होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / Happy Birthday SP Singh Baghel: खाकी से खादी तक ऐसे किया सबको प्रभावित 

Happy Birthday SP Singh Baghel: खाकी से खादी तक ऐसे किया सबको प्रभावित 

मुलायम सिंह ने एसपी सिंह बघेल की ईमानदारी और निडरता से प्रभावित होते हुए उन्हें पहली बार राजनीति में किस्मत आजमाने का मौका दिया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मोदी सरकार के मंत्री और यूपी की सियासत की एक अहम कड़ी बन चुके प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल (S. P. Singh Baghel) आज यानी 21 जून को अपना जन्मदिन मना रहे हैं. उनका जन्म 21 जून, 1961 को  मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित यशवंतराव होल्कर अस्पताल में हुआ था. बघेल का राजनीति में आने का कोई इरादा नहीं था, लेकिन मुलायम सिंह (Mulayam Singh) के साथ ने उनका इरादा और भविष्य पूरी तरह बदलकर रख दिया. किसी जमाने के सब इंस्पेक्टर एसपी सिंह बघेल आज राजनीति की दुनिया में एक बड़ा नाम बन गए हैं.    

मिली पहली बड़ी जिम्मेदारी
एसपी सिंह बघेल का पूरा नाम सत्यपाल सिंह बघेल है. उनके पिता रामभरोसे सिंह मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में तैनात थे. इसलिए उनकी प्रारंभिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक मध्य प्रदेश में हुई. इसके बाद उत्तर प्रदेश पुलिस में बतौर सब इंस्पेक्टर अपने करियर की शुरुआत की. बघेल को पहली अहम जिम्मेदारी तत्कालीन मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के सुरक्षागार्ड के रूप में मिली. इस दौरान, उन्होंने राजनीति को करीब से अनुभव किया, लेकिन सियासत को असल मायनों में समझने का मौका उन्हें तब मिला जब वह मुलायम सिंह की सुरक्षा में तैनात हुए.  

किस्मत ने ली करवट
1989 में मुलायम सिंह यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद एसपी सिंह बघेल मुलायम की सुरक्षा में शामिल किए गए. बस यहीं से उनकी किस्मत से करवट लेना शुरू कर दिया. उनकी निडरता, मेहनत और ईमानदारी ने जल्द ही उन्हें मुलायम सिंह का खास बना दिया. मुलायम सिंह बघेल पर भरोसा करने लगे. 1998 में मुलायम सिंह यादव ने उन्हें जलेसर सीट से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर पहली बार सियासी मैदान में उतारा और बघेल बाजी जीत गए. इसके बाद वह दो बार सांसद चुने गए. 2010 में बसपा ने उन्हें राज्यसभा भेजा और राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी भी दी. 

हर मोर्चा जीता
बघेल 2014 में फिरोजाबाद लोकसभा से सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव के सामने चुनाव लड़े, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद उन्होंने राज्यसभा से इस्तीफा देकर भाजपा का 'कमल' थाम लिया. BJP ने उन्हें पिछड़ा मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया. बिहार में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी ने उन्हें स्टार प्रचारक की जिम्मेदारी भी सौंपी. 2017 के यूपी विधानसभा चुनाव में उन्होंने टूंडला से जीत दर्ज की और उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया. अब तक BJP को एसपी सिंह बघेल की ताकत का अंदाजा हो गया था. इसलिए पार्टी ने आगरा लोकसभा क्षेत्र से उन्हें टिकट दिया, और बघेल पार्टी की उम्मीदों पर खरे उतरे. उन्होंने शानदार जीत दर्ज की. आज वह मोदी कैबिनेट में स्वास्थ्य राज्यमंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं.  
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

5 days ago

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

5 days ago

एंटी-पेपर लीक कानून पर PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- पेपर माफियाओं के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार लंबे समय से परीक्षा प्रणाली में सुधार, तकनीक के बेहतर इस्तेमाल और मजबूत कानूनी प्रावधानों के जरिए पारदर्शी एवं प्रभावी व्यवस्था बनाने पर काम कर रही है.

5 days ago

लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक संशोधन बिल; दोषियों को 10 साल जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 27 जुलाई को यह संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया था. यह कदम देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच उठाया गया है.

1 week ago

प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की कमान, 5 बार के सांसद और कई अहम मंत्रालयों का अनुभव

राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद जोशी को उनके मौजूदा मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

1 week ago


बड़ी खबरें

चार साल में सबसे धीमी रफ्तार से बढ़ा सर्विस सेक्टर, जुलाई में HSBC सर्विसेज PMI गिरकर 53.3 पर आया

सर्वे के अनुसार, ग्राहकों की मांग कमजोर पड़ने, नए पूछताछ (Enquiries) घटने और बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण सर्विस सेक्टर की कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार में तेज गिरावट आई.

13 hours ago

तमिलनाडु बजट 2026: रूफटॉप सोलर लगाने पर ₹1 लाख तक की सब्सिडी, बिजली ढांचे को मजबूत करने पर बड़ा फोकस

सरकार का कहना है कि इन निवेशों से राज्य में बिजली आपूर्ति अधिक विश्वसनीय होगी, नवीकरणीय ऊर्जा का बेहतर एकीकरण होगा और भविष्य की बढ़ती बिजली मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी.

13 hours ago

RBI के फैसले पर विशेषज्ञ बोले- अर्थव्यवस्था मजबूत, रियल एस्टेट-इंफ्रा को मिलेगा सहारा

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि यह फैसला उम्मीद के अनुरूप है, जबकि रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के प्रतिनिधियों ने इसे निवेश, मांग और विकास के लिहाज से सकारात्मक बताया है.

16 hours ago

जून तिमाही में एयरटेल की दमदार कमाई, मुनाफा ₹8,167 करोड़ पहुंचा, आय ने तोड़े अनुमान

कंपनी की कुल आय पहली बार 58,500 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई, जो बाजार के अनुमान से बेहतर रही.

14 hours ago

हेल्थियम मेडटेक में बड़ा नेतृत्व बदलाव, गौरव गोयल बने CEO और MD

कंपनी ने बताया कि गौरव गोयल अब CEO और MD के रूप में कंपनी की कमान संभालेंगे, जबकि अनीश बाफना रणनीतिक नेतृत्व प्रदान करने के लिए नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका में काम करेंगे.

15 hours ago