होम / पर्सनल फाइनेंस / SBI के इस फंड ने निवेशकों को किया मालामाल, 5 साल में 20 हजार के बनाए इतने लाख

SBI के इस फंड ने निवेशकों को किया मालामाल, 5 साल में 20 हजार के बनाए इतने लाख

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के म्यूचुअल फंड्स (Mutual Funds) ने पिछले 5 सालों में निवेशकों को 20 हजार रुपये के निवेश पर 30 लाख रुपये से ज्यादा का रिटर्न दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आज अपने फ्यूचर को सिक्योर करने के लिए हर कोई हाई रिटर्न के लिए बेस्ट फंड की तलाश कर रहा है. निवेशक को ऐसे फंड की मांग रहती है, जो कम समय में उन्हें अधिक प्रॉफिट दे. अगर आप भी ऐसा कोई फंड तलाश रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है. दरअसल, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के म्यूचुअल फंड्स (Mutual Funds) ने पिछले 5 सालों में अच्छा प्रदर्शन करके अपने निवेशकों को मालामाल किया है. तो चलिए जानते हैं निवेशकों ने इस फंड्स से अब तक कितना प्रॉफिट कमाया है?

पीएसयू फंड ने दिया 3 गुना रिटर्न

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एसबीआई पीएसयू जैसे फंड ने 5 सालों में निवेशकों की संपत्ति को लगभग 3 गुना बढ़ा दिया है. आपको बता दें, एसबीआई म्यूचुअल फंड ने पिछले 5 सालों में सबसे बेस्ट रिटर्न दिया है. इसके पीएसयू, इंफ्रास्ट्रक्चर, कॉन्ट्रा और मिड-कैप फंड ने पिछले 5 सालों में अच्छा प्रदर्शन किया है. 

इन दो फंड्स ने 20 हजार पर दिया 30 लाख से ज्यादा का रिटर्न
एसबीआई के थीमैटिक इक्विटी फंड पिछले पांच सालों में 42.48 प्रतिशत एसआईपी रिटर्न के साथ सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाला एसबीआई म्यूचुअल फंड रहा है. इसके पास 3,071 करोड़ रुपये की प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियां (AUM) हैं, जबकि इसका नेट ऐसेट वैल्यू (एनएवी) 36.21 रुपए है. 5 साल में 20,000 रुपये की एसआईपी या कुल 12 लाख रुपये का निवेश 33.50 लाख रुपये में बदल गया है. इसके पोर्टफोलियो में एसबीआई, पावर ग्रिड, एनटीपीसी और कोल इंडिया मुख्य स्टॉक हैं. वहीं, 5 साल की अवधि में इसके इंफ्रास्ट्रक्चर फंड ने 37.70 प्रतिशत एसआईपी रिटर्न दिया है. इसका एयूएम 3,088 करोड़ रुपये है, जबकि इसका एनएवी 55.72 रुपये है. फंड में 20,000 रुपये की एसआईपी ने 5 साल की अवधि में 30.02 लाख रुपये दिए हैं. इसके पोर्टफोलियो में मुख्य स्टॉक रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, भारती एयरटेल, एलएंडटी और कार्बोरंडम यूनिवर्सल लिमिटेड हैं.

इस फंड ने भी दिया अच्छा रिटर्न
एसबीआई के कॉन्ट्रा फंड ने 5 साल में 36.54 प्रतिशत वार्षिक एसआईपी रिटर्न दिया है. इसका एयूएम 30,520 करोड़ रुपये है, जबकि इसका एनएवी 401.08 रुपये है. फंड में 20,000 रुपये का एसआईपी 5 साल में 29.13 लाख रुपये में बदल गया है. इसके पोर्टफोलियो में मुख्य स्टॉक निफ्टी बैंक, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई और गेल (इंडिया) हैं. उधर, मिड कैप फंड ने 5 साल में 33.25 प्रतिशत वार्षिक एसआईपी रिटर्न दिया है. इसका एयूएम 18,399 करोड़ रुपये है, जबकि इसका एनएवी 259.8 रुपये है. इस फंड में 20,000 रुपये का एसआईपी 5 साल की अवधि में 27.07 लाख रुपये दे चुका है. इसके पोर्टफोलियो में मुख्य स्टॉक टोरेंट पावर, शेफ़लर इंडिया, थर्मैक्स लिमिटेड और सुंदरम फाइनेंस लिमिटेड हैं.

नोट-(यह खबर केवल जानकारी के लिए है. BW Hindi आपको किसी भी तरह के निवेश के लिए सलाह नहीं देता है. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें.) 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

1 day ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

2 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

3 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

3 days ago

म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए इस हफ्ते 5 नए NFO, डिफेंस से रियल एस्टेट तक निवेश के विकल्प

15 सितंबर से एचडीएफसी म्यूचुअल फंड, इनवेस्को म्यूचुअल फंड, कोटक म्यूचुअल फंड और टाटा म्यूचुअल फंड के पांच नए फंड ऑफर (NFO) खुलेंगे.

5 days ago


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

3 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 hour ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 hour ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

2 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

9 hours ago