होम / पर्सनल फाइनेंस / इस Expressway पर सफर करना होगा महंगा, जानें कब और कितना बढ़ेगा टोल टैक्स?

इस Expressway पर सफर करना होगा महंगा, जानें कब और कितना बढ़ेगा टोल टैक्स?

दिल्‍ली से मेरठ आना-जाना महंगा होने जा रहा है. जानकारी के मुताबिक Delhi Meerut Expressway पर एक अप्रैल से लगने वाले टोल टैक्‍स में बढ़ोतरी हो रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अप्रैल 2024 से देशभर में कई तरह के नियमों में बदलाव होने जा रहा है. वहीं, अब आपको अपने वाहन से सड़क यात्रा करना भी महंगा पड़ेगा. एनएचएआई ने एक अप्रैल से टोल प्लाजा पर नई दरों पर टोल फीस की वसूली करने का निर्देश जारी किया है. पूरे भारत में टोल शुल्क में सात प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की  जा रही है. ऐसे में 1 अप्रैल से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरिफेरल पर भी सफर करना महंगा हो जाएगा, इससे लोगों की जेब पर बोझ बढ़ेगा. आइए बताते हैं कि अब दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर सफर करने के लिए आपको कितना टोल टैक्स देना होगा. 

टोल टैक्स में कितनी हुई बढ़ोत्तरी?

नेशनल हाइवे अथारिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) की ओर से दिल्‍ली-मेरठ एक्‍सप्रेस वे पर टोल टैक्‍स में करीब 5 से 10 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की जा सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्राइवेट कारों के लिए 5 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो सकती है और अन्‍य वाहनों के लिए करीब 10 प्रतिशत तक टोल टैक्स बढ़ाया जा सकता है.

कितने हैं एंट्री एग्जिट पाइंट्स?
दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे पर सराय काले खां के बाद इंदिरापुरम, विजय नगर, डासना, रासूलपुर सिकरोड और भोजपुर पांइट्स हैं, जहां से ट्रैफिक आता-जाता है. मेरठ से सराय काले खां के बीच सफर करने पर मौजूदा टोल 160 रुपये है, जबकि एक अप्रैल के बाद इसमें 5 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो सकती है.

पहले भी हुई थी बढ़ोतरी
आपको बता दें, साल 2022 में भी टोल टैक्‍स में बढ़ोतरी की गई थी. उस समय करीब 10 से 15 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई थी, जिसके बाद करीब 10 से 60 रुपये तक टोल टैक्‍स महंगा हो गया था.

इन एक्सप्रेस-वे पर भी होगा सफर महंगा
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सफर के दौरान आपको कई जगहों पर टोल टैक्स (दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे टोल चार्ज) देना होगा. निजी वाहन से दिल्ली से जयपुर जाने पर एक तरफ का टोल 585 रुपये होगा. गुरुग्राम सोहना रोड पर स्थित घामडौज टोल प्लाजा, कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे (KMP) पर भी टोल टैक्स बढ़ने जा रहा है. इनमें यूपी और बिहार के भी कई टोल रोड़ शामिल हैं. 

मंत्रालय से मंजूरी के बाद बढ़ेगा टोल टैक्‍स
रिपोर्ट्स के मुताबिक टोल टैक्‍स को बढ़ाने का प्रस्‍ताव एनएचएआई की परियोजना कार्यान्‍वयन इकाई की ओर से 25 मार्च को दिया गया था, लेकिन केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से मंजूरी मिलने के बाद एक अप्रैल से टोल टैक्‍स में बढ़ोतरी को लागू किया जा सकता है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

1 day ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

4 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

5 days ago


बड़ी खबरें

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

1 hour ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

4 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

2 hours ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

3 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

3 hours ago