होम / पर्सनल फाइनेंस / बदल चुका है FD का ये नियम, यदि पता नहीं होगा तो आपका बड़ा नुकसान होना तय

बदल चुका है FD का ये नियम, यदि पता नहीं होगा तो आपका बड़ा नुकसान होना तय

यदि आप RBI के इस नए नियम से अनजान रहेंगे तो आपसे गलती होने की संभावना है और फिर आपको नुकसान हो जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: RBI ने जब से रेपो रेट बढ़ाया है, तब से बैंकों ने FD पर भी इंटरेस्ट रेट बढ़ा दिया है. सभी बैंक अलग-अलग टाइम पीरियड के लिए अलग-अलग इंटरेस्ट रेट का ऑफर दे रहे हैं. फिलहाल आप किसी भी बैंक में कम से कम 7 दिन और अधिकतम 10 साल के लिए एफडी कर सकते हैं. कुछ बैंक तो एक नियत समय के लिए कस्टमर्स को 7 प्रतिशत से भी अधिक इंटरेस्ट रेट दे रहे हैं, लेकिन इसे लेकर RBI ने एक ऐसा नियम बनाया है, यदि आपने उसपर ध्यान नहीं दिया तो आपको फायदा होने की जगह नुकसान हो जाएगा.

क्या है RBI का नया नियम
RBI का यह नया नियम FD की मैच्योरिटी को लेकर है. RBI ने FD को लेकर जो नया नियम बनाया है, उसके अंतर्गत यदि आप मैच्योरिटी पूरी होने के बाद अपनी राशि को क्लेम नहीं करते हैं, तो आपका इंटरेस्ट रेट डायरेक्ट घट जाएगा और फिर आपको पूरी रकम पर सेविंग अकाउंट पर मिलने वाला इंटरेस्ट रेट दिया जाएगा. यह आपके लिए बिल्कुल घाटे का सौदा हो जाएगा. आपको बता दें कि सेविंग अकाउंट्स पर औसतन 3 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलता है.

इस नियम में और क्या है
RBI ने इस नियम में साफ-साफ कहा है कि यदि कोई कस्टमर फिक्स्ड डिपॉजिट मैच्योर होने पर भी क्लेम नहीं करता है तो उसे सेविंग्‍स अकाउंट और FD पर मिलने वाले ब्याज दर में जिसका भी ब्याज दर कम होगा, उसी हिसाब से ब्याज दिया जाएगा. हालिया दिनों में FD पर सेविंग अकाउंट के मुकाबले 2.5 गुना से भी ज्यादा ब्याज दिया जाता है, इसलिए इस नियम के अंतर्गत यदि आप पैसा क्लेम करने से चूक गए तो आपको सेविंग अकाउंट पर मिलने वाला ब्याज मिलेगा. यह नियम सभी कस्टमर्स और बैंकों पर लागू है.

पुराने नियम में क्या होता था?
इस नए नियम के पहले यदि आप FD मैच्योर हो जाने के बाद भी उसपर क्लेम नहीं करते थे तो वह उतने ही और समय के लिए ऑटोमैटिक और आगे बढ़ जाता था और आपको पूरे समय के लिए FD वाला इंटरेस्ट रेट मिलता था, लेकिन अब नए नियम के अनुसार ऐसा नहीं है.

अब क्या कर सकते हैं आप
यदि आप लंबे समय तक FD करना चाहते हैं तो पहली बार जब FD मैच्योर हो जाए तो आप तुरंत पैसा निकाल लें. फिर उसे दोबारा FD कर दें. ऐसे में आपको कोई नुकसान नहीं होगा. हां, ब्याज दर में बदलाव संभव है.

VIDEO : इस बैंक ने पेश किया स्पेशल FD स्कीम, अब मिलेगा ज्यादा ब्याज; जानें नियम-शर्तें


टैग्स
सम्बंधित खबरें

कोटक MF का नया दांव, All Cap Omni FoF लॉन्च; एक ही फंड से कई मार्केट कैप में निवेश

नया फंड लार्ज, मिड और स्मॉल कैप समेत अलग-अलग मार्केट कैप वाली एक्टिव और पैसिव स्कीम्स में करेगा निवेश

2 days ago

मुंबई में 1,000 बेटियों के लिए वित्तीय सुरक्षा पहल, 10 साल में ₹20 करोड़ का योगदान

महाराष्ट्र में वित्तीय समावेशन की पहल के तहत 1,000 वंचित छात्राओं को सरकारी बचत योजनाओं से जोड़ा गया; 10 साल तक हर साल ₹20,000 का योगदान करने का ऐलान

3 days ago

65 महीने तक नहीं बदलेगी होम लोन की EMI! Kotak Bank ने लॉन्च किया हाइब्रिड लोन

ब्याज दर बढ़ने की टेंशन होगी कम, ग्राहक 39, 52 या 65 महीने के लिए रेट लॉक कर सकेंगे; फिलहाल 7.6% से शुरू हो रही ब्याज दर

3 days ago

RBI का बड़ा प्रस्ताव: ग्रामीण को-ऑपरेटिव बैंकों से अब 3 करोड़ तक मिलेगा होम लोन

RBI के नए ड्राफ्ट के तहत बड़े ग्रामीण को-ऑपरेटिव बैंक एक ग्राहक को 3 करोड़ रुपये तक का हाउसिंग लोन दे सकेंगे. साथ ही, लोन चुकाने के लिए ज्यादा समय और अंडर-कंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टी पर मोरेटोरियम की सुविधा भी मिल सकती है.

5 days ago

कोटक MF ने लॉन्च किया निफ्टी बैंक इंडेक्स फंड, बैंकिंग सेक्टर में निवेश का नया मौका

यह फंड निवेशकों को निफ्टी बैंक इंडेक्स के जरिए भारत के बैंकिंग सेक्टर में पैसिव निवेश का अवसर देगा.

1 week ago


बड़ी खबरें

टाटा ट्रस्ट्स ने चंद्रशेखरन के फैसले का किया समर्थन, नए चेयरमैन की तलाश शुरू

एन चंद्रशेखरन फरवरी 2027 के बाद टाटा संस के चेयरमैन पद पर दोबारा नियुक्ति नहीं चाहते हैं. टाटा ट्रस्ट्स ने उनके फैसले का सम्मान करते हुए उत्तराधिकारी चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

7 hours ago

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

8 hours ago

SKF इंडिया इंडस्ट्रीयल ने सुजीत पई को बनाया नया मैनेजिंग डायरेक्टर

कंपनी ने बताया कि सुजीत पई 1 सितंबर 2026 से SKF India Industrial के मैनेजिंग डायरेक्टर का पद संभालेंगे. यह नियुक्ति शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है. कंपनी के बोर्ड और नॉमिनेशन कमेटी ने 11 अगस्त को उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी.

7 hours ago

RBI का बड़ा कदम: लोन की ब्याज दर और छिपे चार्ज पर लगेगी लगाम, ग्राहकों के लिए नए नियमों का प्रस्ताव

रिजर्व बैंक ने लोन की कीमत तय करने के लिए एक समान फ्रेमवर्क का ड्राफ्ट जारी किया है. इसमें फ्लोटिंग रेट वाले रिटेल और MSME लोन को बाहरी बेंचमार्क से जोड़ने, स्प्रेड में मनमानी रोकने और छोटे कर्ज पर APR की सीमा तय करने का प्रस्ताव है.

11 hours ago

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

10 hours ago