✕

होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / पीएम मोदी,राहुल गांधी और अमित शाह ने कितने वोटों से जीता चुनाव? ये है पूरी जानकारी

पीएम मोदी,राहुल गांधी और अमित शाह ने कितने वोटों से जीता चुनाव? ये है पूरी जानकारी

राहुल गांधी पहले वायनाड से चुनाव लड़ने के बारे में ऐलान किया था लेकिन वायनाड का चुनाव खत्‍म होने के बाद उन्‍होंने रायबरेली से चुनाव लड़ने का फैसला किया. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

लोकसभा चुनाव में तस्‍वीर अब लगभग साफ हो चुकी है. बीजेपी जहां 400 पार के अपने नारे से काफी पीछे रह गई है तो वहीं दूसरी ओर इंडिया गठबंधन ने बेहतर परफॉर्मेंस की है. लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि इन चुनावों के वो नेता जिनके चेहरे पर ये चुनाव लड़ा गया है उनकी जीत कैसी रही है.  पीएम मोदी जहां डेढ लाख वोटों से चुनाव जीतते नजर आ रहे हैं तो वहीं राहुल गांधी वायनाड और रायबरेली से चुनाव लगभग जीत चुके हैं. यही नहीं बीजेपी के बड़े नेता अमित शाह और राजनाथ सिंह ने भी बड़ी जीत दर्ज की है.

पीएम मोदी ने हासिल की है बड़ी जीत? 
पीएम मोदी ने वाराणसी से जीत हासिल कर ली है. पीएम मोदी को इन चुनावों में 612970 वोट मिले जबकि कांग्रेस के प्रत्‍याशी अजय राय को इन चुनावों में 460657 वोट मिले. पीएम मोदी ने उन्‍हें 152513 वोटों से हराया. पिछली बार क्‍योंकि सपा और कांग्रेस दोनों ने ही इस सीट से अपने उम्‍मीद वार उतारे थे तो ऐसे में पीएम मोदी को बड़ी जीत हासिल हुई थी. 2019 में पीएम मोदी को 674664 वोट मिले थे जबकि सपा की शालिनी यादव को 195159 वोट मिले थे, इसी तरह कांग्रेस के अजय राय को 152548 वोट मिले थे. 

ये भी पढ़ें: पिछली जीत से ज्यादा इस हार के चर्चे, कैसे गड़बड़ाया स्मृति ईरानी का गणित?

राहुल गांधी ने इतने लाख वोटों से जीता चुनाव 
राहुल गांधी ने इस बार केरल के वायनाड और यूपी के रायबरेली से चुनाव लड़ा था. यूपी के रायबरेली में राहुल गांधी को 684598 वोट मिले जबकि बीजेपी के दिनेश प्रताप सिंह को इस सीट से मात्र 295856 वोट मिले. राहुल गांधी ने यहां से 388742 वोटों से जीत दर्ज की. इसी तरह राहुल गांधी को केरल के वायनाड में 647475 लाख वोट मिले, जबकि सीपीआई की उम्‍मीदवार एन्‍नी राजा को यहां 283023 वोट मिले. राहुल गांधी ने यहां 3645452 वोटों से जीत दर्ज की. हालांकि राहुल गांधी ने रायबरेली से चुनाव लड़ने की घोषणा वायनाड का चुनाव खत्‍म होने के बाद की थी. इससे चुनाव और दिलचस्‍प हो गया था. 

अमित शाह ने दर्ज की बड़ी जीत 
अमित शाह गुजरात के गांधीनगर से पिछले दो चुनावों में बड़ी जीत दर्ज करते हुए आ रहे हैं. 2024 के लोकसभा चुनाव में अमित शाह को गांधीनगर से चुनाव लड़ रहे हैं. उन्‍हें इन चुनावों में 1010972 वोट हासिल हुए हैं. जबकि कांग्रेस की सोनल रामाभाई पटेल ने 266256 वोट मिले हैं. उन्‍होंने इन चुनावों में 744716 वोटों से चुनाव जीता. उन्‍होंने 2019 लोकसभा चुनावों में ये चुनाव 4 लाख वोटों से चुनाव जीता था. उनसे पहले इस सीट से चुनाव लड़ने वाले लाल कृष्‍ण आडवाणी 4.83 लाख वोटों से जीती थी. गुजरात के गांधीनगर से बीजेपी 35 साल से चुनाव लड़ रहे थे. अमित शाह 2019 से इस सीट से चुनाव लड़ रहे थे. 

राजनाथ सिंह ने भी दर्ज की बड़ी जीत 
राजनाथ सिंह लखनऊ से पिछले कुछ सालों से चुनाव लड़ते आ रहे हैं. राजनाथ सिंह को लखनऊ में 505675 वोट मिले. जबकि समाजवादी पार्टी के उम्‍मीदवार रविदास मेहरोत्रा को 416018 वोट मिले हैं. राजनाथ सिंह ने ये चुनाव 89665 वोटों से जीता है. 2019 में  राजनाथ सिंह ने ये चुनाव 3 लाख से ज्‍यादा वोटों से जीता था. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

17-September-2026

शंघाई सहयोग संगठन में मोदी-पेजेशकियन की मुलाकात, ईरान के साथ भारत की कूटनीति पर टिकी नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की.

31-August-2026

‘जायंट किलर’ स्मृति ईरानी की BJP में दमदार वापसी, राष्ट्रीय महामंत्री की मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नबीन की टीम में 8 राष्ट्रीय महामंत्रियों में शामिल स्मृति ईरानी, 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अहम भूमिका में नजर आएंगी

18-August-2026

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

17-August-2026

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

17 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

16 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

13 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

15 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

16 hours ago