✕

होम / पर्सनल फाइनेंस / FD पर 8 प्रतिशत से ज्यादा ब्याज दे रहे ये 5 बैंक, 10 हजार के निवेश पर मिलेगा इतना रिटर्न

FD पर 8 प्रतिशत से ज्यादा ब्याज दे रहे ये 5 बैंक, 10 हजार के निवेश पर मिलेगा इतना रिटर्न

फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश करना काफी लोगों को सुरक्षित लगता है. इसका कारण है कि इस पर फिक्स्ड ब्याज मिलता है और बाजार के उतार-चढ़ाव का कोई असर नहीं पड़ता.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आप सीनियर सिटीजन (Senior Citizen) हैं, या आपके घर में कोई ऐसा है, जिनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक है, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है. आजकल लोग एफडी में निवेश करना ज्यादा पसंद कर रहे हैं, क्योंकि इसमें 100 प्रतिशत रिटर्न मिलता है. ऐसे में अगर किसी सीनियर सिटिजन को फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) करानी है, तो अभी निवेश के लिए काफी अच्छा में मौका है. दरअसल, कई बैंक सीनियर सिटीजन्स को एफडी में निवेश करने पर 8 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न दे रहे हैं. तो आइए जानते हैं ये कौन-से बैंक हैं और आपको इनमें एफडी कराने पर कितना रिटर्न मिलेगा?

ये 5 बैंक एफडी पर दे रहे 8 प्रतिशत से ज्यादा ब्याज

देश के 5 बड़े बैंक निजी बैंक आरबीएल बैंक (RBL Bank), यस बैंक (Yes Bank), बंधन बैंक (Bandhan Bank), डीसीबी बैंक (DCB Bank) और इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) सीनियर सिटीजन को 1, 2 और 3 साल की एफडी पर 8 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न ऑफर कर रहे हैं. बता दें, अगर आप एफडी में 5 साल या इससे ज्यादा समय के लिए निवेश करते हैं, तो आप इनकम टैक्स में कटौती कर सकते हैं. यह कटौती इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत मिलती है, जिसमें आप अधिकतम 1.50 लाख रुपये की कटौती कर सकते हैं.

10 हजार का निवेश, 2 साल बाद मिलेंगे 11 हजार 832 रुपये

आरबीएल बैंक (RBL Bank) सीनियर सिटीजंस को एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज दे रहा है. 2 साल की एफडी पर यह बैंक 8.50 प्रतिशत का सालाना ब्याज दे रहा है. इसमें अगर आप 10 हजार रुपये निवेश करते हैं, तो 2 साल बाद यह आपको 11, 832 रुपये मिलेंगे.

18 महीने की एफडी पर 8.50 प्रतिशत ब्याज

यस बैंक (Yes Bank) भी सीनियर सिटीजन को एफजी पर 8.50 प्रतिशत तक ब्याज दे रहा है. अगर कोई सीनियर सिटीजन 18 महीने के लिए इस बैंक में 10 हजार रुपये निवेश करेंगे, तो उन्होंने ब्याज के साथ 11, 772 रुपये मिलेंगे.

इसे भी पढ़ें-Jio अब Apple से करेगी मुकाबला! आधी कीमत में लेकर आई ये नया प्रोडक्ट

1 साल के निवेश पर 8.35 प्रतिशत ब्याज

बंधन बैंक (Bandhan Bank) सीनियर सिटीजन को 1 साल के निवेश पर सबसे ज्यादा ब्याज दे रहा है. यह ब्याज 8.35 प्रतिशत है. अगर इसमें आप 10 हजार रुपये निवेश करते हैं, तो 1 साल बाद ब्याज के साथ 10,862 रुपये मिलेंगे.

3 साल के निवेश पर 8.05 प्रतिशत ब्याज

डीसीबी बैंक (DCB Bank) भी सीनियर सिटीजंस को 8 प्रतिशत से ज्यादा ब्याज दे रहा है. हालांकि यह ऑफर सिर्फ 3 साल के निवेश पर है. अगर कोई सीनियर सिटीजन इस बैंक में 3 साल के लिए 10 हजार रुपये निवेश करता है तो उसे 8.05 प्रतिशत की दर से 12,701 रुपये मिलेंगे.

1 और 2 साल के निवेश पर 8.25 प्रतिशत ब्याज

इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) भी सीनियर सिटीजंस को एफडी पर 8 प्रतिशत से ज्यादा रिटर्न दे रहा है. यह बैंक 1 और 2 साल की एफडी पर निवेश करने पर 8.25 प्रतिशत की दर से ब्याज दे रहा रहा है. अगर कोई सीनियर सिटीजन 1 साल के लिए 10 हजार रुपये निवेश करता है, तो उसे 10851 रुपये और 2 साल के निवेश पर 11,772 रुपये मिलेंगे.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

4 days ago

फिजिकल गोल्ड को सिर्फ 2 घंटे में डीमैट में बदल सकेंगे निवेशक, 15 अक्टूबर से NSE शुरू करेगा नई सुविधा

एनएसई इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट को बढ़ावा देने के लिए 15 अक्टूबर से पायलट प्रोजेक्ट शुरू करेगा. एक्सचेंज अगले एक साल में संग्रह केंद्रों का नेटवर्क भी तेजी से बढ़ाने की तैयारी में है.

5 days ago

टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, CBDT ने बढ़ाई ITR और टैक्स ऑडिट की डेडलाइन

CBDT के फैसले के बाद असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है.

1 week ago

बीमा बेचने के तरीके में बड़ा बदलाव! एजेंटों के कमीशन से लेकर मिस-सेलिंग तक IRDAI का नया प्लान

IRDAI ने सार्वजनिक बीमा रजिस्ट्री बनाने का प्रस्ताव भी रखा है. इसके जरिए ग्राहक बीमा उत्पाद, बीमा कंपनी और वितरक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी एक जगह देख सकेंगे.

1 week ago

होम लोन तक महिलाओं की पहुंच बढ़ाने की पहल, IIFL होम फाइनेंस और JICA के बीच 15 करोड़ डॉलर की डील

कंपनी के अनुसार, भारत में वर्ष 2030 तक करीब 2.2 करोड़ अतिरिक्त घरों की मांग बढ़ने का अनुमान है. वहीं, मौजूदा समय में देश में आवास ऋण लेने वालों में महिलाओं की हिस्सेदारी करीब 30 फीसदी है.

1 week ago


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

6 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

6 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

2 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

4 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

5 hours ago