✕

होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / जानिए कैसे एक मेडिकल ऑफिसर से बड़ा राजनीतिक चेहरा बन गए BJP के फायरब्रिगेड नेता संबित पात्रा?

जानिए कैसे एक मेडिकल ऑफिसर से बड़ा राजनीतिक चेहरा बन गए BJP के फायरब्रिगेड नेता संबित पात्रा?

BJP के राष्ट्राीय प्रवक्ता व सांसद संबित पात्रा का आज 50 साल के हो चुके हैं. वह एक बड़े भारतीय राजनीतिज्ञ होने के साथ सर्जन भी हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

आज यानी 13 दिसंबर को राजनीति में बड़ी पहचान बनाने वाले बीजेपी के फायरब्रांड नेता संबित पात्रा का जन्मदिन है. पात्रा 50 साल के हो चुके हैं. एक भारतीय राजनीतिज्ञ और सर्जन हैं, जो 4 जून 2024 से पुरी निर्वाचन क्षेत्र से संसद सदस्य के रूप में कार्य करते हैं. पिछले कुछ सालों से प्रभावशाली नजर आने वाले बीजेपी नेता का जन्म 13 दिसंबर 1974 को बिहार (अब झारखंड) में हुआ था. उनके पिता रबिन्द्र नाथ स्टील प्लांट में काम करते थे. बता दें, संबित पात्रा राजनीति में कदम रखने से पहले एक बड़े मेडिकल ऑफिसर हुआ करते थे. तो आइए आज इस खास मौके पर हम आपको बताते हैं कि आखिर कैसे संबित पात्रा के राजनीतिक जीवन की शुरुआत हुई?

देश की सबसे बड़ी मेडिकल परीक्षा की पाससंब

संबित पात्रा की प्रारंभिक पढ़ाई झारखंड के बोकारो के चिन्मयानंद विद्यालय में हुई थी. 1997 में VSS मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, संबलपुर, ओडिशा से एमबीबीएस उन्होंने की. 2002 में पात्रा ने उत्कल यूनिवर्सिटी से जनरल सर्जन की डिग्री प्राप्त की. साल 2003 में देश की सबसे बड़ी मेडिकल परीक्षा UPSC कंबाइंड मेडिकल सर्विसेज की परीक्षा पास की. इसके बाद मेडिकल ऑफिसर के रूप में हिंदूराव हॉस्पिटल ज्वॉइन किया.

ऐसे भाजपा से जुड़ा नाता 
मेडिकल ऑफिसर के तौर पर काम करते वक्त उन्होंने ‘स्वराज’ नाम के एक NGO की शुरुआत की. इसका उद्देश्य गरीबों को फ्री इलाज या मदद मुहैया करवाना था. इस दौरान उनकी पहचान कई बीजेपी नेताओं से हुई. साल 2010 में संबित पात्रा ने बीजेपी का दामन थाम लिया. बीजेपी ने उनप र भरोसा जताया और दिल्ली इकाई का प्रवक्ता नियुक्त किया. 2012 में, पात्रा दिल्ली के कश्मीरी गेट से भाजपा के उम्मीदवार के रूप में नगर निगम का चुनाव हार गए और उसी समय पूर्णकालिक राजनीति को आगे बढ़ाने के लिए अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया. 

राष्ट्रीय प्रवक्ता से सांसद बनने तक का सफर

2014 में लोकसभा चुनावों के दौरान , पात्रा ने भाजपा के लिए प्रचार किया और राष्ट्रीय टेलीविजन पर दृश्यता प्राप्त की. वे डिबेट में अच्छे-अच्छे नेता की बोलती बंद कर चुके हैं. लगातार टीवी डिबेट्स में पार्टी का पक्ष रखने के बाद उन्‍होंने राष्‍ट्रीय स्‍तर पर अपनी नई पहचान बनाई. इसके बाद उन्हें बीजेपी का राष्‍ट्रीय प्रवक्ता बना दिया गया.  2017 में, कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने उन्हें ओएनजीसी के गैर-आधिकारिक निदेशक के रूप में नियुक्त किया. पात्रा ने 2019 के भारतीय आम चुनाव में पुरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा और बीजू जनता दल (बीजेडी) के सदस्य पिनाकी मिश्रा से 11,700 वोटों या 1.03 प्रतिशत के अंतर से हार गए. 2024 के लोकसभा चुनाव में पात्रा ने फिर से पुरी से चुनाव लड़ते हुए बीजू जनता दल के अरूप पटनायक को 104,709 के अंतर से हराया. 

संबित पात्रा के पास है इतनी संपत्ति

लोकसभा चुनाव में संबित पात्रा द्वारा घोषित किए गए हलफनामे में संबित पात्रा ने 2022-23 के आईटीआर में अपनी कुल आय 2909690 रुपये दिखाई थी. 2021-22 में 1646230 रुपये, 2020-21 में 1369880 रुपये की आय दिखाई थी. एफिडेविट के अनुसार संबित पात्रा के बैंक खाते में 8347997 रुपये हैं. इसके अलावा उनके पास 5 लाख रुपये की एलआईसी पॉलिसी है. 7.29 लाख के गहने हैं, 2.30 लाख के फर्नीचर आदि हैं. ओडिशा के पुरी में संबित पात्रा का एक घर है, जिसकी कीमत तकरीबन एक करोड़ रुपये है. यह घर तकरीबन 1770 स्क्वॉयर फीट का है. जिसे पात्रा ने पिछले ही साल खरीदा है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

17-September-2026

शंघाई सहयोग संगठन में मोदी-पेजेशकियन की मुलाकात, ईरान के साथ भारत की कूटनीति पर टिकी नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की.

31-August-2026

‘जायंट किलर’ स्मृति ईरानी की BJP में दमदार वापसी, राष्ट्रीय महामंत्री की मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नबीन की टीम में 8 राष्ट्रीय महामंत्रियों में शामिल स्मृति ईरानी, 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अहम भूमिका में नजर आएंगी

18-August-2026

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

17-August-2026

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago