होम / पर्सनल फाइनेंस / उम्र बढ़ने के साथ बीमा पॉलिसी में बदलाव जरूरी, जानिए किस उम्र में कौन सा बीमा बेहतर?

उम्र बढ़ने के साथ बीमा पॉलिसी में बदलाव जरूरी, जानिए किस उम्र में कौन सा बीमा बेहतर?

अक्सर देखा जाता है कि व्यक्ति एक बीमा पॉलिसी लेकर पूरी उम्र उसी के भरोसे रहता है. लेकिन, उम्र बढ़ने के साथ-साथ आपके लिए अपनी बीमा पॉलिसी में बदलाव करना बेहद जरूरी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती जाती है, वैसे ही जिम्मेदारियों का बोझ भी बढ़ता है. ऐसी स्थिति में सही उम्र पर सही बीमा पॉलिसी का चयन करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. बीमा (Insurance) आज के समय में बेहद अहम चीज हो गई है, लेकिन आमतौर पर देखा जाता है कि व्यक्ति एक बीमा पॉलिसी लेकर भूल जाता है और उसी के भरोसे रहता है. लेकिन, ये सही नहीं है, बल्कि उम्र बढ़ने के साथ-साथ अपनी बीमा पॉलिसी में बदलाव करना बेहद जरूरी है. तो आइए जानते हैं आपके लिए किस उम्र में कौन-सा बीमा बेहतर है?

उम्र के हिसाब से लें पॉलिसी
दरअसल, बढ़ती उम्र के साथ-साथ हमारी जरूरतें भी बदलने लगती हैं और ऐसे में उम्र के हिसाब से बीमा पॉलिसी (Insurance Policy) की जरूरत भी बदलती है, तो जरूरी है कि उम्र के अलग-अलग पड़ाव के हिसाब से आप सही इंश्योरेंस को चुनें. य़े आपके साथ आपके पूरे परिवार के लिए फायदेमंद होगा.

युवा वर्ग के लिए हेल्थ, व्हीकल इंश्योरेंस लाभदायक
आमतौर पर देखा जाता है कि 20 से 25 साल की उम्र में युवा नौकरी की शुरुआत कर देते हैं. इस उम्र में नौकरी की शुरुआत के साथ ही उन्हें बीमा पॉलिसी ले लेनी चाहिए. एक्सपर्ट्स के अनुसार करियर की शुरुआत के साथ वित्तीय बोझ बहुत कम होते हैं, हालांकि इनमें बहुत सारे युवाओं के ऊपर माता-पिता और घर की जिम्मेदारी जरूर होती है. युवाओं को सबसे पहले स्वास्थ्य बीमा (Health Insurance) लेना चाहिए. वहीं, नौकरी शुरू करते सम शुरू करते समय डिसेबिलिटी से जुड़ा बीमा या फिर पर्सनल एक्सीडेंटल बीमा भी लेना चाहिए. आज ज्यादातर युवा पेशेवर कार-  बाइक का इस्तेमाल करते हैं, तो व्हीकल इंश्योरेंस के साथ टर्म प्लान के बारे में भी सोचना लाभदायक रहेगा.

25-40 की उम्र में ये  बीमा कवर जरूरी 
25 से 40 वर्ष की उम्र में व्यक्ति के जीवन में बहुत बदल बदलाव आते हैं. शादी, बच्चे होने के साथ ही उनकी जिम्मेदारियों में भी इजाफा हो चुका होता है. ऐसे में इस उम्र में बीमा पॉलिसी (Insurance Policies) लेते समय बहुत ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है, क्योंकि इसी दौरान बीमा की जरूरत भी सबसे ज्यादा बढ़ती है. इस उम्र के व्यक्ति को हेल्थ इंश्योरेंस में अपनी फैमिली को तो शामिल करना ही चाहिए, इसके साथ ही टर्म प्लान लेना भी जरूरी है. वहीं, अगर आपने घर लिया है और उस पर होन लोन (Home Loan) चल रहा है, तो फिर इस होम लोन को कवर करने के लिए भी कोई इंश्योरेंस प्लान लेना फायदेमंद होगा.  

45 से 55 साल के पड़ाव पर ये बीमा लें
45 से 55 वर्ष का पड़ाव ऐसा होता है, जब कई बड़े खर्च सामने होते हैं, जिनमें सबसे बड़ा बच्चों की उच्च शिक्षा का बोझ हो जाता है. इसलिए बीमा की जरूरत अब भी रहती है क्योंकि आय की सुरक्षा, बड़े लोन को कवर करने, भविष्य के लक्ष्यों के लिए कवर जरूरी है. ऐसे में इस समय टर्म इंश्योरेंस को जारी रखना अहम है. इसके अलावा किसी तरह के पेंशन प्लान के बारे में भी सोच सकते हैं, जबकि इस उम्र में अच्छा मेडिकल इंश्योरेंस होना तो बेहद जरूरी है.

इसे भी पढ़ें-EMI पर खरीद रहे हैं नया फोन तो इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकता है नुकसान
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

1 day ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

2 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

2 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

2 days ago

म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए इस हफ्ते 5 नए NFO, डिफेंस से रियल एस्टेट तक निवेश के विकल्प

15 सितंबर से एचडीएफसी म्यूचुअल फंड, इनवेस्को म्यूचुअल फंड, कोटक म्यूचुअल फंड और टाटा म्यूचुअल फंड के पांच नए फंड ऑफर (NFO) खुलेंगे.

4 days ago


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

59 minutes ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

6 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

2 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

3 hours ago

तेल कहां है, MCX?

अगर मुझे कभी भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करनी पड़े, तो वह कुछ ऐसी होगी. लापता बैरल्स का मामला.

3 hours ago