होम / पर्सनल फाइनेंस / क्या है बचत का 50:30:20 नियम? इसे फॉलो करें, फिर महंगाई आपका कुछ नहीं बिगाड़ेगी

क्या है बचत का 50:30:20 नियम? इसे फॉलो करें, फिर महंगाई आपका कुछ नहीं बिगाड़ेगी

सबसे पहले आप यह कैलकुलेट करें कि टैक्स कटने के बाद हर महीने आपकी सैलरी कितनी है. फिर जो रकम आती है, उसे तीन हिस्सों 50 प्रतिशत, 30 प्रतिशत और 20 प्रतिशत में बांट दें.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: एक तरफ महंगाई तेजी से बढ़ रही है, तो वहीं दूसरी तरफ लोगों के खर्च भी बढ़ गए हैं. डिजिटल युग में आज पैसा खर्च करना बहुत आसान हो गया है. आसान किस्तों में कोई भी सामान मिल जा रहा है तो एक क्लिक पर आप कोई भी पेमेंट कर देते हैं और वो चीज भी खरीद लेते हैं, जिसकी आपको तत्काल जरूरत नहीं होती.

इस प्रवृत्ति के कारण भी लोगों के खर्च बढ़ गए हैं. पर ध्यान रखिए, बढ़ती महंगाई आपकी कमर कभी भी तोड़ सकती है और फिर आप उठने लायक नहीं बचेंगे, इसलिए आज के संदर्भ में बचत बहुत जरूरी है. हालांकि यह बुहत मुश्किल है, पर आप अपनी कमाई को 50:30:20 नियम में डिवाइड कर ऐसा कर सकते हैं.

क्या है 50:30:20 नियम?
सबसे पहले आप यह कैलकुलेट करें कि टैक्स कटने के बाद हर महीने आपकी सैलरी कितनी है. फिर जो रकम आती है, उसे तीन हिस्सों 50 प्रतिशत, 30 प्रतिशत और 20 प्रतिशत में बांट दें. इसके बाद 50 प्रतिशत हिस्सा सिर्फ उन चीजों पर खर्च करें, जो आपके लिए सबसे ज्यादा जरूरी हैं. अपनी जरूरत की प्रायोरिटी उसी हिसाब से तय करें कि यह लिमिट आपकी सैलरी के 50 प्रतिशत हिस्से को पार न कर पाए.

इसके बाद आप अपनी सैलरी का 30 प्रतिशत हिस्सा अपने शौक पर खर्च करें. जैसे ही आप शौक पर 30 प्रतिशत खर्च कर लेते हैं तो खुद को रोक लें. चाहे कुछ भी हो जाए, उससे ज्यादा खर्च अपने शौक पर नहीं करें.

अब बारी आती है, आपकी सैलरी के 20 प्रतिशत हिस्से की. यह विशुद्ध रूप से आपकी बचत वाला हिस्सा है. आपकी जितनी भी सैलरी हो, उसका 20 प्रतिशत हिस्सा हर हाल में बचाएं. आप ऐसा भी कर सकते हैं कि आपकी सैलरी मिलते ही आप सबसे पहले ये 20 प्रतिशत वाला हिस्सा अलग करके भूल जाएं. फिर एक दिन आप देखेंगे कि आपने बहुत पैसे बचा लिए हैं.

क्या हैं गैर जरूरी खर्च, जिसे आप कंट्रोल कर सकते हैं
थिएटर में बराबर मूवी देखना, बात-बात पर रेस्टोरेंट में खाना, बिना कारण के लॉन्ग ड्राइव पर जाना, जहां आसानी से पैदल जा सकते हैं, वहां भी वाहन का सहारा लेना आदि गैर जरूर खर्च हैं. यह इसलिए, क्योंकि ये आदतें पिछले कुछ सालों में लोगों में बहुत तेजी से बढ़ी हैं. इसके अलावा यदि आप कोई यूटिलिटि प्लान लेते हैं, जैसे- वाई-फाई, मोबाइल, डीटीएच आदि, तो हमेशा ये ध्यान रखें कि प्लान उसी हिसाब से सलेक्ट करें, जितना वास्तव में आपको जरूरत है.

