होम / पर्सनल फाइनेंस / म्यूचुअल फंड पर मिल सकता है लोन, जानिए पूरी प्रक्रिया और फायदे

म्यूचुअल फंड पर मिल सकता है लोन, जानिए पूरी प्रक्रिया और फायदे

MF को गिरवी रखकर लोन लेना उन निवेशकों के लिए एक स्मार्ट विकल्प हो सकता है जिन्हें तत्काल नकदी की जरूरत हो और जो अपना निवेश बरकरार रखना चाहते हों.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

म्यूचुअल फंड (MF) में निवेश अब सिर्फ रिटर्न पाने का जरिया नहीं रह गया है, बल्कि जरूरत पड़ने पर ये निवेश आपको लोन दिलाने में भी मदद कर सकता है. बाजार में म्यूचुअल फंड्स की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है और इसके साथ ही इससे जुड़े फायदे भी निवेशकों के लिए अहम होते जा रहे हैं. एएमएफआई (AMFI) के अनुसार, जून 2025 में म्यूचुअल फंड में निवेश 23,587 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जो मई की तुलना में करीब 24% की बढ़त है. ऐसे में अगर आपको अचानक पैसों की जरूरत हो और आप अपने फंड्स को रिडीम नहीं करना चाहते, तो आप इन्हें गिरवी रखकर लोन ले सकते हैं. जानिए इसकी पूरी प्रक्रिया क्या है?

कौन ले सकता है म्यूचुअल फंड पर लोन?

हर म्यूचुअल फंड स्कीम लोन के लिए योग्य नहीं होती. निवेशकों को पहले यह देखना चाहिए कि कौन से बैंक या एनबीएफसी (NBFC) इस सुविधा को देते हैं. आम तौर पर इक्विटी फंड, डेट फंड और लिक्विड फंड जैसी स्थिर स्कीमें इस लोन के लिए ज्यादा उपयुक्त मानी जाती हैं, क्योंकि इनमें जोखिम अपेक्षाकृत कम होता है.

कैसे करें लोन के लिए आवेदन?

लोन के लिए आवेदन प्रक्रिया काफी सरल है. आप यह प्रक्रिया बैंक की शाखा में जाकर या ऑनलाइन भी पूरी कर सकते हैं. आवेदन के समय आपको अपने म्यूचुअल फंड निवेश की पूरी जानकारी और यूनिट्स की डिटेल देनी होती है.

कैसे गिरवी रखी जाती हैं फंड यूनिट्स?

लोन लेने के लिए आपको अपनी म्यूचुअल फंड यूनिट्स को गिरवी रखना होता है. इसके लिए म्यूचुअल फंड कंपनी या डिपॉजिटरी (जैसे CDSL या NSDL) को एक मेलियन रिक्वेस्ट (Lien Request) भेजनी होती है. यूनिट्स के गिरवी हो जाने के बाद बैंक के पास उस पर नियंत्रण होता है.

कितनी राशि तक मिल सकता है लोन?

लोन की राशि बैंक फंड के मूल्य और जोखिम के आधार पर तय करता है.

-इक्विटी फंड पर आमतौर पर फंड वैल्यू का 50-70%
-डेट फंड पर 80% तक लोन मिल सकता है.
 इस पूरी प्रक्रिया के बाद स्वीकृत राशि सीधे आपके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाती है.

इन बातों का रखें ध्यान

 1. म्यूचुअल फंड पर मिलने वाला लोन पर्सनल लोन की तुलना में कम ब्याज दर पर उपलब्ध होता है.
2.  ब्याज दर बैंक और फंड की प्रकृति पर निर्भर करती है.
3. यदि फंड का मूल्य गिरता है, तो बैंक अतिरिक्त सिक्योरिटी मांग सकता है या लोन की कुछ राशि लौटाने को कह सकता है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

20 hours ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

3 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

5 days ago


बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन चढ़ा बाजार, गिफ्ट निफ्टी 23,500 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 19.63 अंक की गिरावट के साथ 74,294.96 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 75.80 अंक की बढ़त के साथ 23,346.40 पर बंद हुआ था.

2 hours ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

1 hour ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

1 hour ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

20 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

18 hours ago