DA की अतिरिक्त किश्त प्रदान करने के साथ-साथ पेंशनर्स को DR प्रदान करने की अनुमति दी है. यह अतिरिक्त किश्त महंगाई का सामना करने के लिए बेसिक सैलरी या पेंशन के मौजूदा 38% के रेट पर 4% की बढ़ोत्तरी को दर्शाएगी. इस फैसले का केंद्रीय सरकार के लगभग 47.58 लाख कर्मचारियों और 69.76 लाख पेंशनर्स को सीधा फायदा होगा. आपको बता दें, यह फैसला 7वें केंद्रीय पे कमीशन द्वारा दिए गए सुझावों के अनुरूप है. 

ऐसे कैलकुलेट होता है DA
केंद्रीय सरकार के कर्मचारी बढ़ती हुई महंगाई का सामना कर सकें इसलिए भारत सरकार द्वारा साल में 2 बार DA को बढ़ाया जाता है. जहां DA में वृद्धि की घोषणा मार्च में ही कर दी जाती है वहीं, अक्सर ही जनवरी और जुलाई के महीने में DA में बढ़ोत्तरी की जाती है. केंद्रीय सरकार के कर्मचारियों को मिलने वाले DA को CPI-IW (कंज्यूमर प्राइज इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स) के आधार पर गिना जाता है. लेबर मिनिस्ट्री की एक शाखा लेबर ब्यूरो द्वारा यह CPI-IW डाटा हर महीने जारी किया जाता है. इस वक्त केंद्रीय सरकार के कर्मचारी और पेंशनर्स को 38% का DA/DR मिलता है. केंद्रीय सरकार ने आखिरी बार सितम्बर 2022 में DA के बढ़ने की घोषणा की थी. 

यह भी पढ़ें:  LPG सिलेंडर की कीमतों पर मिलेगी राहत, सरकार ने 200 रुपये की सब्सिडी को बढ़ाया

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

4 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

6 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

3 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

38 minutes ago

गुजरात से दिल्ली तक: नरेंद्र मोदी के सरकार प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे, आर्थिक बदलावों पर नजर

गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरुआत से प्रधानमंत्री के तीन कार्यकाल तक का सफर, सुधारों, कल्याण योजनाओं, बुनियादी ढांचे और डिजिटल अर्थव्यवस्था पर रहा फोकस

2 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

3 hours ago

RBI ने 25 बेसिस प्वाइंट बढ़ाया रेपो रेट, अब महंगे होंगे होम और कार लोन

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के चलते आर्थिक माहौल चुनौतीपूर्ण बना हुआ है. इसके बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार मजबूत बनी हुई है.

4 hours ago