होम / पर्सनल फाइनेंस / कम समय में Mutual Fund के Debt Fund में मिलेगा FD से ज्यादा रिटर्न, जानिए कैसे करना है निवेश?

कम समय में Mutual Fund के Debt Fund में मिलेगा FD से ज्यादा रिटर्न, जानिए कैसे करना है निवेश?

अगर आप कम समय के लिए पैसे निवेश करना चाहते हैं, तो म्यूचुअल फंड की Low Risk High Return वाली Debt Fund स्‍कीम एक बेहतर विकल्प हो सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अधिकतर लोगों को पैसे निवेश करने के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) का ऑप्‍शन चुनते हैं, क्‍योंकि एफडी एक सुरक्षित निवेश है. इसमें गारंटीड रिटर्न मिलता है और वो जब चाहें तब एफडी को तुड़वाकर अपने पास पैसों का इंतजाम कर सकते हैं. वहीं, अगर आप थोड़ा रिस्‍क ले सकते हैं, तो फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की जगह म्‍यूचुअल फंड्स के डेट फंड (Debt Fund) में निवेश करना आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है. 2 से 3 साल की छोटी अवधि में आपको इस स्‍कीम में एफडी से बेहतर रिटर्न मिल सकता है. तो आइए आप इस स्कीम की पूरी जानकारी देते हैं.

क्‍या होता है डेट फंड?
डेट फंड्स में निवेशकों से लिया गया पैसा फिक्स्ड इनकम सिक्‍योरिटी में लगाया जाता है, जैसे बॉन्‍ड, गवर्नमेंट सिक्योरिटी, ट्रेजरी बिल और नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर आदि, यानी डेट फंड का पैसा सुरक्षित जगह पर निवेश किया जाता है, इसलिए इसे Low Risk वाला फंड माना जाता है. डेट फंड को इक्विटी के मुकाबले ज्‍यादा सुरक्षित माना जाता है. इसमें लिक्विडिटी की भी कोई समस्या नहीं होती है यानी जब चाहें आप अपना पैसा निकाल सकते हैं. आमतौर पर डेट फंड की तय मैच्योरिटी डेट होती है. 

एफडी के मुकाबले ज्यादा रिटर्न
अगर आप मुनाफे की नजर से देखें तो डेट फंड्स आपको एफडी के मुकाबले थोड़ा बेहतर रिटर्न दे सकते हैं. आमतौर पर 1 साल से 3 साल की एफडी पर आपको 6 प्रतिशत से 7 या 7.5 प्रतिशत तक का ब्‍याज मिलता है, लेकिन डेट फंड का रिटर्न 9 फीसदी के आसपास माना जाता है. ऐसे में आप डेट फंड में पैसा लगाकर ज्‍यादा मुनाफा कमा सकते हैं. हालांकि डेट फंड में निवेशक को इक्विटी जैसे ज्यादा रिटर्न की उम्मीद नहीं करनी चाहिए. 

ये हैं टैक्‍स के नियम 
Debt Funds से मुनाफे पर टैक्स का प्रावधान है. डेट फंड को 3 साल बाद भुनाने पर लांग टर्म कैपिटल गेन्स टैक्स (LTCG) लगता है. वहीं, 3 साल पहले निकालने पर शॉर्ट टर्म कैपिटल गेंस टैक्स (STCG) लगता है. गेन्स पर आपको इनकम टैक्स स्लैब के अनुसार टैक्स देना होगा. वहीं, एफडी की बात करें तो 5 साल की एफडी टैक्‍स फ्री होती है. इससे कम समय की एफडी पर आपको इनकम टैक्‍स देना पड़ता है.

(डिस्‍क्‍लेमर: म्‍यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के अधीन हैं. यह खबर केवल आपको जानकारी देने के लिए लिखी गई है, BW हिन्दी आपको किसी भी तरह के निवेश की सलाह नहीं देता है. अगर आपको निवेश करना है तो पहले किसी एडवाइजर से परामर्श जरूर लें.) 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

22 hours ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

3 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

5 days ago


बड़ी खबरें

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

16 minutes ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

4 minutes ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

3 hours ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

3 hours ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

21 hours ago