होम / पर्सनल फाइनेंस / क्या है हम Indians का सबसे पसंदीदा शौक, कितनी कर लेते हैं बचत?

क्या है हम Indians का सबसे पसंदीदा शौक, कितनी कर लेते हैं बचत?

मल्टीपीएल (Multipl) की एक रिपोर्ट के अनुसार भारतीय लोग सबसे अधिक ट्रैवल (Travel), गैजेट्स (Gadgets)और शापिंग (Shopping) पर स्पेंडवेस्टिंग (खर्च-निवेश) करना पसंद करते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago


भारतीयों का सबसे पसंदीदा शौक यात्रा करना (Travelling) है. इसमें  26 से 34 साल की उम्र के लोग 50 प्रतिशत तक स्पेंडवेस्टिंग (खर्च-निवेश) कर रहे हैं. फिनटेक निवेश मंचमल्टीपल द्वारा जारी स्पेंडवेस्टिंग की रिपोर्ट के अनुसार मिलेनियल्स (Millennials) और जेन जेड (Gen Z) अब बचत करना पसंद कर रहे हैं.  वह अधिक निवेश कर रहे हैं और फिर अपने लाइफस्टाइल और ट्रैवल गोल्स के लिए खर्च कर रहे हैं. स्पेंडवेस्टिंग म्यूचुअल फंड और डिजिटल गोल्ड जैसी असेट्स में रिकरिंग इनवेस्टमेंट को बढ़ावा देता है और यात्रा, गैजेट्स, घर की सजावट, वाहन, आभूषण, बीमा, शिक्षा आदि जैसी विविध जीवन शैली की जरूरतों को पूरा करता है.

गैजेट्स, शॉपिंग और ट्रैवलिंग पर स्पेंडवेस्टिंग कर रहे भारतीय 

अधिकतर भारतीय इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, शॉपिंग और ट्रैवलिंग पर खर्च करना पसंद करते हैं. इसमें भी यात्रा पर सबसे अधिक स्पेंडवेस्टिंग कर रहे हैं. इसमें 50 प्रतिशत स्पेंडवेस्टिंग करने वाले लोग 26 से 34 साल की उम्र के बीच हैं. रिपोर्ट में एक इनोवेटिव पर्सनल फाइनेंस की स्ट्रैटर्जी पर प्रकाश डाला गया है, जो भारतीयों को अपने सभी जीवन शैली खर्चों पर 20 प्रतिशत बचाने में सक्षम बनाती है. मल्टीपीएल द्वारा विकसित यह दृष्टिकोण, विवेकपूर्ण निवेश के साथ जीवन शैली के गोल्स को जोड़ता है और कन्ज्यूमर्स को एक सिक्योर फाइनेंस फ्यूचर का निर्माण करते हुए अपने सपनों के लाइफस्टाइल को जीने का एक तरीका प्रदान करता है. यह रिपोर्ट भारतीयों के अंदर खर्च करने की आदतों में इवैल्यूएशन को ट्रैक करती है. स्पेंडवेस्टिंग युवा पीढ़ी के बीच क्रेडिट कार्ड डिफाल्ट की बढ़ती समस्या से निपटता है, स्टेबल फाइनेंशियल डिसीप्लिन की आवश्यकता पर बल देता है. हाइब्रिड म्यूचुअल फंड और डिजिटल गोल्ड में यात्रा, गैजेट और इन्श्योरेंस जैसे रूटीन जीवन शैली के खर्चों के साथ निवेश को एकीकृत करकेआधुनिक फाइनेंशिलय डिमांड को आसान बनाने और निवेश के माध्यम से स्वस्थ और फायदेमंद खर्च करने की आदतों को सुविधाजनक बनाने का प्रयास करता है.

प्रति वर्ष लगभग 1.2 लाख बचा सकता है एक साफ्टवेयर इंजीनियर

युवा जनसांख्यिकी की निवेश प्रवृत्तियों पर प्रकाश डालते हुए रिपोर्ट कस्टमाइज्ड इनवेस्टमेंट की सलाह देते हुए फिनटेक स्टार्टअप के लिए मिलेनियल्स और जेन जेड की प्राथमिकता को दर्शाती है. रिपोर्ट के अनुसार सालाना 12 लाख से 14 लाख के बीच कमाने वाला एक औसत सॉफ्टवेयर इंजीनियर केवल स्पेंडवेस्टिंग अपनाकर प्रति वर्ष लगभग 1.2 लाख बचा सकता है. मल्टीपीएल के को-फाउंडर पैडी राघवन कहते हैं कि स्पेंडवेस्टिंग केवल एक फाइनेंशियल स्ट्रैटर्जी नहीं है, यह जागरूक और लाभकारी कन्ज्यूमर व्यवहार की ओर बदलाव का प्रतिनिधित्व करता है. ब्लूम वेंचर्स, ऑगमोंट और डीएसपी म्यूचुअल फंड्स के साथ हमारे सहयोग ने हमें यह रिपोर्ट तैयार करने में सहायता की, जिसका उद्देश्य कन्ज्यूमर्स को उनके फाइनेंशिलय मोटिव को पूरा करने के लिए सूचित, सुसज्जित करना है और साथ ही वे जिस जीवनशैली की इच्छा रखते हैं, उसे पूरा करना है. उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे लोगों की स्पेंडवेस्टिमग में रुचि और भागीदारी बढ़ती है,  2030 तक भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था 1 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद का है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

1 day ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

4 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

6 days ago


बड़ी खबरें

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

47 minutes ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

2 hours ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

5 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

3 hours ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

4 hours ago