✕

होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / 89 की उम्र में पूर्व CM व विदेश मंत्री SM Krishna का निधन, कर्नाटक में 3 दिन का शोक

89 की उम्र में पूर्व CM व विदेश मंत्री SM Krishna का निधन, कर्नाटक में 3 दिन का शोक

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भारत के पूर्व विदेश मंत्री एसएम कृष्णा का आज सुबह बेंगलुरु में निधन हो गया. उनके निधन पर कर्नाटक सरकार ने 3 दिन के शोक की घोषणा की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

विदेश मंत्री और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा का मंगलवार तड़के 2.45 बजे बेंगलुरु स्थित उनके आवास पर निधन हो गया.  कृष्णा ने राजनीतिक जीवन में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया. वे लोकसभा सदस्य, राज्यसभा सदस्य, कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष, कर्नाटक केमुख्यमंत्री और MLC भी रहे. वे महाराष्ट्र के राज्यपाल भी रहे. उनकी मृत्यु की खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है. 

कर्नाटक सरकार ने की 3 दिन के शोक की घोषणा
कर्नाटक सरकार ने आदेश जारी किया और बताया कि कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा के निधन पर 3 दिन का शोक मनाई जाएगी. उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा. सरकार ने फैसला किया है कि इन तीन दिनों में कोई समारोह या जश्न नहीं मनाया जाएगा.

इतना लंबा रहा राजनीति सफर

एसएम कृष्णा, जिनका पूरा नाम सोमनाहल्ली मल्लैया कृष्णा था, का जन्म 1 मई, 1932 को मांड्या जिले के सोमनाहल्ली गाँव में हुआ था. उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा मैसूरु में प्राप्त की। उन्होंने बेंगलुरु के सरकारी लॉ कॉलेज से कानून की पढ़ाई की. वे फुलब्राइट स्कॉलर भी रहे. उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत मांड्या से विधायक के रूप में की थी. 1962 में वे एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में जीते थे. कृष्णा 1962 से 1967 तक तीसरी कर्नाटक विधानसभा के सदस्य रहे. 1965 में उन्होंने न्यूजीलैंड में हुए राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में भाग लिया. 1968 से 1970 तक वे चौथी लोकसभा के सदस्य और 1971 से 1972 तक पांचवीं लोकसभा के सदस्य रहे. 1972 से 1977 तक वे कर्नाटक विधान परिषद के सदस्य रहे. इस दौरान उन्होंने कर्नाटक सरकार में वाणिज्य, उद्योग और संसदीय कार्य मंत्री के रूप में भी कार्य किया. 1982 में वे संयुक्त राष्ट्र में भारतीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य रहे. 1983-84 में केंद्रीय उद्योग राज्य मंत्री और 1984-85 में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री रहे.

पहले सीएम फिर विदेश मंत्री
1989 से 1994 तक वे नौवीं कर्नाटक विधानसभा के सदस्य और 1989 से 1992 तक विधानसभा अध्यक्ष रहे. मार्च 1990 में उन्होंने वेस्टमिंस्टर, यूके में राष्ट्रमंडल संसदीय संगोष्ठी में भाग लिया. 1992 से 1994 तक वे कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री रहे. अप्रैल 1996 से अक्टूबर 1999 तक वे राज्यसभा के सदस्य रहे. 11 अक्टूबर, 1999 से 20 मई, 2004 तक उन्होंने कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया. इसके बाद वे केंद्रीय मंत्रिमंडल में विदेश मंत्री बने. 2004 से 2008 तक वे महाराष्ट्र के राज्यपाल भी रहे.

सपा ने एक्स पर जाहिर की संवेदनाएं

समाजवादी पार्टी ने पूर्व विदेश मंत्री एसएम कृष्णा के निधन पर दुख जाहिर किया और परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की. सपा ने एक्स पर लिखा- 'कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व विदेश मंत्री श्री एस.एम. कृष्णा जी का निधन, अत्यंत दुखद! ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करे. भावभीनी श्रद्धांजलि!'

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जताया दुख

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एसएम कृष्णा के निधन पर दुख जताया और ट्वीट किया, “कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री एस एम कृष्णा के निधन से बेहद दुखी हूं. विकास के सच्चे प्रणेता, उन्होंने राज्य और राष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया. यह मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है, क्योंकि हमने राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर सहकर्मियों के रूप में काम किया था. उनकी दूरदर्शिता, समर्पण और असाधारण सार्वजनिक सेवा ने कर्नाटक की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जबकि विकास के साथ कल्याण को संतुलित करने के उनके दृष्टिकोण ने बेंगलुरु के परिवर्तनकारी प्रतिमान पर वैश्विक मुहर लगाई. उनके परिवार, दोस्तों और अनुयायियों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है.

पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा ने दी श्रद्धांजलि

कर्नाटक के पूर्व सीएम और वरिष्ठ भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा कर्नाटक के पूर्व सीएम एसएम कृष्णा को अंतिम श्रद्धांजलि देने उनके आवास पर पहुंचे.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

17-September-2026

शंघाई सहयोग संगठन में मोदी-पेजेशकियन की मुलाकात, ईरान के साथ भारत की कूटनीति पर टिकी नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की.

31-August-2026

‘जायंट किलर’ स्मृति ईरानी की BJP में दमदार वापसी, राष्ट्रीय महामंत्री की मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नबीन की टीम में 8 राष्ट्रीय महामंत्रियों में शामिल स्मृति ईरानी, 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अहम भूमिका में नजर आएंगी

18-August-2026

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

17-August-2026

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago