होम / पर्सनल फाइनेंस / फॉर्म 26AS या AIS में आखिर कौन सा दस्‍तावेज है सबसे जरूरी?

फॉर्म 26AS या AIS में आखिर कौन सा दस्‍तावेज है सबसे जरूरी?

दरअसल 26AS एक ऐसा दस्‍तावेज है जो पहले से सिस्‍टम में चला आ रहा है. जबकि AIS को सरकार ने 2021 में लॉन्‍च किया था.आज भी 26AS को ज्‍यादा सटीक माना जाता है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

31 जुलाई टैक्‍स जमा करने की आखिरी तारीख है. इन दिनों सभी अपने दस्‍तावेज जमा करने में जुटे हुए हैं. इनमें फॉर्म 16 से लेकर सैलरी स्लिप और साल भर अपने द्वारा की गई बचत का ब्‍यौरा हर कोई समय पर जुटा लेना चाहता है. लेकिन एक चीज के बारे में कई लोगों के मन में सवाल बना हुआ है कि आखिर फॉर्म 26 AS या AIS में से कौन सा दस्‍तावेज जरूरी है. टैक्‍स फाइल करते वक्‍त आपको किसकी जरूरत होगी. आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं. 

सबसे पहले जानते हैं क्‍या होता है 26AS 
दरअसल केन्‍द्र सरकार के द्वारा AIS को लॉन्‍च करने से पहले 26AS की ही व्‍यवस्‍था हुआ करती थी. 26AS वो दस्‍तावेज होता था, जिसमें एक साल में आपके पैन नंबर पर काटे गए सभी टैक्‍स की जानकारी का ब्‍यौरा होता था. इसे टैक्‍स डिडक्‍शन की पासबुक भी कहा जाता है.  26AS की जांच करना इसलिए भी आवश्‍यक था क्‍योंकि एक वित्तीय वर्ष में काटे गए सभी टैक्‍स, फॉर्म 26AS के माध्यम से आयकर विभाग के रिकॉर्ड में दिखाई दें.

क्‍या होता है AIS 
AIS को एनुअल इनफॉरमेशन स्‍टेटमेंट भी कहा जाता है. इसे आयकर विभाग ने नवंबर 2021 में लॉन्च किया था. इसमें फॉर्म 26AS के मुकाबले बहुत ज्‍यादा जानकारी होती है. ऐसा इसलिए है, क्योंकि इसमें टैक्‍स की पूरी जानकारी के साथ-साथ इसमें विभिन्न सोर्स जैसे वेतन, ब्याज आय, लाभांश, पूंजीगत लाभ से होने वाली इनकम का ब्‍यौरा भी शामिल रहता है जो किसी भी करदाता को एक वित्तीय वर्ष के दौरान मिलते हैं.

AIS लॉन्च होने पर आयकर विभाग ने ये जानकारी देते हुए कहा था कि यदि किसी भी शख्‍स की टैक्‍स डिडक्‍शन या TDS/TCS की जानकारी जोकि TRACES पोर्टल पर दिखाए गए फॉर्म 26AS में या compliance portal पर दिख रहे AIS की जानकारी में कोई अंतर आता है, तो ऐसे में टैक्‍सदाता ट्रेसेस पोर्टल जोकि 26AS को दिखाता है उस पर विश्‍वास कर सकता है और अपना रिटर्न फाइल कर सकता है. हालांकि AIS में होने वाली गलतियों को ठीक किए जाने को लेकर अब तक सवाल उठता रहता है. 

कौन सा दस्‍तावेज है इस साल जरूरी 
मीडिया रिपोर्ट में जानकार कहते हैं कि एक आईटीआर फाइलिंग वेबसाइट का कहना है कि एक व्यक्ति को अपना आयकर रिटर्न दाखिल करने के लिए AIS और फॉर्म 26AS दोनों का जिक्र करना चाहिए. आयकर विभाग ने कहा है कि फॉर्म 26AS में अब केवल टीडीएस और टीसीएस ही दिखेगा. जमा किया गया कोई भी अन्य कर जैसे सेल्‍फ वैल्‍यूएशन टैक्‍स, एडवांस टैक्‍स अब AIS में दिखाई देगा. इसलिए, आईटीआर दाखिल करने के लिए दोनों दस्तावेज महत्वपूर्ण हैं.

मीडिया रिपोर्ट में जानकार कहते हैं कि AIS और फॉर्म 26AS दोनों महत्वपूर्ण हैं और टैक्‍सपेयर को अपने आयकर रिटर्न दाखिल करते समय इसका उल्लेख करना चाहिए. ऐसा होने की संभावना काफी कम है कि फॉर्म 26AS और AIS की जानकारी में किसी तरह का अंतर हो क्‍योंकि दोनों की जानकारी का सोर्स एक ही है. वो ये भी कहते हैं कि हालांकि, यह देखा गया है कि AIS, कई बार, कुछ जानकारियों जैसे जैसे वेतन से टीडीएस, म्यूचुअल फंड से होने वाले फायदे के लिए दोहरी जानकारी को दर्शाता है.

यदि AIS और फॉर्म 26AS दोनों में त्रुटियां हैं तो क्या होगा?
जानकार कहते हैं कि ऐसा हो सकता है कि AIS और फॉर्म 26AS दोनों में गलतियां हों. ऐसे में किसी भी करदाता को उस वित्तीय वर्ष के दौरान उसके द्वारा किए गए लेनदेन के लिए हमेशा प्रासंगिक दस्तावेज जैसे बैंक स्टेटमेंट/पासबुक, डीमैट स्टेटमेंट, लेनदेन समझौते जैसे खरीद/बिक्री कार्य आदि बनाए रखना चाहिए. अगर करदाता के पास ये हैं तो उसे किसी तरह की दुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा. इन पर कोई भी विश्‍वास कर सकता है. अगर 26AS में किसी तरह की गलती है तो वो इसे कटौतीकर्ता के ध्‍यान में ला सकता है. इसमें सुधार करने के लिए टीडीएस रिटर्न में सुधार करने की जरूरत होती है. लेकिन यदि टैक्‍स काटने वाला उसमें सुधार करने से आनाकानी करता है तो टैक्‍स देने वाला अपने इस दस्‍तावेजों के आधार पर अपनी बात रख सकता है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

1 day ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

4 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

6 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

6 days ago


बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह

1 hour ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

3 hours ago

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

1 hour ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

2 hours ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

5 hours ago