होम / पर्सनल फाइनेंस / टैक्सपेयर्स टैक्स बचाने के लिए न करें ये गलतियां, वरना होगा भारी नुकसान

टैक्सपेयर्स टैक्स बचाने के लिए न करें ये गलतियां, वरना होगा भारी नुकसान

वित्त वर्ष 2023-24 खत्म होने में कुछ ही दिन बचे हैं. अगर आपको इनकम टैक्स में छूट का लाभ लेना है, तो पहले से ही प्लानिंग कर लेनी चाहिए. सही प्लानिंग से आप अपने टैक्स की बचत कर सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इनकम टैक्स (Income Tax) डिपार्टमेंट देश में हर टैक्सपेयर को टैक्स के नियमों का पालन करने को प्रोत्साहित करता है. अगर आप इन नियमों का पालन नहीं करते हैं तो आपको बड़ा नुकसान हो सकता है. टैक्स डिपार्टमेंट कई पहलुओं पर असेसमेंट करता है, जिससे फाइनेंशियल प्लानिंग करना आसान हो जाती है.  टैक्स प्लानिंग में आपको कई सावधानियां भी बरतनी चाहिए, नहीं तो आप टैक्स छूट के लाभ से दूर हो सकते हैं. आइए जानते हैं क्या है यह सावधानियां

80C का लाभ लेकर इतनी करें बचत

टैक्सपेयर्स के पास 80C के तहत टैक्स बचाने का आप्शन है, इसके तहत पीपीएफ(PPF), ईलएसएस (ELSS), एनएससी(NSC) और ईपीएफ(EPF) जैसे आप्शन में निवेश पर पैसा बचा सकते हैं. अगर इसी बारीकियों के बारे में न पता हो, तो ज्यादा टैक्स बचाने से भी चूक सकते हैं. टैक्स फाइल करते समय इस तरीके की गलतियों से बचना चाहिए. इनकम टैक्स अधिनियम की 80C के तहत सार्वजनिक भविष्य निधि ( PPF), इक्विटी लिंक्ड सेविंग स्कीम (ELSS), राष्ट्रीय बचत प्रमाण पत्र (NSC) और कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) का फायदा उठाकर आप 1.5 लाख तक बचा सकते हैं.

हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम पर मिलेगी छूट

अगर आप 60 वर्ष से कम आयु के हैं और अपने लिए, जीवनसाथी  या आश्रित बच्चों के लिए हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी का प्रीमियम चुका रहे हैं, तो आपको 25,000 रुपये तक की रकम पर इन्कम टैक्स में छूट मिल सकती है, लेकिन इसी के साथ यदि आपके माता-पिता की आयु 60 वर्ष से अधिक है और आप उनके लिए भी प्रीमियम चुका रहे हैं, तो 50,000 रुपये तक की अतिरिक्त छूट आप पा सकते हैं. इनकम टैक्स एक्ट की इसी धारा के तहत अगर आपकी उम्र भी 60 वर्ष से अधिक है, तो आप अपने लिए भी 25,000 रुपये के स्थान पर 50,000 रुपये तक के प्रीमियम पर छूट हासिल कर सकते हैं.

मकान किराया भत्ते (HRA) या होम लोन पर चुकाए ब्याज पर हासिल छूट

बहुत-से नौकरीपेशा लोग घर खरीदते हैं, तो होम लोन लिया करते हैं, जिसकी EMI लगातार चुकानी पड़ती है. उस EMI में बैंक को दी गई ब्याज की रकम में से 2,00,000 रुपये सालाना तक की रकम पर टैक्स छूट हासिल की जा सकती है. यानी आप अपनी कुल EMI में जितना ब्याज दे रहे हैं, उसमें से 2,00,000 रुपये की रकम टैक्स फ्री है. इसके इतर जो लोग फिलहाल घर नहीं खरीद पाए हैं, और किराये के मकान में रहते हैं, वे भी मकान किराये की रसीद देकर इन्कम टैक्स में छूट पा सकते हैं

नेशनल पेंशन स्कीम में निवेश

धारा 80सी के तहत मिलने वाली छूट के अलावा राष्ट्रीय पेंशन योजना, यानी NPS में किए गए निवेश पर आपको 50,000 रुपये की छूट (इनकम टैक्स एक्ट की धारा 80CCD1B) मिल सकती है, अगर आपके पास बचत के लिए पर्याप्त रकम है, तो इस योजना में निवेश जरूर करें. इससे न केवल आप हर साल किए गए निवेश पर इन्कम टैक्स बचा सकेंगे, बल्कि रिटायरमेंट के बाद आपको पेंशन का सुख भी मिलेगा.

समय से जमा करें टैक्स और वक्त पर दाखिल करें ITR

हर वित्तवर्ष में हुई कमाई पर टैक्स अदा करने के बाद आयकर विभाग से अपने हिसाब-किताब को साझा करना पड़ता है, जिसे इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) दाखिल करना कहते हैं. किसी भी वित्तवर्ष के लिए उसी साल ITR दाखिल करनी होती है, लेकिन इस तारीख को कभी-कभी बढ़ा भी दिया जाता है. लेकिन याद रहे, अगर आपकी कोई टैक्स देनदारी उस वक्त सामने आती है और टैक्स की उस रकम को आपने 31 मार्च से पहले जमा नहीं करवाया, तो उस रकम पर आपको ब्याज भी देना पड़ता है और कुछ जुर्माना भी देना पड़ेगा. 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

1 day ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

4 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

5 days ago


बड़ी खबरें

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

1 hour ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

4 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

2 hours ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

3 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

4 hours ago