होम / पर्सनल फाइनेंस / Post Office की ये सेविंग स्कीम नहीं देंगी टैक्स में छूट, निवेश करने वाले हो जाएं सतर्क

Post Office की ये सेविंग स्कीम नहीं देंगी टैक्स में छूट, निवेश करने वाले हो जाएं सतर्क

पोस्ट ऑफिस (Post Office) की कुछ योजनाओं (schemes) में निवेश करने पर इनकम टैक्स की धारा 80सी के तहत 1.50 लाख रुपये की छूट नहीं मिलती है. इनमें निवेश करने पर टैक्स में कोई लाभ नहीं मिलता.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आज भी कई लोग ऐसे हैं जो पोस्ट ऑफिस पर भरोसा दिखाते हुए उसमें जमकर निवेश करना पसंद करते हैं, क्योंकि इसकी कई छोटी बचत योजनाओं में इनकम टैक्स की धारा 80सी के तहत 1.50 लाख रुपये की छूट मिलती है. मार्च का महीना शुरू होते ही लोग टैक्स की बचत करने के लिए पोस्ट ऑफिस की अलग अलग योजनाओं को तलाशते हैं. ऐसे में हम आपको उन योजनाओं के बारे में बताते हैं, जिसमें धारा 80सी के तहत टैक्स में किसी प्रकार की छूट नहीं मिलेगी. 

इन पांच स्कीमों पर निवेश करने पर नहीं मिलेगी टैक्स में छूट 
1. किसान विकास पत्र (केवीपी)
2. नेशनल सेविंग पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम (पांच वर्ष की अविध को छोड़कर
3. पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम
4. महिला सम्मान सेविंग स्कीम
5. नेशनल सेविंग रिकरिंग डिपॉजिट अकाउंट

किसान विकास पत्र 
पोस्ट ऑफिस की ओर से छोटी बचत योजना के तहत किसान विकास पत्र (केवीपी) को चलाया जाता है. इस योजना का लाभ यह है कि इसमें रुपये जमा करने वाले व्यक्ति को दोगुना रुपये करने का विकल्प दिया जाता है. पोस्ट ऑफिस की स्कीम होने के कारण इसमें पैसा डूबने का कोई खतरा नहीं होता है और मैच्योरिटी तक पैसा दोगुना हो जाता है, लेकिन यह स्कीम आपको इनकम टैक्स में छूट प्रदान नहीं करेगी. किसान विकास पत्र स्कीम के तहत निवेश करने पर भी इनकम टैक्स की धारा 80 सी के तहत टैक्स छूट का लाभ नहीं मिलता है. योजना के तहत निवेश की गई राशि पर 7.50 फीसदी ब्याज दर का लाभ मिलता है.

नेशनल सेविंग पोस्ट ऑफिस टाइम डिपोजिट स्कीम 
इसके तहत 1 से 3 साल तक के निवेश पर आपको इनकम टैक्स की धारा 80 सी के तहत टैक्स छूट का लाभ नहीं मिलता है. वहीं, पांच साल के निवेश पर आपको 80सी के तहत 1.50 लाख रुपये की छूट मिलती है. 

पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम 
इस योजना के तहत स्कीम में सिंगल और ज्वॉइंट (3 व्‍यक्ति तक) दोनों अकाउंट खोले जा सकते हैं. इसकी मैच्‍योरिटी 5 साल की होती है. MIS पर फिलहाल 1 अप्रैल 2023 से 7.4 फीसदी ब्‍याज मिल रहा है लेकिन इसमें निवेश करने पर इनकम टैक्स की धारा 80सी के तहत 1.50 लाख रुपये की छूट नहीं मिलती है. योजना के तहत निवेश की गई राशि पर 7.50 फीसदी ब्याज दर का लाभ मिलता है.

महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट 

महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट महिलाओं के लिए शुरू की गई एक खास योजना है. इसमें 2 लाख रुपये निवेश करने पर दो साल में जमा राशि पर 7.5 फीसदी का ब्याज का लाभ मिलता है. इस योजना में भी निवेश करने पर आपको इनकम टैक्स की धारा 80सी के तहत 1.5 लाख रुपये की छूट नहीं मिलती है.

नेशनल सेविंग रिकरिंग डिपॉजिट अकाउंट 
नेशनल सेविंग रिकरिंग डिपॉजिट अकाउंट में पांच साल के लिए निवेश करने पर आपको इनकम टैक्स की धारा 80सी के तहत छूट का लाभ नहीं मिलेगी. इसके बाद भी अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो इस योजना के तहत जमा राशि पर 6.7 फीसदी का ब्याज ऑफर किया जा रहा है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

1 day ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

4 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

6 days ago


बड़ी खबरें

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

44 minutes ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

2 hours ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

5 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

3 hours ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

4 hours ago