होम / पर्सनल फाइनेंस / देश के ये दो बड़े सरकारी बैंक सीनियर सिटीजन को दे रहे लोन, जानिए किस उम्र में कितना मिलेगा लोन?

देश के ये दो बड़े सरकारी बैंक सीनियर सिटीजन को दे रहे लोन, जानिए किस उम्र में कितना मिलेगा लोन?

सीनियर सिटीजन को लोन देने के लिए पंजाब नेशनल बैंक (PNB) और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) एक खास स्कीम चला रहे हैं. इसमें 70 से अधिक उम्र के लोगों को भीलोन दिया जा रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आप कभी लोन के लिए अप्लाई करते हैं, तो बैंक या कोई भी वित्तीय संस्थान सबसे पहले आपकी उम्र और इनकम सोर्स चेक करता है. इसके बाद ही आपका लोन अप्रूवल किया जाता है. ऐसे में उम्र अधिक होने पर कई बैंक सीनियर सिटिजन को लोन देने से मना भी कर देता हैं. हालांकि सीनियर सिटीजन को लोन देने के लिए देश के दो बड़े सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक (PNB) और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) एक खास स्कीम चला रहे हैं. तो आइए जानते हैं क्या है ये स्कीम?

पीएनबी की लोन स्कीम में इतना मिलेगा लोन
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) सीनियर सिटिजन को पर्सनल लोन स्कीम फॉर पेंशनर्स (Personal Loan Scheme For Pensioners) के तहत लोन ऑफर कर रहा है. इस स्कीम में पेंशन राशि के हिसाब से पर्सनल लोन (Personal Loan) दिया जाता है. बैंक 70 साल या उससे अधिक आयु वाले व्यक्ति को लोन ऑफर करता है. इस स्कीम में 25 हजार रुपये से 10 लाख रुपये या फिर पेंशन की 18 गुना राशि तक का लोन मिलता है. वहीं, डिफेंस पेंशनर्स को पेंशन की 20 गुना तक की राशि का लोन दिया जाता है. वहीं, अगर लोनधारक की उम्र 70 साल से ज्यादा है तो पेंशनर्स को 5 साल के अंदर यानी 60 किस्तों में लोन चुकाना होता है. वहीं, 75 साल से ज्यादा उम्र वाले लोनधारक को 24 किस्‍तों यानी 2 साल में लोन का भुगतान करना होता है. बैंक लोन पर डॉक्‍यूमेंटेशन चार्जेज के तौर पर 500 रुपये और जीएसटी (GST) लेता है.

SBI की लोन स्‍कीम के तहत इतना मिलेगा लोन
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने सीनियर सिटिजन के लिए पेंशन लोन योजना (State Bank of India Pension Loan Scheme) शुरू की है. इस स्कीम में भी बुजुर्गों को पेंशन राशि के आधार पर लोन दिया जाता है. इस स्कीम में आपको कितना पेंशन मिलता है, उसी हिसाब से लोन राशि तय की जाती है. बैंक यह लोन केवल उन धारकों को देता है जिनका पेंशन भुगतान आदेश भारतीय स्टेट बैंक के पास होता है. लोन के लिए आवेदन करते समय आवेदक की उम्र 76 वर्ष से कम होनी चाहिए. लोनधारक को कम से कम 72 महीने में लोन चुकाना होगा.

एसबीआई की पेंशन लोन योजना का ऐसे लें लाभ
एसबीआई के पेंशन लोन योजना से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए आपको ऑफिशियल वेबसाइट https://sbi.co.in/ या फिर टोलफ्री नंबर 1800-11-2211 पर संपर्क करना होगा. 2. वहीं, लोन के लिए आवेदन करने के लिए आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7208933142 पर एक मिस्ड कॉल या फिर 7208933145 पर'PERSONAL' लिखकर मैसेज करना होगा.

इसे भी पढ़ें-दिल्ली मेट्रो-दिल्ली मेरठ आरआरटीएस के बीच हुआ समझौता, यात्रियों को ये होगा फायदा...


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

1 day ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

2 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

2 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

2 days ago

म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए इस हफ्ते 5 नए NFO, डिफेंस से रियल एस्टेट तक निवेश के विकल्प

15 सितंबर से एचडीएफसी म्यूचुअल फंड, इनवेस्को म्यूचुअल फंड, कोटक म्यूचुअल फंड और टाटा म्यूचुअल फंड के पांच नए फंड ऑफर (NFO) खुलेंगे.

4 days ago


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 hour ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

6 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

2 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

4 hours ago

तेल कहां है, MCX?

अगर मुझे कभी भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करनी पड़े, तो वह कुछ ऐसी होगी. लापता बैरल्स का मामला.

3 hours ago