होम / पर्सनल फाइनेंस / इन 5 बैंकों ने FD दरों में किया बदलाव, अब इतना मिलेगा ब्याज

इन 5 बैंकों ने FD दरों में किया बदलाव, अब इतना मिलेगा ब्याज

देश के टॉप 5 बैंकों ने FD पर ब्याज दरों में बदलाव किया है. इसमें वरिष्ठ नागरिकों के पास 8.75 प्रतिशत तक, तो आम लोगों के पास 7.3 प्रतिशत तक ब्याज मिल रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

जुलाई का महीना शुरू होते ही देश के कई टॉप बैंकों ने अपनी एफडी दरों (FD Rate) में बदलाव किया है. यह बदलाव 1 जुलाई 2024 से प्रभावी हो चुके हैं. यह बदलाव 3 करोड़ रुपये तक की एफडी के लिए किए गए हैं, जिसमें बैंक 8.75 प्रतिशत तक का एफडी रेट ऑफर कर रहे हैं. तो आइए जानते हैं कौन-सा बैंक, आपको कितना ब्याज (Interest Rate) ऑफर कर रहा है? 

एक्सिस बैंक में एफडी पर मिलेगा इतना फायदा
एक्सिस बैंक (Axis Bank) ने 1 जुलाई से अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में बदलाव किया है. यह जानकारी बैंक की वेबसाइट पर दी गई है. बैंक ने 3 करोड़ रुपये तक की एफडी पर नई ब्याज दरें लागू की हैं. इसमें वरिष्ठ नागरिकों को 5 से 10 साल की एफडी पर सबसे ज़्यादा 7.75 प्रतिशत ब्याज मिलेगा. वहीं, आम लोगों को 17 महीने से लेकर 18 महीने से कम की एफडी पर 7.2 प्रतिशत तक ब्याज मिल सकता है. इसका मतलब है कि अगर 5 साल के लिए वरिष्ठ नागरिक 1 लाख रुपये की एफडी कराते हैं तो उन्हें ब्याज के साथ 1,46,784 लाख रुपये मिलेंगे. वहीं, आम जनता को 1,42,875 लाख रुपये मिलेंगे. 

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक दे रहा इतना ब्‍याज 
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक (Ujjivan Small Finance Bank) ने भी 1 जुलाई से अपनी एफडी ब्याज दरों में बदलाव किया है. इसमें वरिष्ठ नागरिकों को 12 महीने यानी 1 साल की एफडी पर सबसे ज्‍यादा 8.75 प्रतिशत की दर पर ब्याज मिलेगा. वहीं, आम लोगों को 12 महीने की एफडी पर 8.25 प्रतिशत तक ब्याज मिलेगा. इसका मतलब है कि अगर 1 साल के लिए वरिष्ठ नागरिक 1 लाख रुपये की एफडी कराते हैं तो उन्हें ब्याज के साथ 1,09,041 लाख रुपये मिलेंगे. वहीं, आम जनता को 1,08,509 लाख रुपये मिलेंगे. 

आईसीआईसीआई बैंक एफडी रेट
आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने अपनी एफडी ब्याज दरों में बदलाव किया है. बैंक की वेबसाइट के अनुसार नई दरें 3 करोड़ रुपये तक की एफडी पर लागू होंगी. इसमें  वरिष्ठ नागरिकों को 15 महीने से 18 महीने से कम की एफडी पर सबसे ज्‍यादा 7.75 प्रतिशत की दर से ब्‍याज मिलेगा. वहीं, आम लोगों को 15 महीने से 2 साल की एफडी पर 7.2 प्रतिशत तक ब्याज मिलेगा.

इसे भई पढ़ें-WhatsApp पर आया Meta AI, अब जल्द AI फोटो क्रिएट करने का भी मिलेगा विकल्प

पंजाब एंड सिंध बैंक में एफडी पर कितना ब्‍याज
पंजाब एंड सिंध बैंक (Punjab & Sind Bank) की वेबसाइट के अनुसार, नई दरें 3 करोड़ रुपये तक की एफडी पर लागू होंगी. वरिष्ठ नागरिकों को 666 दिनों की एफडी पर सबसे ज्‍यादा 7.80 प्रतिशत ब्याज मिलेगा. वहीं, आम लोगों को इतने ही समय के लिए 7.3 प्रतिशत तक ब्याज मिल सकता है.

बैंक ऑफ इंडिया की नई एफडी दरें
बैंक ऑफ इंडिया (Bank Of India) ने 30 जून से अपनी एफडी ब्याज दरों को अपडेट किया है. बैंक की वेबसाइट के अनुसार, नई दरें 3 करोड़ रुपये तक की एफडी पर लागू हैं. बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 666 दिनों की एफडी पर सबसे ज़्यादा 7.80 प्रतिशत ब्याज ऑफर कर रहा है. वहीं, आम लोगों को इतने ही समय के लिए 7.3 प्रतिशत तक ब्याज मिलेगा.
 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

1 day ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

2 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

3 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

3 days ago

म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए इस हफ्ते 5 नए NFO, डिफेंस से रियल एस्टेट तक निवेश के विकल्प

15 सितंबर से एचडीएफसी म्यूचुअल फंड, इनवेस्को म्यूचुअल फंड, कोटक म्यूचुअल फंड और टाटा म्यूचुअल फंड के पांच नए फंड ऑफर (NFO) खुलेंगे.

4 days ago


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

2 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

14 minutes ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

42 minutes ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 hour ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

8 hours ago