होम / पर्सनल फाइनेंस / बैंक अचानक क्यों बढ़ा रहे FD पर इंटरेस्ट रेट? ये 5 Banks दे रहे 7.5 प्रतिशत तक ब्याज

बैंक अचानक क्यों बढ़ा रहे FD पर इंटरेस्ट रेट? ये 5 Banks दे रहे 7.5 प्रतिशत तक ब्याज

5 बड़े बैंक 3 साल तक FD करने पर ग्राहकों को 7.5 प्रतिशत तक ब्याज दे रहे हैं. ये सभी प्राइवेट सेक्टर के बैंक हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई के बीच यदि आप कुछ निवेश करना चाहते हैं तो इन दिनों फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है. इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण यह है कि बैंक FD पर आकर्षक इंटरेस्ट रेट दे रही हैं. यही नहीं, कई बैंकों ने लिमिटेड टाइम के लिए स्पेशल FD स्कीम भी लॉन्च किया है, जिसमें आपको सामान्य से अधिक ब्याज दर ऑफर किया जा रहा है. आइए, पहले जानते हैं कि बैंक इन दिनों FD पर इतना जोर क्यों दे रही है? इसके पीछे का क्या कारण है?

FD पर इंटरेस्ट रेट बढ़ाने का कारण
इसके पीछे मुख्य रूप से 2 कारण हैं:

1. रेपो रेट में वृद्धि: बढ़ती महंगाई को काबू में करने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया इस साल 4 मई से अब तक रेपो रेट चार बार में 1.90 प्रतिशत बढ़ा चुका है. इसके बाद बैंकों ने लोन पर EMI तो बढ़ाई ही, पर फिक्स्ड डिपॉजिट की दरों में बढ़ोतरी शुरू कर दी. 14 नवंबर को ही बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी FD की दरें बढ़ाकर 6.10 प्रतिशत तक कर दी.

2. लोन डिमांड में तेजी, पर बैंक में डिपोजिट्स घटे: इन दिनों लोन की डिमांड भी तेजी से बढ़ी है, पर बैंक में कैश डिपॉजिट काफी कम हो गया है. जो पैसे पहले से जमा थे, लोग उन्हें निकालकर स्मॉल सेविंग स्कीम्स में डाल रहे हैं. ऐसे में बैंकों के पास कैश की कमी होती जा रही है, जिसके कारण उन्हें लोन डिमांड पूरा करने में दिक्कत आ सकती है. इसलिए बैंक ज्यादा से ज्यादा पैसा डिपॉजिट करवाना चाहते हैं, जिससे वे लोन के टारगेट को पूरा कर सकें. यही कारण है कि वे FD पर लोगों को ज्यादा से ज्यादा इंटरेस्ट रेट ऑफर कर रहे हैं.

ये 5 बैंक FD पर दे रहे 7.5 प्रतिशत तक ब्याज
FD ज्यादा से ज्यादा इंटरेस्ट रेट देने की होड़ में 5 ऐसे बड़े बैंक भी हैं, जो 3 साल तक FD करने पर ग्राहकों को 7.5 प्रतिशत तक ब्याज ऑफर कर रहे हैं. प्राइवेट सेक्टर के DCB बैंक और AU Small Finance बैंक 3 साल की FD पर 7.5 प्रतिशत ब्याज दर दे रहे हैं. इन दो बैंकों के अलावा, बंधन बैंक, सिटी यूनियन बैंक और करूर वैश्य बैंक 3 साल की FD पर 7 प्रतिशत वार्षिक दर से ब्याज ऑफर कर रहे हैं.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
एक्सपर्ट्स का कहना है कि FD में निवेश करने का यह सबसे अच्छा समय है. ये अभी यहीं नहीं रुकने वाले. आने वाले समय में FD पर ब्याज दरों में और बढ़ोतरी संभव है. बैंकिंग एक्सपर्ट्स के अनुसार, RBI जब तक रेपो रेट में वृद्धि करती रहेगी, तब तक बैंक FD पर इंटरेस्ट रेट बढ़ाते रहेंगे, जिसका सीधा फायदा ग्राहकों को होगा.

