होम / पर्सनल फाइनेंस / Post Office की इस स्कीम से बन सकते हैं लखपति, बोनस में मिलेंगे 9.6 लाख रुपये

Post Office की इस स्कीम से बन सकते हैं लखपति, बोनस में मिलेंगे 9.6 लाख रुपये

एंटीसिपिटेड एंडाउमेंट एश्योरेंस के लिए पॉलिसी टर्म 15 और 20 साल का है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः पोस्ट ऑफिस में ऐसी कई सारी स्कीम्स चलती हैं जिनके बारे में आम आदमी को पता नहीं होता है. ऐसी ही एक स्कीम है एंटीसिपिटेड एंडाउमेंट एश्योरेंस स्कीम, जिसके बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं. इस स्कीम के तहत आदमी जल्द लखपति बन सकता है और उसको बोनस के तौर पर 9.6 लाख रुपये मिलेंगे. 

हर महीने इतना करना होगा जमा

अगर आप इस स्कीम में हर महीने 5 हजार रुपये जमा करते हैं तो मैच्यौरिटी से पहले तीन बार 2-2 लाख रुपये मनी बैक के तौर पर मिलेंगे. मैच्यौर होने पर स्कीम में बोनस के तौर पर 9.6 लाख रुपये मिलेंगे. पोस्ट ऑफिस की एंटीसिपेटेड एंडाउमेंट एश्योरेंस स्कीम को सुमंगल प्लान के नाम से भी जाना जाता है. यह पोस्ट लाइफ इंश्योरेंस का एक प्लान है. इसे पोस्ट ऑफिस के मनी बैक पॉलिसी के रूप में भी जाना जाता है.

अधिकतम 50 लाख रुपये का सम एश्योर्ड

इस स्कीम में अधिकतम सम एश्योर्ड 50 लाख रुपये का है. श्योर्ड इंडिविजुअल पॉलिसी पीरियड के दौरान जिंदा रहता है तो उसे मनीबैक के अलावा मैच्योरिटी पर बोनस का लाभ मिलेगा.एंटीसिपिटेड एंडाउमेंट एश्योरेंस के लिए पॉलिसी टर्म 15 और 20 साल का है. पॉलिसी को खरीदने के लिए कम से कम 19 वर्ष का होना जरूरी है. 

20 साल के पॉलिसी टर्म पर उसे 8, 12 और 16वें साल में 2-2-2 लाख रुपए का मनीबैक मिलेगा. 20 सालों में बोनस की कुल राशि 9.6 लाख रुपए होगी. 20 साल बाद जब पॉलिसी मैच्योर होगी तो पॉलिसी होल्डर को सम अश्योर्ड का बकाया 4 लाख और बोनस का 9.6 लाख मिलाकर कुल 13.6 लाख रुपए मिलेंगे. 

45 साल में खरीदने पर टर्म 15 साल का

अधिकतम 45 साल की उम्र तक इस पॉलिसी को खरीदा जा सकता है. 40 साल की उम्र में खरीदते हैं तो पॉलिसी टर्म 20 साल तक का हो सकता है. अगर 45 साल की उम्र में पॉलिसी खरीदते हैं तो केवल 15 साल का पॉलिसी टर्म होगा. इंश्योर्ड इंडिविजुअल की पॉलिसी पीरियड के दौरान मौत हो जाती है तो नॉमिनी को बोनस समेत लाभ मिलेगा. इस दौरान जो राशि मनीबैक के रूप में मिल चुकी है, उसका दोबारा विचार नहीं किया जाएगा. नॉमिनी को पूरे सम अश्योर्ड का लाभ दिया जाएगा.

