होम / पर्सनल फाइनेंस / सैलरी को Tax कटौती से बचाना है? ये तरीके हैं सबसे शानदार!

सैलरी को Tax कटौती से बचाना है? ये तरीके हैं सबसे शानदार!

CTC में बदलाव करने का विकल्प मौजूद है तो आप अपना सैलरी ब्रेक-अप खुद तैयार करके अपनी सैलरी में से कटने वाले टैक्स को बचा सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

बहुत सी कम्पनियां अपने कर्मचारियों को हर साल वित्त वर्ष की शुरुआत में CTC (कॉस्ट थ्रू कंपनी) में बदलाव का विकल्प देती हैं. अगर आपके पास भी CTC में बदलाव करने का यह विकल्प मौजूद है तो आप अपना सैलरी ब्रेक-अप खुद तैयार करके अपनी सैलरी में से कटने वाले टैक्स को बचा सकते हैं. हम आपके लिए कुछ ऐसे तरीके लेकर आये हैं जिनको अपने CTC में शामिल करके आप टैक्स की काफी भर भरकम बचत कर सकते हैं. 

1.    यात्रा और फ्यूल पर मिलने वाला रीइंबर्समेंट: अगर आपको अपने ऑफिस के काम से काफी बार कहीं आना जाना पड़ता है और इसके लिए आप कैब का इस्तेमाल करते हैं तो कंपनी यह रकम आपको वापस कर देती है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी से मिलने वाली इस रकम पर आपको किसी तरह का टैक्स नहीं देना होता है. इतना ही नहीं अगर आप ऑफिस के काम से कहीं आना जाना करने के लिए अपनी गाड़ी का इस्तेमाल करते हैं तो आप कंपनी में फ्यूल और मेंटिनेंस के खर्चों के लिए वापसी का दावा कर सकते हैं और टैक्स से बच सकते हैं. यदि आप गाड़ी का इस्तेमाल अपने निजी कारणों के लिए करते हैं तो 1.6 लीटर CC(क्यूबिक कैपेसिटी) से कम वाली गाड़ियों पर आपको 2700 रुपये और उससे बड़ी गाड़ियों के लिए आपको 3300 रुपयों का टैक्स भरना पड़ता है. 

2.    ड्राइवर की सैलरी से भी बचा सकते हैं टैक्स: किसी भी कंपनी में सीनियर एग्जीक्यूटिव को ड्राइवर रखने का विकल्प दिया जाता है. वैसे तो ड्राइवर को दी जाने वाली सैलरी पर 900 रुपये प्रति महीने का टैक्स काटा जाता है लेकिन फिर भी टैक्स बचाने में यह तरीका आपकी काफी ज्यादा मदद कर सकता है. 

3.    LTA (लीवट्रेवल असिस्टेंस) से भी बचता है टैक्स: बहुत सी कंपनियां छुट्टी के दौरान की गयी यात्रा पर होने वाले खर्चे को आपको वापस कर देती हैं. अगर चार सालों की अवधि के दौरान आप दो बार अपनी फैमिली के साथ की गयी यात्रा के खर्चे पर दावा करते हैं तो यह टैक्स फ्री होता है. इसके लिए साल की शुरुआत में ही आपको LTA को अपनी सैलरी या CTC का हिस्सा बना लेना चाहिए. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वित्त वर्ष के दौरान आप LTA का ऑप्शन नहीं चुन सकते और ITR में भी आप इसपर दावा नहीं कर सकते हैं. 

4.    कंपनी द्वारा दी गयी सम्पत्ति भी होती है टैक्स फ्री: अगर कोई कंपनी अपने कर्मचारियों के लिए चल सम्पति यानी मूवेबल प्रॉपर्टी को खरीदने की पेशकश करती है तो इस पर काफी भारी भरकम टैक्स बचाया जा सकता है. इनकम टैक्स के सेक्शन 17(2) के तहत, कंपनी के नाम पर खरीदे गए गैजेट और कर्मचारी को व्यक्तिगत इस्तेमाल के लिए दिए जाने वाले गैजेटों और उपकरणों की कीमत के केवल 10% हिस्से पर ही टैक्स लगाया जाता है. इतना ही नहीं अगर बात कंप्यूटर की हो तो, किसी भी तरह का टैक्स नहीं लगाया जाता है. 

5.    इन्टरनेट और आपके फोन का बिल भी बचाते हैं टैक्स: कोविड महामारी के दौरान देश भर में तालाबंदी कर दी गयी जिसकी वजह से लोगों को अपने घरों से काम करना पड़ा था. जब लोग अपने घरों से काम कर रहे थे तो उनके फोन और इन्टरनेट का खर्चा बढ़ता ही चला गया. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इन खर्चों की वापसी के लिए किये गए दावे पर आपको किसी तरह का कोई टैक्स नहीं देना होता है. लेकिन इसके लिए भी एक शर्त का पालन करना जरूरी होता है. और शर्त यह होती है कि आपको ओरिजनल बिल जमा करवाना होता है. 

6.    अखबार और मैगजीन की पढ़ाई से बचता है टैक्स: इन्टरनेट और फोन बिल की ही तरह अगर आप अखबार और मैगजीन के बिल जमा करवाते हैं तो आपको इन खर्चों की वापसी के लिए किये गए दावों पर किसी तरह का कोई खर्चा नहीं देना होता है. 

7.    फ़ूड कूपन से बचता है टैक्स: भोजन पर मिलने वाले कूपन 50 रुपये तक टैक्स फ्री होते हैं. मतलब अगर आप 50 रुपये तक के फ़ूड कूपन का इस्तेमाल करते हैं तो आपको कोई टैक्स नहीं देना होता है. 

8.    NPS (नेशनल पेंशन स्कीम) में आपका योगदान बचाएगा आपका टैक्स: कोई भी रिटायरमेंट फंड बनाते समय सरकार टैक्स को काफी कम कर सकती है. इनकम टैक्स सेक्शन 80CCD(2) के तहत NPS में तय की गयी बेसिक सैलरी का 10% जितना भाग टैक्स फ्री होता है. लेकिन कमाल की बात ये है कि, जिनके पास यह विकल्प मौजूद है उनमें से केवल 10% लोगों ने ही इस विकल्प को चुना है. 

यह भी पढ़ें: निरमा ने पूरा किया इस कंपनी का अधिग्रहण, हेल्थकेयर में बढ़ेगी मौजूदगी!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

1 day ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

4 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

6 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

6 days ago


बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह

3 hours ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

4 hours ago

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

3 hours ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

3 hours ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

6 hours ago