होम / पर्सनल फाइनेंस / Post-Office की इन योजनाओं में इन्वेस्ट करके बचाएं टैक्स!

Post-Office की इन योजनाओं में इन्वेस्ट करके बचाएं टैक्स!

इनकम टैक्स एक्ट 1961 के सेक्शन 80C के तहत भी इन योजनाओं पर टैक्स में किसी प्रकार की छूट प्रदान नहीं की जाती.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

लॉन्ग-टर्म हो या शॉर्ट-टर्म, पोस्ट ऑफिस द्वारा इन्वेस्टमेंट के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं प्रदान करवाई जाती हैं. पोस्ट ऑफिस द्वारा प्रदान की जाने वाली अधिकतर योजनाओं द्वारा अपने इन्वेस्टर्स को काफी अच्छे रिटर्न्स दिए जाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि पोस्ट ऑफिस द्वारा प्रदान की जाने वाली इन्वेस्टमेंट की सभी योजनाएं टैक्स से मुक्त नहीं होती हैं.

योजनाओं पर भी लगाया जाता है टैक्स
पोस्ट ऑफिस द्वारा प्रदान की जाने वाली योजनाओं पर कमाए जाने वाले इंटरेस्ट रेट पर सरकार द्वारा टैक्स लगाया जाता है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इनकम टैक्स एक्ट 1961 के सेक्शन 80C के तहत भी इन योजनाओं पर टैक्स में किसी प्रकार की छूट प्रदान नहीं की जाती. हमें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि जब पेमेंट्स की वैल्यू एक निश्चित सीमा के पार चली जाती है केवल तभी उन कुछ ट्रांजेक्शन्स पर TDS की कटौती की जाती है. अगर ट्रांजेक्शन की संख्या पहले से निर्धारित की गई सीमा के पार नहीं है तो TDS कि कटौती नहीं की जाएगी. 
क्या होता है TDS?
TDS की फुल फॉर्म ‘Tax Deducted at Source’ होती है. किसी भी व्यक्ति की कमाई से सीधे तौर पर टैक्स की कटौती की जा सके इसके लिए ही TDS बनाया गया था. TDS को सरकार द्वारा इसलिए इस्तेमाल किया जाता है ताकि किसी भी तरह से टैक्स को टाला न जा सके और बाद में टैक्स इकट्ठा करने कि बजाय सीधा व्यक्ति की कमाई से ही इसकी कटौती की जा सके. पोस्ट ऑफिस द्वारा प्रदान की जाने वाली ऐसी योजनाएं जिन पर टैक्स की कटौती नहीं होती, कुछ इस प्रकार से हैं: 

भारत पोस्ट ‘Time Deposit’ योजना
इनकम टैक्स एक्ट 1961 के सेक्शन 80C के तहत 5 सालों की अवधि वाली Time Deposit योजना में अगर 1.5 लाख तक की रकम जमा की जाती है तो इस पर सरकार द्वारा टिक्स की कटौती की जाती है. इसका मतलब ये है कि एक साल, दो साल या फिर तीन साल तक की अवधि वाली Time Deposit योजनाओं पर किसी प्रकार का टैक्स नहीं लगाया जाता. इस योजना के अंतर्गत TDS की कटौती की जाती है. इस योजना में प्राप्त होने वाले इंटरेस्ट पर भी टैक्स लगाया जाता है.

पोस्ट ऑफिस MIS योजना 
पोस्ट ऑफिस MIS (Monthly Investment Scheme) योजना में प्राप्त होने वाले इंटरेस्ट रेट पर टैक्स की कटौती की जाती है लेकिन साथ ही इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80C के तहत जमा की गई राशि पर किसी प्रकार का टैक्स नहीं लगता है. इसके साथ ही वरिष्ठ नागरिकों के मामले में 40,000 और 50,000 रूपए से ज्यादा के इंटरेस्ट रेट पर TDS की कटौती की जाती है. 

वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (SCSS)
SCSS के अंतर्गत जमा की गई राशि पर इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80C के तहत टैक्स माफी का विकल्प प्रदान किया जाता है और किसी प्रकार की टैक्स कटौती नहीं की जाती है. लेकिन इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि 50,000 रूपए प्रतिवर्ष से ज्यादा का इंटरेस्ट रेट प्राप्त करने पर TDS की कटौती की जाती है. 

महिला सम्मान बचत सर्टिफिकेट
महिला सम्मान बचत सर्टिफिकेट के अंतर्गत जहां वरिष्ठ नागरिकों के लिए 50,000 रूपए प्रतिवर्ष से ज्यादा के इंटरेस्ट रेट पर वहीं सामान्य नागरिकों के लिए 40,000 रूपए प्रतिवर्ष से ज्यादा के इंटरेस्ट रेट पर TDS की कटौती की जाती है. 

पब्लिक प्रोविडेंट फंड अकाउंट (PPF) 
PPF यानी पब्लिक प्रोविडेंट इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80C के तहत टैक्स माफी के प्रावधान के अंतर्गत आता है. इस योजना में अगर आप 1.5 लाख रूपए तक की राशि जमा करते हैं तो इस पर आपको टैक्स से छूट प्राप्त होती है और साथ ही इस योजना के अंतर्गत प्राप्त होने वाला इंटरेस्ट भी टैक्स से फ्री होता है यानी उस पर किसी प्रकार का टैक्स नहीं लगाया जाता है. 

राष्ट्रीय बचत सर्टिफिकेट (NSC) 
इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80C के तहत NSC में 1.5 लाख तक के जमा पर आपको किसी प्रकार का टैक्स नहीं देना होता. इसके साथ ही FD (फिक्स्ड डिपॉजिट) NSC पर प्राप्त होने वाले इंटरेस्ट रेट पर किसी प्रकार के TDS की कटौती नहीं की जाती है. 

किसान विकास पत्र (KVP)
क्योंकि KVP, इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80C के तहत मान्य नहीं है इसलिए इस योजना में प्राप्त होने वाले इंटरेस्ट रेट्स पर पूरी तरह से टैक्स की कटौती की जाती है. लेकिन, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक बार इस योजना के मैच्योर हो जाने के बाद की जाने वाली निकासी पर TDS नहीं लगाया जाता है. 
 

यह भी पढ़ें: Highway या Express Way पर खराब हो गई कार? Credit Card करेगा आपकी मदद!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

1 day ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

4 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

6 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

6 days ago


बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह

2 hours ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

3 hours ago

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

2 hours ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

2 hours ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

5 hours ago