होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / संगठन की कमान संभालते ही सुर्खियों में नितिन नबीन, जानिए कितनी है भाजपा के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की नेटवर्थ

संगठन की कमान संभालते ही सुर्खियों में नितिन नबीन, जानिए कितनी है भाजपा के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की नेटवर्थ

नितिन नबीन की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर नियुक्ति सिर्फ एक संगठनात्मक बदलाव नहीं, बल्कि बीजेपी की भविष्य की राजनीति का संकेत भी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 9 months ago

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संगठन को नई धार देने के इरादे से नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है. 14 दिसंबर 2025 से उन्होंने पदभार संभाल लिया है और इसके साथ ही वह इस पद पर पहुंचने वाले सबसे युवा नेताओं में शामिल हो गए हैं. मजबूत सांगठनिक अनुभव और चुनावी सफलता के साथ-साथ नितिन नबीन की आर्थिक स्थिति भी चर्चा में है. आइए जानते हैं उनकी संपत्ति, सियासी सफर और बढ़ते कद के बारे में.

राष्ट्रीय राजनीति में अहम जिम्मेदारी

बीजेपी ने बिहार के कद्दावर नेता और मौजूदा मंत्री नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर संगठनात्मक स्तर पर बड़ा दांव खेला है. पार्टी सूत्रों के मुताबिक, यह नियुक्ति भविष्य की रणनीति और युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने की सोच का हिस्सा मानी जा रही है. जमीनी राजनीति से निकलकर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचना नितिन नबीन के लगातार बढ़ते प्रभाव को दर्शाता है.

कितनी संपत्ति और कितना कर्ज

चुनावी हलफनामे के अनुसार, नितिन नबीन की कुल संपत्ति करीब 3.1 करोड़ रुपये है. इसके साथ ही उन पर लगभग 56.7 लाख रुपये का कर्ज भी दर्ज है. आय की बात करें तो उनकी वार्षिक आमदनी करीब 4.8 लाख रुपये बताई गई है. पारदर्शिता के लिहाज से उनके खिलाफ 5 आपराधिक मामले दर्ज हैं, हालांकि इनमें से कोई भी मामला गंभीर श्रेणी का नहीं है.

बांकीपुर से चौथी बार जीत

नितिन नबीन बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट से लगातार चौथी बार विधायक चुने गए हैं. यह सीट उनके लिए राजनीतिक रूप से बेहद अहम मानी जाती है, क्योंकि यहां से उनके पिता स्वर्गीय नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा भी विधायक रह चुके हैं. 2025 के विधानसभा चुनाव में नितिन नबीन ने आरजेडी प्रत्याशी को 51,936 वोटों के बड़े अंतर से हराकर अपनी मजबूत पकड़ साबित की.

मंत्री पद से संगठन तक का सफर

विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत के बाद नितिन नबीन को बिहार में नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री बनाया गया था. सरकार में रहते हुए उन्होंने प्रशासनिक अनुभव हासिल किया, जिसका फायदा अब उन्हें संगठन में राष्ट्रीय भूमिका निभाने में मिलेगा.

नितिन नबीन का राजनीतिक सफर युवा मोर्चा से शुरू हुआ. भारतीय जनता युवा मोर्चा में रहते हुए उन्होंने कई राष्ट्रीय स्तर के आंदोलनों में सक्रिय भागीदारी निभाई. जम्मू-कश्मीर की राष्ट्रीय एकता यात्रा से लेकर गुवाहाटी-तवांग श्रद्धांजलि मार्च तक, वह हमेशा फ्रंटलाइन लीडर के तौर पर नजर आए.

राज्यों में जिम्मेदारी निभाकर बनाया भरोसा

बीजेपी ने नितिन नबीन को बिहार से बाहर भी अहम जिम्मेदारियां सौंपीं. सिक्किम और छत्तीसगढ़ में प्रभारी और सह-प्रभारी के तौर पर उनके काम की संगठन के भीतर काफी सराहना हुई. खास तौर पर छत्तीसगढ़ में पार्टी की चुनावी सफलता में उनकी रणनीतिक भूमिका को अहम माना जाता है.

युवा नेतृत्व पर बीजेपी का भरोसा

कुल मिलाकर, नितिन नबीन की नियुक्ति बीजेपी की उस रणनीति को दर्शाती है, जिसमें अनुभव के साथ-साथ युवा ऊर्जा को संगठन की कमान सौंपी जा रही है. सीमित उम्र में राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारी और करोड़ों की संपत्ति के साथ नितिन नबीन फिलहाल सियासी और सार्वजनिक दोनों ही मोर्चों पर चर्चा का केंद्र बने हुए हैं.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

9 hours ago

शंघाई सहयोग संगठन में मोदी-पेजेशकियन की मुलाकात, ईरान के साथ भारत की कूटनीति पर टिकी नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की.

31-August-2026

‘जायंट किलर’ स्मृति ईरानी की BJP में दमदार वापसी, राष्ट्रीय महामंत्री की मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नबीन की टीम में 8 राष्ट्रीय महामंत्रियों में शामिल स्मृति ईरानी, 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अहम भूमिका में नजर आएंगी

18-August-2026

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

17-August-2026

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

9 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

37 minutes ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

1 hour ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

1 hour ago

Modi@76: मेक इन इंडिया से ‘मेड फॉर द वर्ल्ड’ तक, भारत के मैन्युफैक्चरिंग के अगले अध्याय की कमान संभालेंगे MSMEs

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर, पिछले एक दशक में भारत की अर्थव्यवस्था और औद्योगिक परिदृश्य में आए बदलावों को देखना जरूरी है.

2 hours ago