होम / पर्सनल फाइनेंस / इन 6 तरीकों से भी बचा सकते हैं इनकम टैक्‍स 

इन 6 तरीकों से भी बचा सकते हैं इनकम टैक्‍स 

31 जुलाई इनकम टैक्‍स फाइल करने की आखिरी तारीख है. ऐसे में सभी इस कोशिश में लगे हैं कि वो कौन से तरीके से कम से कम टैक्‍स में भुगतान कर सकते हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

इनकम टैक्‍स रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख आने वाली है. आज अपने इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनके बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं. ऐसे मे जरूरी ये है कि आप इन तरीकों को जानें और अगर आप इनकम टैक्‍स की सीमा में आते हैं तो आप इनका इस्‍तेमाल कर टैक्‍स बचा सकें. 

नेशनल पेंशन स्‍कीम है बेहतर उपाय 
आप NPS में निवेश करके ₹1.5 लाख की सीमा से अधिक कर लाभ का दावा कर सकते हैं. निवेश की जा सकने वाली अधिकतम राशि ₹50,000 तक सीमित है. इसके  तहत मिलने वाले लाभ को धारा 80सीसीडी (1बी) के तहत दिया जाता है. 

2) सेविंग अकाउंट से अर्जित ब्याज पर ले सकते हैं छूट 
अगर आपने किसी बैंक में खाता खुलवाया है तो आपको उस पर लगे ब्‍याज पर इनकम टैक्‍स लग रहा है तो ऐसे में आप खाते से अर्जित 10 हजार रुपये प्रति वर्ष तक की आय को कर मुक्‍त बना सकते हैं. ये आयकर अधिनियम की धारा 80TTA करदाताओं को सुविधा मिलती है.

3) एजुकेशन लोन पर ब्याज में कटौती
अगर आपके बच्‍चे या किसी अन्‍य स्‍टूडेंट के लिए आपने एजुकेशन लोन लिया है तो ऐसे में आप एजुकेशन लोन पर भुगतान किए गए ब्याज पर कटौती का दावा कर सकते हैं. आप उस कर्ज को चुकाते हुए उसके ब्‍याज की राशि पर कर छूट का दावा कर सकते हैं. इस कटौती का लाभ आपके द्वारा लोन का भुगतान शुरू करने के वर्ष से आठ साल की अवधि के लिए लिया जा सकता है.

4) दान के लिए की गई कटौती
केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे फंड में दिए गए दान पर पूरा दावा किया जा सकता है. उदाहरण के लिए, यदि आप प्रधान मंत्री राहत कोष, मुख्यमंत्री राहत कोष आदि में दान करते हैं, तो आप 100% कटौती का दावा कर सकते हैं. इनके अलावा दूसरों के मामले में, आप 50% कटौती के पात्र हैं.

5) प्रीवेंशन हेल्‍थ चेकअप

जानकार कहते हैं कि धारा 80डी के तहत कोई व्यक्ति खुद के लिए, खुद पर आश्रित बच्चों, पति/पत्नी या 60 वर्ष से कम उम्र के माता-पिता के लिए प्रीवेंशन (निवारक) जांच पर ₹5,000 तक कर में छूट पा सकता है. 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के माता-पिता के लिए, ₹ 7,000 का दावा किया जा सकता है. 

6) एलआईसी, पीपीएफ कटौती भी है इसका विकल्‍प 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जानकार कहते हैं कि माता-पिता अपने बच्चों के लिए ITR दाखिल करते समय एलआईसी और पीपीएफ कटौती का दावा कर सकते हैं जो उन पर निर्भर नहीं हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

1 day ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

4 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

6 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

6 days ago


बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह

55 minutes ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

2 hours ago

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

1 hour ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

1 hour ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

4 hours ago