✕

होम / पर्सनल फाइनेंस / ये बैंक स्पेशल FD में दे रहे 7 प्रतिशत से अधिक ब्याज, 30 सितंबर तक निवेश का मौका!

ये बैंक स्पेशल FD में दे रहे 7 प्रतिशत से अधिक ब्याज, 30 सितंबर तक निवेश का मौका!

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) सहित देश के कई बैंक ग्राहकों को स्पेशन एफडी ऑफर कर रहे हैं. इनमें ग्राहकों को 7 प्रतिशत से अधिक ब्याज मिल रहा है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारतीय स्टेट बैंक (SBI), इंडियन बैंक (Indian Bank) सहित देश में कई ऐसे बैंक हैं, जो ग्राहकों को स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर अधिक ब्याज ऑफर कर रहे हैं, हालांकि ग्राहक इस ऑफर का लाभ एक निर्धारित अवधि तक ही उठा सकते हैं. एसबीआई की बात करें, तो ये ग्राहकों को दो-दो स्पेशल एफडी स्कीम ऑफर कर रहा है. एसबीआई की वेबसाइट के अनुसार ग्राहकों को कार्ड रेट पर 50 बेसिस पॉइंट्स का अतिरिक्त प्रीमियम दिया जा रहा है. तो चलिए जानते हैं कौन सा बैंक अपनी स्पेशल एफडी पर कितना ब्याज ऑफर कर रहा है और आप कब तक इस ऑफर का लाभ ले सकते हैं?

30 सिंतबर तक स्पेशल एफडी में निवेश का मौका
भारतीय स्टेट बैंक (SBI), इंडियन बैंक (Indian Bank) , आईडीबीआई (IDBI), पंजाब एंड सिंध बैंक (Punjab and Sind Bank) ग्राहकों को 30 सितंबर 2024 तक स्पेशन एफडी में निवेश का मौका दे रहे हैं. इसमें ग्राहकों को 7 प्रतिशत से अधिक ब्याज मिलेगा. इन स्कीम्स का लाभ उठाने के लिए अपने सबसे निकटतम बैंक शाखा से संपर्क करें.

SBI की अमृत कलश और वीकफेयर एफडी
एसबीआई ग्राहकों के लिए दो स्पेशल एफडी स्कीम लेकर आई है. बैंक की वेबसाइट के अनुसार ‘अमृत कलश’ (400 दिन) योजना के तहत एसबीआई 7.10 प्रतिशत का ब्याज दर दे रही है. वरिष्ठ नागरिकों को 7.60 प्रतिशत का ब्याज दर मिल रहा है. दूसरी एफडी ‘एसबीआई वीकफेयर’ है. इस योजना के तहत दी जाने वाली ब्याज दर 7.50 प्रतिशत है. इसके अलावा पब्लिक को कार्ड रेट पर 50 बेसिस पॉइंट्स का अतिरिक्त प्रीमियम दिया जा रहा है. 

IDBI बैंक की उत्सव एफडी
आईडीबीआई बैंक ग्राहकों को उत्सव एफडी योजन ऑफर कर रहा है. यह एफडी योजना 300 दिन, 375 दिन, 444 दिन और 700 दिनों की है. जनरल कैटेगरी के ग्राहकों को 300 दिन पूरा करने पर उत्सव एफडी स्कीम के तहत 7.05 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा. वहीं, वरिष्ठ नागरिकों को 7.55 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा. 375 दिन की एफडी पर 7.15 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को 7.65 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा. वहीं, 444 दिनों की एफडी पर 7.35 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को 7.65 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा. 700 दिनों की एफडी पर 7.20 प्रतिशत की दर से ब्याज और वरिष्ठ नागरिकों को 7.70 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा.

इसे भी पढ़ें-GST नेटवर्क शुरू करने जा रहा बिल प्रबंधन प्रणाली, टैक्सपेयर्स को मिलेगी ये सुविधा...

Indian Bank स्पेशल एफडी
इंडियन बैंक इंड सुपर 300 दिनों की एफडी पर सामान्य वर्ग को 7.05 प्रथिशत, वरिष्ठ नागरिकों को 7.55 प्रतिशत और अत्यंत वरिष्ठ नागरिकों को 7.80 प्रतिशत ब्याज दर दे रहा है. वहीं, 400 दिनों की एफडी पर सामान्य वर्ग को 7.25 प्रतिशत, वरिष्ठ नागरिकों को 7.75 प्रतिशत और अत्यंत वरिष्ठ नागरिकों को 8 प्रतिशत की दर से ब्याज मिल रहा है. 

Punjab and Sind Bank स्पेशल एफडी
पंजाब और सिंध बैंक की ओर से सामान्य वर्ग को 333 दिनों की एफडी पर 7.15 प्रतिशत की दर से ब्याज ऑफर किया जा रहा है. वहीं, 444 दिनों वाली एफडी में निवेश करने पर बैंक की ओर से 7.25 प्रतिशत दर पर ब्याज दिया जाएगा.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

4 days ago

फिजिकल गोल्ड को सिर्फ 2 घंटे में डीमैट में बदल सकेंगे निवेशक, 15 अक्टूबर से NSE शुरू करेगा नई सुविधा

एनएसई इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट को बढ़ावा देने के लिए 15 अक्टूबर से पायलट प्रोजेक्ट शुरू करेगा. एक्सचेंज अगले एक साल में संग्रह केंद्रों का नेटवर्क भी तेजी से बढ़ाने की तैयारी में है.

5 days ago

टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, CBDT ने बढ़ाई ITR और टैक्स ऑडिट की डेडलाइन

CBDT के फैसले के बाद असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है.

1 week ago

बीमा बेचने के तरीके में बड़ा बदलाव! एजेंटों के कमीशन से लेकर मिस-सेलिंग तक IRDAI का नया प्लान

IRDAI ने सार्वजनिक बीमा रजिस्ट्री बनाने का प्रस्ताव भी रखा है. इसके जरिए ग्राहक बीमा उत्पाद, बीमा कंपनी और वितरक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी एक जगह देख सकेंगे.

1 week ago

होम लोन तक महिलाओं की पहुंच बढ़ाने की पहल, IIFL होम फाइनेंस और JICA के बीच 15 करोड़ डॉलर की डील

कंपनी के अनुसार, भारत में वर्ष 2030 तक करीब 2.2 करोड़ अतिरिक्त घरों की मांग बढ़ने का अनुमान है. वहीं, मौजूदा समय में देश में आवास ऋण लेने वालों में महिलाओं की हिस्सेदारी करीब 30 फीसदी है.

1 week ago


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

7 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

7 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

4 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

6 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

6 hours ago