VIDEO: ग्‍लोबल मंदी में मार्केटिंग कितनी चैलेजिंग

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

कोटक MF का नया दांव, All Cap Omni FoF लॉन्च; एक ही फंड से कई मार्केट कैप में निवेश

नया फंड लार्ज, मिड और स्मॉल कैप समेत अलग-अलग मार्केट कैप वाली एक्टिव और पैसिव स्कीम्स में करेगा निवेश

1 day ago

मुंबई में 1,000 बेटियों के लिए वित्तीय सुरक्षा पहल, 10 साल में ₹20 करोड़ का योगदान

महाराष्ट्र में वित्तीय समावेशन की पहल के तहत 1,000 वंचित छात्राओं को सरकारी बचत योजनाओं से जोड़ा गया; 10 साल तक हर साल ₹20,000 का योगदान करने का ऐलान

2 days ago

65 महीने तक नहीं बदलेगी होम लोन की EMI! Kotak Bank ने लॉन्च किया हाइब्रिड लोन

ब्याज दर बढ़ने की टेंशन होगी कम, ग्राहक 39, 52 या 65 महीने के लिए रेट लॉक कर सकेंगे; फिलहाल 7.6% से शुरू हो रही ब्याज दर

2 days ago

RBI का बड़ा प्रस्ताव: ग्रामीण को-ऑपरेटिव बैंकों से अब 3 करोड़ तक मिलेगा होम लोन

RBI के नए ड्राफ्ट के तहत बड़े ग्रामीण को-ऑपरेटिव बैंक एक ग्राहक को 3 करोड़ रुपये तक का हाउसिंग लोन दे सकेंगे. साथ ही, लोन चुकाने के लिए ज्यादा समय और अंडर-कंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टी पर मोरेटोरियम की सुविधा भी मिल सकती है.

5 days ago

कोटक MF ने लॉन्च किया निफ्टी बैंक इंडेक्स फंड, बैंकिंग सेक्टर में निवेश का नया मौका

यह फंड निवेशकों को निफ्टी बैंक इंडेक्स के जरिए भारत के बैंकिंग सेक्टर में पैसिव निवेश का अवसर देगा.

1 week ago


बड़ी खबरें

जुलाई में फिर बढ़ी महंगाई की मार, 4.45% पर पहुंची खुदरा महंगाई; खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

लगातार दूसरे महीने RBI के 4% लक्ष्य से ऊपर रही खुदरा महंगाई. जुलाई में खाद्य महंगाई 5.52% पर पहुंची, जबकि ट्रांसपोर्ट, कपड़े-जूते और पर्सनल केयर से जुड़े खर्चों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई.

15 hours ago

Shiprocket IPO: आज से खुला ₹1,617 करोड़ का IPO, एंकर निवेशकों से जुटाए ₹727 करोड़

12 से 14 अगस्त तक चलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹92-97 प्रति शेयर तय किया गया प्राइस बैंड; कर्ज चुकाने में खर्च होंगे ₹210 करोड़

15 hours ago

टाटा संस में हिस्सेदारी पर बड़ी डील की तैयारी? शापूर मिस्त्री परिवार से ₹10,000 करोड़ के बायबैक पर चर्चा

प्रस्तावित ₹10,000 करोड़ का सौदा मिस्त्री परिवार की केवल एक शाखा को कवर करेगा और इसके एक वैकल्पिक निवेश कोष के माध्यम से किए जाने की संभावना है, मामले से जुड़े लोगों ने बताया.

17 hours ago

भारत की सबसे युवा पीढ़ी के प्रति हमारी सामाजिक जिम्मेदारी

पहली नौकरी के विरोधाभास से लेकर AI साक्षरता और लोकतांत्रिक असहमति की सेहत तक, Gen Z को भारत के भविष्य में भागीदार के रूप में देखने का तर्क, न कि एक ऐसी समस्या के रूप में जिसे संभालने की जरूरत है

16 hours ago

डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 23% बढ़कर ₹8.11 लाख करोड़ पहुंचा, पूरे साल के लक्ष्य का करीब एक-तिहाई

10 अगस्त तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में 23.09% की वृद्धि, नॉन-कॉरपोरेट टैक्स और सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स ने बढ़ाया राजस्व

20 hours ago