होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / कितने अमीर हैं Madhya Pradesh के नए मुख्यमंत्री Mohan Yadav? 

कितने अमीर हैं Madhya Pradesh के नए मुख्यमंत्री Mohan Yadav? 

मध्य प्रदेश को नया मुख्यमंत्री मिल गया है. भाजपा ने सभी को चौंकाते हुए डॉ मोहन यादव को राज्य की कमान सौंपी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

जैसा कि उम्मीद थी भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मध्य प्रदेश को लेकर चौंकाने वाला फैसला लिया है. BJP ने मुख्यमंत्री के तौर पर डॉ मोहन यादव के नाम पर मुहर लगाई है. यादव का नाम CM की रेस में कहीं नजर नहीं आ रहा था. अधिकांश लोगों का मानना था कि शिवराज सिंह को पुन: अगले छह महीनों के लिए यह जिम्मेदारी सौंपी जा सकता है या प्रह्लाद सिंह पटेल, नरेंद्र सिंह तोमर, राकेश सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया में से किसी को CM बनाया जा सकता है. लेकिन विधायक दल की बैठक में यादव के नाम पर मुहर लगी. मोहन यादव को संघ का करीबी माना जाता है.  

यादव के पास पीएचडी की डिग्री
डॉ मोहन यादव मध्य प्रदेश सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री रहे हैं. छात्र राजनीति से करियर की शुरुआत करने वाले मोहन यादव उज्जैन दक्षिण से विधायक हैं. 58 साल के यादव ने इस सीट से तीसरी बार जीत हासिल की है. मोहन यादव के पास एमबीए और एलएलबी के साथ ही पीएचडी की भी डिग्री है. साथ ही वह कारोबार और कृषि क्षेत्र से भी जुड़े रहे हैं. बता दें कि BJP राष्ट्रीय कार्यसमिति ने मनोहर लाल खट्टर, आशा लकड़ा और के लक्ष्मण को पर्यवेक्षक बनाकर भेजा था, जिसे CM के नाम पर फैसला लेना था. 

CM के पास इतने करोड़ की है संपत्ति
मीडिया रिपोर्ट्स में डॉ मोहन यादव मध्य के चुनावी हलफनामे के हवाले से बताया गया है कि उनके पास 42 करोड़ रुपए की संपत्ति है. यादव के पास 32.1 करोड़ की अचल संपत्ति और 9.9 करोड़ रुपए की चल सपत्ति है. इसके अलावा मोहन यादव के ऊपर 8.5 करोड़ की देनदारी भी है. इससे पहले यानी 2018 के विधानसभा चुनाव में यादव ने 31 करोड़ की संपत्ति घोषित की थी. 25 मार्च 1965 को जन्मे यादव को RSS का करीबी माना जाता है. वह राज्य के बड़े OBC नेता हैं. उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से की थी. पार्टी में कई पदों पर काम करने के बाद सरकार में उन्हें मंत्री बनने का मौका मिला. वह कई बार अपने बयानों को लेकर भी चर्चा में रहे हैं. यादव 1982 में माधव विज्ञान महाविद्यालय छात्रसंघ के सह-सचिव और 1984 में माधव विज्ञान महाविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष रहे हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

4 days ago

शंघाई सहयोग संगठन में मोदी-पेजेशकियन की मुलाकात, ईरान के साथ भारत की कूटनीति पर टिकी नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की.

31-August-2026

‘जायंट किलर’ स्मृति ईरानी की BJP में दमदार वापसी, राष्ट्रीय महामंत्री की मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नबीन की टीम में 8 राष्ट्रीय महामंत्रियों में शामिल स्मृति ईरानी, 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अहम भूमिका में नजर आएंगी

18-August-2026

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

17-August-2026

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026


बड़ी खबरें

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

10 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

9 hours ago

भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर से लागू, 100% भारतीय निर्यात को मिलेगी शुल्क-मुक्त पहुंच

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर को दशहरा के दिन प्रभावी होगा. समझौते के तहत न्यूजीलैंड भारतीय उत्पादों के लिए अपने बाजार में शुल्क-मुक्त पहुंच उपलब्ध कराएगा.

10 hours ago

मझगांव डॉक बनाएगी आंध्र प्रदेश में नया ग्रीनफील्ड शिपयार्ड, ₹15,000 करोड़ निवेश की तैयारी

दुगराजपट्टनम में प्रस्तावित शिपयार्ड की सालाना क्षमता 1.2 मिलियन ग्रॉस टनेज होगी. कंपनी अगले 5 से 7 वर्षों में इस परियोजना पर करीब ₹15,000 करोड़ खर्च करेगी, जिससे करीब 45,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है.

11 hours ago

टाटा ग्रुप में LIC की हिस्सेदारी ₹1 लाख करोड़ के पार, चंद्रशेखरन के दूसरे कार्यकाल में इन शेयरों में बढ़ा निवेश

प्राइम डेटाबेस के आंकड़ों के मुताबिक, जून 2022 के बाद टाटा ग्रुप की 14 लिस्टेड कंपनियों में से 10 में LIC की हिस्सेदारी बढ़ी है.

11 hours ago