ज्यादा रिटर्न पाने के लिए कहां निवेश करें
अक्सर लोग FD को सिक्योर निवेश मान लेते हैं. इसमें कोई दो राय नहीं है कि यह सिक्योर निवेश होता है, लेकिन इसमें बहुत अधिक रिटर्न नहीं मिलता. इसलिए हमेशा अधिक रिटर्न देने वाले निवेश की तलाश करें. जैसे- म्यूचुअल फंड की इक्विटी स्कीम्स में निवेश बढ़ाकर आप ज्यादा रिटर्न हासिल कर सकते हैं. यदि SIP करते हैं तो उसे भी बढ़ाकर ज्यादा रिटर्न हासिल कर सकते हैं.

VIDEO : इस बैंक ने पेश की स्पेशल FD स्कीम,अब मिलेगाज्यादा ब्याज;जानें नियम-शर्तें


टैग्स
सम्बंधित खबरें

कोटक MF का नया दांव, All Cap Omni FoF लॉन्च; एक ही फंड से कई मार्केट कैप में निवेश

नया फंड लार्ज, मिड और स्मॉल कैप समेत अलग-अलग मार्केट कैप वाली एक्टिव और पैसिव स्कीम्स में करेगा निवेश

2 days ago

मुंबई में 1,000 बेटियों के लिए वित्तीय सुरक्षा पहल, 10 साल में ₹20 करोड़ का योगदान

महाराष्ट्र में वित्तीय समावेशन की पहल के तहत 1,000 वंचित छात्राओं को सरकारी बचत योजनाओं से जोड़ा गया; 10 साल तक हर साल ₹20,000 का योगदान करने का ऐलान

3 days ago

65 महीने तक नहीं बदलेगी होम लोन की EMI! Kotak Bank ने लॉन्च किया हाइब्रिड लोन

ब्याज दर बढ़ने की टेंशन होगी कम, ग्राहक 39, 52 या 65 महीने के लिए रेट लॉक कर सकेंगे; फिलहाल 7.6% से शुरू हो रही ब्याज दर

3 days ago

RBI का बड़ा प्रस्ताव: ग्रामीण को-ऑपरेटिव बैंकों से अब 3 करोड़ तक मिलेगा होम लोन

RBI के नए ड्राफ्ट के तहत बड़े ग्रामीण को-ऑपरेटिव बैंक एक ग्राहक को 3 करोड़ रुपये तक का हाउसिंग लोन दे सकेंगे. साथ ही, लोन चुकाने के लिए ज्यादा समय और अंडर-कंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टी पर मोरेटोरियम की सुविधा भी मिल सकती है.

5 days ago

कोटक MF ने लॉन्च किया निफ्टी बैंक इंडेक्स फंड, बैंकिंग सेक्टर में निवेश का नया मौका

यह फंड निवेशकों को निफ्टी बैंक इंडेक्स के जरिए भारत के बैंकिंग सेक्टर में पैसिव निवेश का अवसर देगा.

1 week ago


बड़ी खबरें

टाटा ट्रस्ट्स ने चंद्रशेखरन के फैसले का किया समर्थन, नए चेयरमैन की तलाश शुरू

एन चंद्रशेखरन फरवरी 2027 के बाद टाटा संस के चेयरमैन पद पर दोबारा नियुक्ति नहीं चाहते हैं. टाटा ट्रस्ट्स ने उनके फैसले का सम्मान करते हुए उत्तराधिकारी चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

9 hours ago

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

11 hours ago

SKF इंडिया इंडस्ट्रीयल ने सुजीत पई को बनाया नया मैनेजिंग डायरेक्टर

कंपनी ने बताया कि सुजीत पई 1 सितंबर 2026 से SKF India Industrial के मैनेजिंग डायरेक्टर का पद संभालेंगे. यह नियुक्ति शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है. कंपनी के बोर्ड और नॉमिनेशन कमेटी ने 11 अगस्त को उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी.

10 hours ago

RBI का बड़ा कदम: लोन की ब्याज दर और छिपे चार्ज पर लगेगी लगाम, ग्राहकों के लिए नए नियमों का प्रस्ताव

रिजर्व बैंक ने लोन की कीमत तय करने के लिए एक समान फ्रेमवर्क का ड्राफ्ट जारी किया है. इसमें फ्लोटिंग रेट वाले रिटेल और MSME लोन को बाहरी बेंचमार्क से जोड़ने, स्प्रेड में मनमानी रोकने और छोटे कर्ज पर APR की सीमा तय करने का प्रस्ताव है.

14 hours ago

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

12 hours ago