VIDEO : घर बैठे-बैठे कैसे खोलें Post Office में FD अकाउंट? जानिए STEP by STEP पूरा प्रॉसेस


टैग्स
सम्बंधित खबरें

कोटक MF का नया दांव, All Cap Omni FoF लॉन्च; एक ही फंड से कई मार्केट कैप में निवेश

नया फंड लार्ज, मिड और स्मॉल कैप समेत अलग-अलग मार्केट कैप वाली एक्टिव और पैसिव स्कीम्स में करेगा निवेश

2 days ago

मुंबई में 1,000 बेटियों के लिए वित्तीय सुरक्षा पहल, 10 साल में ₹20 करोड़ का योगदान

महाराष्ट्र में वित्तीय समावेशन की पहल के तहत 1,000 वंचित छात्राओं को सरकारी बचत योजनाओं से जोड़ा गया; 10 साल तक हर साल ₹20,000 का योगदान करने का ऐलान

3 days ago

65 महीने तक नहीं बदलेगी होम लोन की EMI! Kotak Bank ने लॉन्च किया हाइब्रिड लोन

ब्याज दर बढ़ने की टेंशन होगी कम, ग्राहक 39, 52 या 65 महीने के लिए रेट लॉक कर सकेंगे; फिलहाल 7.6% से शुरू हो रही ब्याज दर

3 days ago

RBI का बड़ा प्रस्ताव: ग्रामीण को-ऑपरेटिव बैंकों से अब 3 करोड़ तक मिलेगा होम लोन

RBI के नए ड्राफ्ट के तहत बड़े ग्रामीण को-ऑपरेटिव बैंक एक ग्राहक को 3 करोड़ रुपये तक का हाउसिंग लोन दे सकेंगे. साथ ही, लोन चुकाने के लिए ज्यादा समय और अंडर-कंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टी पर मोरेटोरियम की सुविधा भी मिल सकती है.

5 days ago

कोटक MF ने लॉन्च किया निफ्टी बैंक इंडेक्स फंड, बैंकिंग सेक्टर में निवेश का नया मौका

यह फंड निवेशकों को निफ्टी बैंक इंडेक्स के जरिए भारत के बैंकिंग सेक्टर में पैसिव निवेश का अवसर देगा.

1 week ago


बड़ी खबरें

टाटा ट्रस्ट्स ने चंद्रशेखरन के फैसले का किया समर्थन, नए चेयरमैन की तलाश शुरू

एन चंद्रशेखरन फरवरी 2027 के बाद टाटा संस के चेयरमैन पद पर दोबारा नियुक्ति नहीं चाहते हैं. टाटा ट्रस्ट्स ने उनके फैसले का सम्मान करते हुए उत्तराधिकारी चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

3 hours ago

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

5 hours ago

SKF इंडिया इंडस्ट्रीयल ने सुजीत पई को बनाया नया मैनेजिंग डायरेक्टर

कंपनी ने बताया कि सुजीत पई 1 सितंबर 2026 से SKF India Industrial के मैनेजिंग डायरेक्टर का पद संभालेंगे. यह नियुक्ति शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है. कंपनी के बोर्ड और नॉमिनेशन कमेटी ने 11 अगस्त को उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी.

4 hours ago

RBI का बड़ा कदम: लोन की ब्याज दर और छिपे चार्ज पर लगेगी लगाम, ग्राहकों के लिए नए नियमों का प्रस्ताव

रिजर्व बैंक ने लोन की कीमत तय करने के लिए एक समान फ्रेमवर्क का ड्राफ्ट जारी किया है. इसमें फ्लोटिंग रेट वाले रिटेल और MSME लोन को बाहरी बेंचमार्क से जोड़ने, स्प्रेड में मनमानी रोकने और छोटे कर्ज पर APR की सीमा तय करने का प्रस्ताव है.

8 hours ago

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

6 hours ago