होम / पर्सनल फाइनेंस / 1 अप्रैल से लागू होंगे ये नए टैक्स नियम, सैलरीड कर्मचारियों के लिए जानना है जरूरी

1 अप्रैल से लागू होंगे ये नए टैक्स नियम, सैलरीड कर्मचारियों के लिए जानना है जरूरी

1 अप्रैल 2025 से लागू होने वाले ये टैक्स बदलाव आपकी सेविंग, इन्वेस्टमेंट और फाइनेंशियल प्लानिंग को प्रभावित कर सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप हर साल टैक्स भरते हैं, तो आपके लिए इनकम टैक्स के नए नियमों (Income Tax New Rules 2025) को जानना जरूरी है. दरअसल सरकार ने इनकम टैक्स के नियमों में कई बदलावों (Income Tax Rule Change) की घोषणा की है, जो 1 अप्रैल 2025 से लागू होंगे. इन बदलावों में से कई की घोषणा इस साल फरवरी में पेश किए गए केंद्रीय बजट (Union Budget 2025) में भी की गई थी.सरकार का मकसद आम आदमी के लिए इनकम टैक्स नियमों को आसान बनाना है.

बजट 2025 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने मौजूदा टैक्स सिस्टम को आसान और प्रभावी बनाने के लिए कई अहम बदलावों की घोषणा की थी. नए नियमों से मिडिल क्लास और सैलरीड क्लास को काफी राहत मिलेगी. ये नए टैक्स नियम 1 अप्रैल से लागू होने जा रहे हैं, जिसका असर आपके निवेश और टैक्स प्लानिंग पर पड़ेगा. इसलिए इनके बारे में आपको पता होना चाहिए.

FY 2025-26 में लागू होंगे ये बदलाव

• न्यू इनकम टैक्स स्लैब- न्यू टैक्स रिजीम के तहत फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के लिए टैक्स स्लैब बदल जाएगा.अब 12 लाख रुपये तक कमाने वाले व्यक्तियों को टैक्स से छूट मिलेगी. सैलरीड क्लास के लोग इसके साथ ही 75,000 रुपये के स्टैंडर्ड डिडक्शन का बेनिफिट ले सकेंगे.

• सेक्शन 87A के तहत टैक्स रिबेट- न्यू टैक्स रिजीम चुनने वाले टैक्स पेयर्स को IT एक्ट के सेक्शन 87A के तहत रिबेट मिलेगी. इस सेक्शन के तहत टैक्स छूट को पहले के 25,000 रुपये से बढ़ाकर 60,000 रुपये कर दिया गया है.

• अपडेटेड टैक्स रिटर्न- इस बजट में अपडेटेड टैक्स रिटर्न (ITR-U) फाइल करने की डेडलाइन 12 महीने से बढ़ाकर 48 महीने कर दिया गया है. ये 1 अप्रैल से लागू हो जाएगा. इस बदलाव से टैक्सपेयर्स को भारी जुर्माना लगाए बिना टैक्स दायित्वों का पालन करने के लिए अधिक विस्तारित अवधि मिल जाएगी.

• TDS के नियमों में बदलाव- 1 अप्रैल से TDS में भी राहत मिलेगी. सरकार ने इसकी लिमिट बढ़ा दी है. इससे स्मॉल टैक्सपेयर्स को काफी राहत मिलेगी. वहीं, सीनियर सिटीजन के लिए इंटरेस्ट इनकम पर TDS लिमिट बढ़कर 1 लाख रुपये हो जाएगी.

• TCS रेट में भी हुए चेंजेस- सरकार ने TCS के नियम भी बदले हैं. पहले 7 लाख रुपये से ज्यादा का अमाउंट भेजने पर TCS देना पड़ता था, लेकिन अब यह लिमिट बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दी गई है. इस असर फॉरिन ट्रिप, इंवेस्टमेंट समेत दूसरे ट्रांजैक्शन पर पड़ेगा.

• स्टार्टअप में मिलेगी टैक्स छूट- 1 अप्रैल से स्टार्टअप में टैक्स छूट मिलेगी. सरकार ने 1 अप्रैल 2030 तक रजिस्टर्ड स्टार्टअप को सेक्शन 80-IAC के तहत तीन साल तक 100% टैक्स छूट दी है.

• सेक्शन 206 AB और 206CCA अब अतीत की बात- सरकार ने सेक्शन 206 AB और 206CCA को पूरी तरह से हटा दिया है. इससे 1 अप्रैल से टैक्स कटौती करने वालों और टैक्स कलेक्ट करने वालों को कम समस्याओं का सामना करना पड़ेगा.

• अब ULIP पर लगेगा कैपिटल गेन्स टैक्स- 1 अप्रैल से यूलीप यानी Unit Linked Insurance Plan पर कैपिटल गेन्स के तौर पर टैक्स लगेगा.अगर किसी यूलीप का एनुअल प्रीमियम 2.5 लाख रुपये के 10% से ज्यादा है, तो उस पर कैपिटल गेन्स के तौर पर टैक्स लगेगा.

• पार्टनर की सैलरी पर नई लिमिट तय- पार्टनरशिप फर्मों के लिए भी नियम बदले गए हैं. अब पार्टनर को दी जाने वाली सैलरी पर मैक्सिमम डिडक्शन लिमिट तय की गई है.

नए नियमों से टैक्स का बोझ होगा कम?

1 अप्रैल 2025 से लागू होने वाले ये टैक्स बदलाव आपकी सेविंग, इन्वेस्टमेंट और फाइनेंशियल प्लानिंग को प्रभावित कर सकते हैं. इसलिए अगर आप इन सभी नए बदलावों को ध्यान में रखते हुए फाइनेंशियल ईयर 2025-26 की प्लानिंग करते हैं, तो आप अपने टैक्स का बर्डन यानी बोझ कम कर सकते हैं और अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकते हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

20 hours ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

3 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

5 days ago


बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन चढ़ा बाजार, गिफ्ट निफ्टी 23,500 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 19.63 अंक की गिरावट के साथ 74,294.96 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 75.80 अंक की बढ़त के साथ 23,346.40 पर बंद हुआ था.

2 hours ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

1 hour ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

1 hour ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

20 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

18 hours ago